मोहनपुर में माले कार्यकर्ताओं ने प्रतिरोध मार्च निकालकर जताया विरोध

मोहनपुर के आधे दर्जन प्राधानाध्यापकों के खिलाफ होगी कार्रवाई

प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल ताजपुर की एक दिवसीय बैठक डी एम एस पैलेस में हुई l जिसकी अध्यक्षता युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार, संचालन जिला महासचिव मोo तबरेज आलम तथा धन्यवाद् ज्ञापन जिला महासचिव-सह-मुखिया विनोद राय ने किया l इस मौके पर जिला के चुनाव प्रभारी डाo विनोद यादव , जिला राजद उपाध्यक्ष मोo अरमान सदरी, जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , जिला महासचिव सह रामापुर-महेशपुर पंचायत के मुखिया विनोद राय, रामनरेश सिह, युवा प्रदेश सचिव नुरूजोहा आफो, युवा जिला महासचिव संतोष यादव, जिला युवा राजद सोशल मीडिया प्रभारी आशिफ इकबाल, ज्योतिष महतो , मनोज पटेल , अरुण ठाकुर निराला, धर्मेन्द्र आर्य, युवा मोरवा प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना यादव, विसुंदेव सिंह, जिला युवा सचिव रजनीश कुमार, युवा उपाध्यक्ष महताब आलम( विक्की), मोरवा प्रखंड अध्यक्ष दिनेश चौधरी, चमन यादव, सोंगर के पूर्व मुखिया विनोद राय, अजहर मिक्रानी, दीपक यादव, सूरज यादव आदि ने संबोधित किया l बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर मोरवा विधानसभा क्षेत्र से राजद का उम्मीदवार देने की मांग की l बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला राजद के चुनाव प्रभारी डाo विनोद यादव ने कहा कि मोरवा के राजद कार्यकर्ताओ की भावना से प्रदेश नेतृत्व को अवगत करा दिया जाएगा l उन्होंने कहा कि सूबे बिहार राजद तथा उसके सहयोगी दलों के पक्ष में माहौल है तथा बिहार की जनता श्री तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाह रही है l जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि नीतीश सरकार हर मोर्चे पर विफल है तथा नीतीश सरकार की उल्टी गिनती प्रारम्भ हो गयी है l उन्होंने दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनाव के उपरांत बिहार में राजद की सरकार बनेगी तथा श्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी l सभी प्रमुख वक्ताओं ने एक स्वर में मोरवा विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल का उम्मीदवार देने की मांग किया तथा उपस्थित लोगों से श्री तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने के लिए हर संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया l इस मौके पर सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

रेल मंत्रालय द्वारा किए जा रहे निजीकरण एवं निगमीकरण पर राजद ने कड़ा एतराज जताया है l राजद के प्रांतीय प्रवक्ता व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने रेलवे द्वारा 12 कलस्टर, 129 रूटों की 151 ट्रेनो को प्राईवेट ट्रेन आपरेटरों को सौंपने के लिए किए जा रहे निविदा का विरोध किया है l विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

निजीकरण एवं बेरोजगारी के खिलाफ बुधवार को रात्री 9 बजे घर का लाईट आफ कर 9 मिनट के लिए मोबाईल टार्च प्रदर्शन प्रखण्ड के फाजिलपुर बधौनी में किया गया. इस दरम्यान कार्यकर्ता अपने हाथों में नारे लिखे कार्डबोर्ड लेकर निजीकरण एवं बेरोजगारी का विरोध कर रहे थे. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

मोहिउद्दीननगर के वार्ड सदस्यों ने उठाती अधिकारों की मांग

मोहिउद्दीननगर प्रखंड प्रमुख के खिलाफ मत विभाजन की तिथि निर्धारित

विशनपुर बेड़ी दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति के द्वारा किया गया बोनस का वितरण

मुकेश कुमार