पुलिस ने किया शराब कारोबार की आड़ में फर्जी दिल्ली पुलिस के सहारे लोगो के साथ ठगी और लूटपाट करने वाले गिरोह का उद्भेदन समस्तीपुर। जिले के बंगरा थाना की पुलिस ने फर्जी दिल्ली पुलिस को गिरोह के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह अवैध शराब कारोबारी की वेश में फर्जी दिल्ली पुलिस का सहारा लेकर लोगों के साथ ठगी और लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे। इस बाबत सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रीतीश कुमार ने आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 6 अक्टूबर की रात्रि एनएच-28 पर गहन चेंकिग की जा रही थी। इसी क्रम में बंगरा थानाध्यक्ष व उनकी टीम द्वारा शंका के आधार पर दो वाहन तथा कुल 06 व्यक्तियों को पुछताछ के लिए मॉ धर्मकाटा, मुर्गिया चक के पास रोका गया। एक हरियाणा नम्बर एक्सयूवी कार जिसमे 05 व्यक्ति थे तथा दुसरा दिल्ली नम्बर का मिनी ट्रक जिसपर एक ड्राईवर था। दोनों ही गाडिया एक दुसरे से थोडी दुरी पर थी। एक्सयूवी कार की तलाशी में पुलिस को एक दिल्ली पुलिस की वर्दी मिली, जो कार के सीट पर रखा हुआ था। मौके पर एक व्यक्ति वर्दी का पेंट पहना हुआ था। एक अन्य व्यक्ति की तलाशी में उसके पास से एक पिस्टल तथा 16 चक्र कारतुस बरामद हुआ। प्रारंभिक पुछताछ में उसने पुलिस को बताया कि यह उसका लाइसेंसी हथियार है। वर्दी के बारे में बताया कि आईटीबीपी से रिटायर्ड है, परन्तु बरामद वर्दी दिल्ली पुलिस की थी। दोनों गाड़ी वालों ने एक दूसरे को पहचानने से इंकार कर दिया। मामला संदेहास्पद लगने पर सभी को थाने ले जाकर विस्तृत पूछताछ की गई। डीआईयू प्रभारी समेत जिले के टीम के द्वारा देर रात्रि गहन पूछताछ की गई। कई घंटो की विस्तृत पुछताछ पश्चात स्पष्ट हुआ कि दोनों की गाडिया एक दुसरे से जुडी हुईं है तथा इनकी एक बडी टीम है जो इस क्षेत्र में हाईवे पर शराब का प्रलोभन देकर बड़ी रकम का लूट/ठगी करती है। इस गैंग के साथ एक क्रेटा गाड़ी भी थी, जिसपर अन्य दो अपराधी भी थे। जो इनके पकडे जाने के पश्चात भाग गए हैं। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने इनकी अपराध शैली के बारे में बताया कि पुछताछ से इस गैंग के एक नये अपराध शैली का खुलासा हुआ है। जिसमें ये लोग अपने सैम्पल के रूप में शराब दिखाकर बताते है कि यह ट्रक शराब से भरा है तथा किसी लाईन होटल या अन्य स्थान पर शराब कारोबारी से ट्रक का रेट (05 से 10 लाख) तय करके कारोबारी को बेच देते हैं, जो पैसा एक टीम ले लेती है। जब वह ट्रक का खरीदार लेकर चला जाता है तो पीछे से यह टीम पुलिस का रूप लेकर पीछा करके उसे रोक लेती है। डर के मारे खरीदार ट्रक छोडकर भाग जाता है और ये लोग पुनः उस ट्रक को अपने कब्जे में लेकर निकल जाते हैं। इस प्रयोजन हेतु उनके द्वारा पुलिस की वर्दी, लाइसेंसी हथियार, एक्सयूवी कार, पुलिस का सायरन, डंडा इत्यादि सभी का प्रयोग करते है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अवधेश कुमार पे0 भोपति सिंह सा0 जिगना थाना एका जिला फिरोजाबाद, ओमप्रकाश सोलंकी पे0 गंगा राम सा0 हाउस नं0 237, बदरपुर थाना बदरपुर, नई दिल्ली, मो0 आलम पे० मो0 रफिक मिया सा0 मोहनी मंडल कारा थाना मेजरगंज जिला सीतामढी, राजकुमार पे0 मलखान सिंह दिल्ली बदरपुर, हाउस नं0 542 थाना बदरपुर, नई दिल्ली, हेमंत कुमार पे0 भोरीलाल सा0 बदरपुर, नई दिल्ली, हाउस नं0 286, थाना बदरपुर, नई दिल्ली, कन्टेनर का चालक विनोद कुमार पे० बंशी प्रसाद सा0 दाउदपुर, बेज रोड, पटना टोली थाना दाउद नगर जिला औरंगाबाद के रूप में की गई है। इन लोगों के पास से एक दिल्ली पुलिस की वर्दी, एक पिस्टल, 16 कारतुस, दो डंडा, सायरन लगा हुआ एक एक्सयूवी कार रजि0 नं0 एचआर51एवाई7600, कार के लिए पुलिस लिखा हुआ बोर्ड, 7 मोबाइल, एक मिनी ट्रक, शराब की पेटी, नगद 20 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। समस्तीपुर से मोबाइल वाणी के लिए नितेश कुमार की रिपोर्ट ।
