रोसड़ा से शशि की रिपोर्ट रोसरा थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय का स्थानांतरण समस्तीपुर टाउन थाना हो जाने पर रोसड़ा थाना परिसर में थाना अध्यक्ष अरुण कुमार राय का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।शहर के जनप्रतिनिधि व पुलिस पदाधिकारी के द्वारा उन्हें पाग चादर देकर भावभीनी विदाई दी गयी।महीने भर के कार्यकाल में वे अपनी अनूठी कार्यशैली से काफी सुर्खियां एवं लोकप्रियता बटोरे।मौके पर उपनिरीक्षक राज किशोर सिंह, शिव शंकर प्रसाद, अशोक कुमार सिंह, हारून रशीद खान,राजन रहाणे,पवन कुमार आदि मैजूद रहे।
