बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर से त्रिपुरारी झा मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि नीतीश कैबिनेट की बैठक में 48 एजेंटों पर मोहर लगी बिहार कैबिनेट ने पंचायत चुनाव कराने को लेकर भी मुहर लगा दी है बिहार में 10 चरणों में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है

श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा नेताओं ने धन संग्रह के लिए अभियान चलाकर लोगों से सहयोग के रूप में कूपन कांटा

दिल्ली एम्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना का टीका लगवाया

नए उद्यमियों को प्रशिक्षण दिया गया जिला उद्योग केंद्र के तत्वधान में यूथ मोटिवेशनल कुंदन कुमार रॉय एवं अमित कुमार मधुकर ने युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया.

लोहिया भवन समस्तीपुर में जदयू जिलाध्यक्ष अस्मेध देवी ने केक काटकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जन्मदिन मनाया वही कार्यकर्ताओं को केक खिलाया

जदयू कार्यकर्ताओं ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार का 70 वां जन्मदिन उल्लास से मनाया.

मोहिउद्दीन नगर:- हाजीपुर - बरौनी रेलखंड पर मोहिउद्दीन नगर स्टेशन तथा अन्य स्टेशनो का हालहाल इन दीनो बहुत बुरा हो गया है| इस रुट पर बस मालगाड़ियों का परिचालन कराया जा रहा है या रेलवे के स्टाफ के लिए ट्रेन चलाया जाता है | पटना से इस रुट पर आने या जाने के लिए कई ट्रेन थी। पर उन सबको बंद कर के रखा गया है | हालत यह है की 24 घंटा में सिर्फ एक कटिहार पैसेंजर | हर दिन कमाने खाने वाले हजारो लोग अलग अलग स्टेशनो जैसे मोहिउद्दीन नगर, पटोरी , महनार से पटना और हाजीपुर आते जाते थे। दूसरी तरफ रेलवे के तरफ से कोई पैसेंजर ट्रैन या एक्सप्रेस ट्रेन (पटना से या पटना को) कोरोना काल के बाद से अभी तक कोई वापस नहीं चलाया गया है। इस कारण से हजारों मजदूरों कमाने खाने वालो विद्यार्थियों तथा आम लोगो को बहुत परेशाननयों का सामना करना पर रहा है| अतः इस समस्या रेलवे का ध्यान खास आकर्षण करवाए और रेलवे अधिकारियों से बात कर इस समस्या का हल निकालने में मदद करे |

खानपुर/समस्तीपुर:-थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-गुदारघाट मुख्य पथ के खतुआहा चौक पर शनिवार की दोपहर एक गन्ना लदी ओवर लोड ट्रैक्टर के पलटने से उसके नीचे दबकर एक आदमी बुरी तरह जख्मी हो गया।घायल की पहचान खतुआहा गांव निवासी गंगा प्रसाद झा के पुत्र राधारमण झा उर्फ गुलगुल झा 45 वर्ष के रूप में की गई है।इसके अलावे तीन अन्य लोगों के भी घायल होने की सूचना है।घटना होते ही चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।ग्रामीणों की मदद से गन्ना से दबे गुलगुल झा को बाहर निकाला गया।बताया गया कि गन्ने की वजन से गुलगुल झा का सर फट गया है।

दलसिंहसराय अनुमंडल स्थित आर.एल.महतो इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन में आत्मनिर्भरता विषय बिंदु पर ऑनलाइन के माध्यम से वर्कशॉप का आयोजन किया गया । यह ऑनलाइन वर्कशॉप मिनिस्ट्री ऑफ़ एजुकेशन, नई दिल्ली के अंतर्गत महात्मा गांधी नेशनल काउंसलिंग ऑफ रूलर एजुकेशन, नई दिल्ली के सीनियर फैकल्टी डॉ. विजय कुमार के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संचालित किया गया । इस अवसर पर उन्होंने बताया कि शिक्षा मनुष्य का जन्मसिद्ध अधिकार होता है, विद्यार्थियों को ग्रामीण उद्योग, कृषि, पशुपालन, ग्रामीण हस्त कौशलों, कटाई एवं बुनाई आदि की शिक्षा अनिवार्य रूप से दी जाने की व्यवस्था की जानी चाहिए और इसे प्राप्त करने के बाद विद्यार्थी अपनी भावी जीवन को निश्चित रूप से आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना सकता है ।

मनरेगा के तहत इस पंचवर्षीय में कोई काम नहीं दिया गया है रोजी रोटी के लिए ईट भट्टी में काम करते हैं और परिवार का लालन पालन करते हैं