मोहिउद्दीन नगर:- हाजीपुर - बरौनी रेलखंड पर मोहिउद्दीन नगर स्टेशन तथा अन्य स्टेशनो का हालहाल इन दीनो बहुत बुरा हो गया है| इस रुट पर बस मालगाड़ियों का परिचालन कराया जा रहा है या रेलवे के स्टाफ के लिए ट्रेन चलाया जाता है | पटना से इस रुट पर आने या जाने के लिए कई ट्रेन थी। पर उन सबको बंद कर के रखा गया है | हालत यह है की 24 घंटा में सिर्फ एक कटिहार पैसेंजर | हर दिन कमाने खाने वाले हजारो लोग अलग अलग स्टेशनो जैसे मोहिउद्दीन नगर, पटोरी , महनार से पटना और हाजीपुर आते जाते थे। दूसरी तरफ रेलवे के तरफ से कोई पैसेंजर ट्रैन या एक्सप्रेस ट्रेन (पटना से या पटना को) कोरोना काल के बाद से अभी तक कोई वापस नहीं चलाया गया है। इस कारण से हजारों मजदूरों कमाने खाने वालो विद्यार्थियों तथा आम लोगो को बहुत परेशाननयों का सामना करना पर रहा है| अतः इस समस्या रेलवे का ध्यान खास आकर्षण करवाए और रेलवे अधिकारियों से बात कर इस समस्या का हल निकालने में मदद करे |
