कांटी प्रखंड के झिटकाही मधुबन पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय उर्दू महरथा में चोरों द्वारा बच्चों के निवाला पर डाका डाले जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत एचएम मोहम्मद इरफान अहमद ने कांटी पुलिस से लिखित शिकायत की है एवं मध्याह्न भोजन के रखे सात कियूंटल पचास किलो चावल चोरी हो जाने की बात बताई है। वही, एमडीएम प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि एचएम ने विद्यालय में मध्याह्न भोजन के रखे चावल की चोरी हो जाने की बात बताई है साथ ही उन्होंने बताया कि पूर्व में भी इस विद्यालय से मध्यान भोजन की चावल चोरी हो गई थी। वही , कांटी पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
