खानपुर/समस्तीपुर:-थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-गुदारघाट मुख्य पथ के खतुआहा चौक पर शनिवार की दोपहर एक गन्ना लदी ओवर लोड ट्रैक्टर के पलटने से उसके नीचे दबकर एक आदमी बुरी तरह जख्मी हो गया।घायल की पहचान खतुआहा गांव निवासी गंगा प्रसाद झा के पुत्र राधारमण झा उर्फ गुलगुल झा 45 वर्ष के रूप में की गई है।इसके अलावे तीन अन्य लोगों के भी घायल होने की सूचना है।घटना होते ही चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।ग्रामीणों की मदद से गन्ना से दबे गुलगुल झा को बाहर निकाला गया।बताया गया कि गन्ने की वजन से गुलगुल झा का सर फट गया है।