कांटी प्रखंड के रामनाथ धमौली पूर्वी पंचायत के मधुबन में स्थित पंचायत सरकार भवन में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इसकी जानकारी स्थानीय मुखिया अनीता देवी व उनके पति राजू पासवान ने देते हुए बताया कि किसान सलाहकार अभय कुमार ने उन्हें सूचना दिया कि पंचायत सरकार भवन में गए तो पंचायत सरकार भवन में लगे बल्ब, पंखा की चोरी होने की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि पंचायत सरकार भवन में लगें पंखा, बल्ब, मरकरी एवं अन्य सामानों की चोरी चोरों द्वारा की गई है साथ ही बताया कि इसकी लिखित जानकारी कांटी बीडीओ उमा भारती को दिये हैं एवं कांटी पुलिस को भी इसकी लिखित शिकायत दे रहे है।
