बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर से त्रिपुरारी झा मोबाइल वाणी के माध्यम से मुकेश राय से साक्षात्कार लिया , जिसमें उनका कहना है कि मुखिया वैसा हो जो हमारे समाज को विकास की ओर लेकर चलें। जनप्रतिनिधि जनता के बीच जाकर जन समस्या सुनने वाला होना चाहिए साथ ही पंचायत का विकास करने वाला होना चाहिए। वही कहते है आम सभा में जो भी पारित होता है,वही काम धरातल पर किया जाता है। वह वर्तमान मुखिया जैसा ही प्रतिनिधि चाहते है क्योकि उन्होंने अपने स्तर से काफी अच्छे काम किये है। वह चाहते है कि जिला परिषद का बदलाव होना चाहिए क्योकि उन्होंने अपने क्षेत्र छोड़ कहीं और काम नहीं किये है।इसी के साथ पंचायत समिति भी चेंज होना चाहिए क्योकि उन्होंने भी पंचायत में विकास नहीं किया है।

मैं राज कुमार ठाकुर, बंगराहा, विद्यापति नगर से आज के विशेष खबर, ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी, कामेश्वर नगर, दरभंगा से मिली सूचना के अनुसार पीजी सेकंड सेमेस्टर का रिजल्ट प्रकाशित कर दिया गया है। ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी के ऑफिशल वेबसाइट(http://www.lnmuuniversity.in/login पर जाकर के रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर से त्रिपुरारी झा मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रभात मिश्रा का साक्षात्कार लिया, जिसमे उनका कहना है कि पंचायत में मुखिया का योगदान अहम् होना चाहिए क्योंकि किसी भी पंचायत के लिए मुखिया सर्वोपरि होता है। मुखिया को ख्याल रखना चाहिए की उसे जनता की समस्या का समाधान करना है इसलिए मुखिया बेहतर होना चाहिए और इसके लिए जरुरी है कि सही मुखिया का चुनाव हो।इन्होने यह भी बताया कि इनके क्षेत्र का विकास वर्तमान मुखिया द्वारा बहुत बढ़िया तरह से नहीं किया गया है।इनका यह भी कहना है कि आम सभा कब होती है ये जनता को पता ही नहीं रहता है। इसकी जानकारी सिर्फ मुखिया जी को रहती है।

दरभंगा में बनेगा राज्य का दूसरा खादी मॉल उद्योग मंत्री शाहनवाज ने की इसकी घोषणा

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र राय ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल है बढ़ती गैस की कीमत, पेट्रोल की कीमत, किसानों की खाद की कीमत से जनता मे आक्रोश है सरकार के प्रति।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से त्रिपुरारी झा मोबाइल वाणी के माध्यम से समाजसेविका वरिष्ठ नागरिक सुरेन्द्र राज से साक्षात्कार लिए,जिसमें सुरेन्द्र राज का कहना है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनप्रतिनिधि जनता के जन समस्याओं पर खरा उतरने वाला होना चाहिए तथा गांव समाज का चौमुखी विकास करने वाला होना चाहिए। वही वे कहते है कि आम सभा होने से काफी फायदा होता है जहाँ जनता की समस्या को सुना जाता है और इसके लिए रास्ता भी ढूंढा जाता है ताकि जनसमस्या के हित के लिए कार्य हो सके । 

फिर आम लोगों पर बढ़ा आर्थिक बोझ बस ऑटो का किराया बढ़ा जिला मोटर व्यवसाय संघ ने बढ़ते डीजल पेट्रोल को देखते हुए बस ऑटो का किराया बढ़ाया

बिहार राज्य से त्रिपुरारी झा मोबाइल वाणी के माध्यम से अजीत कुमार से साक्षात्कार ले रहे है जिसमे उन्होंने बताया कि मुखिया पंचायत का विकास करने वाला ,जनता की सेवा करने वाला व जनता की समस्याओं पर खरा उतरने वाला होना चाहिए। इन्होने बताय कि ग्राम सभा के द्वारा योजना पास होती है पर टेंडर के चक्कर में योजनाओं का लाभ जनता को नहीं मिलता है एवं आम सभा होती है पर वह कागजी तौर पर होती है

बढ़ते पेट्रोल के दाम को देखते हुए अब मोटरसाइकिल गाड़ियों में लोगों ने बैटिक लगाना शुरू कर दिया है

नीतीश कैबिनेट में बड़ा फैसला छा.त्राओं को साइकिल व पोशाक के लिए 75 फ़ीसदी हाजिरी की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है