दलसिंहसराय अनुमंडल स्थित आर.एल.महतो इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन में आत्मनिर्भरता विषय बिंदु पर ऑनलाइन के माध्यम से वर्कशॉप का आयोजन किया गया । यह ऑनलाइन वर्कशॉप मिनिस्ट्री ऑफ़ एजुकेशन, नई दिल्ली के अंतर्गत महात्मा गांधी नेशनल काउंसलिंग ऑफ रूलर एजुकेशन, नई दिल्ली के सीनियर फैकल्टी डॉ. विजय कुमार के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संचालित किया गया । इस अवसर पर उन्होंने बताया कि शिक्षा मनुष्य का जन्मसिद्ध अधिकार होता है, विद्यार्थियों को ग्रामीण उद्योग, कृषि, पशुपालन, ग्रामीण हस्त कौशलों, कटाई एवं बुनाई आदि की शिक्षा अनिवार्य रूप से दी जाने की व्यवस्था की जानी चाहिए और इसे प्राप्त करने के बाद विद्यार्थी अपनी भावी जीवन को निश्चित रूप से आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना सकता है ।
