किसान के बेटे ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव, जेईई मेंस पास का एडवांस परीक्षा के लिए हुए चयनित क्षेत्र में खुशी का माहौल समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के सुदूर गांव बोरिया से मनोज राय एवं कामिनी देवी का पुत्र मनीष कुमार एवं पतैलिया निवासी दिनेश राम एवं सहोद्री देवी का पुत्र विपिन कुमार ने जेईई मेंस पास कर एडवांस परीक्षा के लिए चयनित हुआ है, दोनों छात्र अपनी पढ़ाई ग्रामीण परिवेश में रहते हुए नरहन स्थित लूसेंट फिजिक्स क्लास में बी के शर्मा के दिशा निर्देशों पर किया है। नरहन जैसे छोटे मार्केट में पढ़कर पहली बार कोई छात्र इस तरह की सफलता को हासिल किया है। क्षेत्र के लोग काफी गौरवान्वित हैं। वही माता पिता और शिक्षक फूले नहीं समा रहे हैं। बता दे की दोनों छात्र मजदूर किसान परिवार से आते हैं और छात्र अपनी सफ़लता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ अपने शिक्षक बी के शर्मा को देते हुए छात्रों ने कहा कि लूसेंट शिक्षा जगत में छात्रों का भविष्य निर्माण करता है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अनुशासन से मेधा को नयी पहचान भी प्रदान करता है।

डॉo शिवाजी कुमार (राज्य आयुक्त निःशक्तता) ने समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी प्रखंड में प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक में भाग लिए। कोविड-19 महामारी में दिव्यांगजन कि सुरक्षा के लिए व्यापक दिव्यांगता समावेशी दिशानिर्देश, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम - 2016 के धारा 72 के अंतर्गत निर्मित प्रखंड स्तरीय दिव्यांगजन समूह के कार्यो की समीक्षा करने एवं विधानसभा चुनाव 2020 में दिव्यांगजनों के लिये सुगम्य एवं समावेशी मतदान तथा मतदान प्रक्रिया में सहज भागीदारी सुनिश्चित करने आदि की समीक्षा की गई। साथ ही डॉo कुमार ने प्रखंड के 17 पंचायतों में जाकर दिव्यांगजन से मिलकर स्थिति का जायजा लिया। पंचायत के दिव्यांगजन से मिलकर पेंशन, उपकरण, जीविका, मनरेगा प्रमाणपत्र आदि के लाभ के बारे जानकारी दिए एवं उनका हालचाल पूछा। राज्य आयुक्त ने कहा की हर प्रखंड का भ्रमण कर दिव्यांगजन के स्थिति का जायजा लिया जाएगा एवं यह तय किया जाएगा की मतदान प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुलभ हो।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

रोसरा थाने में नए पुलिस निरीक्षक सह अध्यक्ष अरुण कुमार राय ने ग्रहण किया पदभार नव पदस्थापित पुलिस निरीक्षक थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने अपना भार ग्रहण जहां काफी संख्या में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व्यवसाय एवं गणमान्य लोग ने शुभकामनाएं दी जहां पुलिसकर्मी ने जन जोशी के साथ किया स्वागत

मध्य विद्यालय, रसलपुर के बैठक में शिक्षकों को मिला कई निर्देश

मोहनपुर में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री का निकला अर्थी जुलूस

* चुनाव आते ही बंद पड़े जुटमिल, चीनीमिल, पेपरमिल, भोलाटाकीज- मुक्तापुर रेलपुल, ताजपुर- भगवानपुर/केबल स्थान- कर्पूरीग्राम रेललाईन, नगरनिगम सब शुरू एवं चुनाव बाद सब बंद- बंदना सिंह * दल एवं जाति की दीवार से उपर उठकर विकास के मुद्दे पर चुनाव कराना जिले वासी की जिम्मेवारी * शिलान्यासित गंगापुर आईटीआई कालेज पर श्वेतपत्र जारी करें सांसद प्रिंस पासवान समस्तीपुर 12 सितंबर '20 काठ की हांडी एक बार की कहावत समस्तीपुर में चरितार्थ नहीं होता. यहाँ काठ की हांडी बार- बार ही चलता है. चुनाव आते ही दलिए नेता एवं उम्मीदवार जिले के चिर प्रशिक्षित मुद्दे मसलन बंद पड़े जुटमिल, चीनीमिल, पेपरमिल, भोलाटाकीज एवं मुक्तापुर रेल पुर, कर्पूरीग्राम- ताजपुर- भगवानपुर एवं केबल स्थान से कर्पूरीग्राम नई रेल लाईन, नगर निगम का दर्जा, नून नदी परियोजना, ताजपुर- पटोरी को नगर पंचायत, रोकड़ा को जिला बनाने आदि का घोषणा कर वादों का झड़ी लगा देते हैं और चुनाव समाप्ति के बाद ढ़ाक के फिर वही तीन पात वाली कहावत बनकर मुद्दे सुसुप्तावस्था में चले जाते हैं. चुनाव पूर्व बंद पड़े जुटमिल चालू होने की राजनीतिक उहापोह के बीच शनिवार को प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चर्चित महिला अधिकार आंदोलनकारी, ऐपवा जिलाध्यक्ष सह भाकपा माले नेत्री बंदना सिंह ने कहा. उन्होंने कहा कि समस्तीपुर जैसे पीछडे जिले को अगर विकास के पथ पर लाना है तो 2020 विधानसभा चुनाव में जिलेवासी को सच्चे मन से जाति- मजहब एवं दलिए दीवार को तोड़कर उक्त मुद्दे पर संघर्षशील युवा एवं स्थानीय नेता को वोट करना चाहिए. श्रीमति बंदना ने कहा कि दलिए नेता चुनाव आते ही राई का पर्वत बना देने पर आमादा दिखते हैं और चुनाव बाद कुंभकर्णी निद्रा में चले जाते हैं. इससे काम नहीं चलेगा. हम सभी को मुद्दे से बेपटरी बने चुनाव को मुद्दे पर लाने की कोशिश करनी चाहिए. दलों द्वारा थोपे गये उम्मीदवार का जमकर विरोध कर संघर्ष एवं स्थानीय उम्मीदवार को तवज्जो देना चाहिए. उन्होंने छात्र-युवा, किसान-मजदूर, महिला- कर्मचारी एवं बुद्धिजीवियों से अपील की कि जिले का विकास के लिए जाति- धर्म के बजाए मुद्दे उछालें, प्रश्न पूछे, सोशल साइट्स का इस्तेमाल करें ताकि मुद्दे पर चुनाव हो, विकास हो फलतः जिलेवासी को प्रवासी मजदूर बनकर जिल्लत भरी जिंदगी न जीना पड़ें. उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्षों से बंद पड़े जुटमिल चुप्पी साधने वाले विधायक महेश्वर हजारी एवं सांसद प्रिंस पासवान चुनाव सिर पर आते ही आनन- फानन में मुक्तापुर जुटमिल का हुटर बजबाकर चुनाव जीतना चाहते हैं. बंदना सिंह ने लोजपा सासंद प्रिंस पासवान से पूछा कि उनके चाचा तत्कालीन मंत्री रामविलास पासवान द्वारा सेल की मदद से गंगापुर अलता चौराहे में बनने वाले आईटीआई कालेज का क्या हुआ? किसानों से औने-पौने दाम पर ली गई जमीन का क्या हुआ. थोड़ा-सा भी संवेदना बचा हो तो प्रि़सजी इस पर श्वेतपत्र जारी करें.

शारदा ज्ञान निकेतन स्कूल के परिसर में दलसिहसराय प्रखंड व नगर राजद महिला सेल का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया l सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए राजद महिला सेल की अध्यक्ष पिंकी राय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में महंगाई , बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

भारतीय बेरोजगार संघ के राष्ट्रीय संरक्षक श्री अरविंद सिंह जी ने कहा पूरे देश में पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे के साथ संगठन का विस्तार करेगी भारतीय बेरोजगार संघ। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सीपीआई विभूतिपुर अंचल परिषद की बैठक संपन्न दरवाजे पर सीपीआई विभूतिपुर अंचल परिषद की बैठक शंभू प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 14 सितंबर 2020 को प्रखंड कार्यालय पर किसान मजदूर एवं प्रवासी मजदूर, निजी करण, बेरोजगारी, राशन कार्ड, धान मक्का का खरीद के लिए लाभकारी मूल्य की घोषणा करने, पंचायत के पैक्स के माध्यम से नगद भुगतान पर खरीद की व्यवस्था करने ,प्रधानमंत्री आवास राशि को बढ़ाकर चार लाख करने, बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा लागू करने, मुख्यमंत्री फसल सहायता राशि का भुगतान करने, वृद्धजन पेंशन की राशि को बढ़ाकर 1000 रुपये करने आदि मांगों के साथ धरना करने का निर्णय लिया। इसके अलावा अंचल में नए पार्टी सदस्य की भर्ती जन संगठन की सदस्यता दिलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत एनडीए सरकार को बिहार से उखाड़ फेंकने का निर्णय लिया।

15 सितंबर को विभूतिपुर प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन करने का निर्णय विभूतिपुर : भारत की जनवादी नौजवान सभा डीवाईएफआई अंचल कमिटी विभूतिपुर की बैठक बबलू कुमार की अध्यक्षता में सिंघिया दक्षिण पंचायत भवन पर सम्पन्न हुई। बैठक में 15 सितंबर को विभूतिपुर प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। जिसमें रेल नीजीकरण के खिलाफ, विभूतिपुर में बढ़ते अपराध तथा पुलिस द्वारा निर्दोष लोगों को राजनीतिक दबाव के कारण फंसाने के खिलाफ तथा बोरिया पंचायत में बाढ से प्रभावित हुए परिवार को पालिथीन तथा कीट आपूर्ति करने के सवाल पर हो बैठक में कृष्ण मूर्ति, शंकर मल्लिक धर्मेंद्र कुमार मनटुन लाल राम ललन सिंह हरे कृष्ण राम, संजय कुमार तथा अन्य साथियों ने अपने विचार व्यक्त किए।