जन अधिकार पार्टी ने चलाया सदस्यता अभियान !
बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर से नंदकिशोर चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के सिंघिया घाट बाजार में रविवार को घंटों भर जाम लग गई दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई जिससे यातायात बाधित हो गया यहां तक की इमरजेंसी एंबुलेंस गाड़ी भी उस जाम में फंसी रही लेकिन प्रशासन का कोई सहारा देखा नहीं गया। जाम में फंसे लोग किसी के सहारे का टकटकी लगाकर राह बटोर रहे थे लेकिन कहीं से किसी का सहारा देखा नहीं गया। यह जाम ब्लाक रोड के रास्ते ,दलसिंहसराय के रास्ते ,समस्तीपुर के रास्ते और रोसड़ा के रास्ते पर लगा हुआ था। आपको बता दें कि यह जाम समस्तीपुर हसनपुर रेलखंड के सिंघिया घाट रेलवे स्टेशन के समीप सिंघिया बाजार के गुमती पर ट्रेन पास करने के दौरान फाटक बंद होने से लग जाती है। जहां ओवरब्रिज की जरूरत है। वहीं दुकानदारों ने बताया कि यह जाम बराबर यहां लगता है और किसी की आंखें नहीं खुलती है हम लोगों के दुकानदारी पर काफी असर पड़ता है वोट के समय नेता लोग बहुत सारे वादे करते है लेकिन वोट के बाद कोई देखने वाले है नहीं, यहां एक ओवर ब्रिज बनना था जो बन नहीं रहा है जिससे यहां रोज जाम लगती है।
सोनू मोबाइल दुकान में 2 लाख की चोरी सीसीटीवी फुटेज में कैद
यह एक सराहनीय कार्य है इससे गरीब गुर्वे,नि:सहाय वर्ग के लोग इस कार्य से काफी लाभान्वित होंगे और हमारी आवश्यकता हो तो हर संभव मदद करेंगे। उक्त बातें समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर विधानसभा के जदयू विधायक रामबालक सिंह ने विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के दलसिंह सराय रोड भूतेश्वर चौक स्थित देव पब्लिक स्कूल पर कपड़ा बैंक का उद्घाटन फीता काटकर व संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित के बाद अपने वक्तव्य में कहा। कपड़ा बैंक कोई संस्था नहीं है, सेवा है। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था के अध्यक्ष लालबाबू चौधरी ने कहा कि मेरे संस्था का उद्देश्य हमारे समाज में गरीब नि:सहाय जरूरतमंद तक निःशुल्क वस्त्र उपलब्ध कराना है। वहीं संस्था के सचिव विनोद कुमार ने कहा कि यह कोई संस्था नहीं यह मानव सेवा है और संस्था के कोषाध्यक्ष रेखा कुमारी ने कहा कि हमारे इस बैंक का उद्देश्य है कोई भी व्यक्ति हमारे समाज में निर्वस्त्र ना रहे ।संस्था आम लोगों के सहयोग से ही यह कार्यक्रम सफल होगा।समाज के हर वर्ग के लोगों को अपने घर में अनुपयोगी वस्त्र है तो कपड़ा बैंक में दान दें। और जरूरतमंद व्यक्ति निःशुल्क दान दें। इस कार्यक्रम के मौके पर गरीब नि:सहाय मुन्नी देवी, फुल परी देवी, गिरजा देवी, सुखली देवी, रीता देवी, अनीता देवी, मंजू देवी ,अमर काला देवी, प्रेमिया देवी, कुसमा देवी, बतही देवी, पार्वती देवी, शंकर राम सहित दर्जनों व्यक्ति लाभान्वित हुए। वही इस कार्यक्रम के मौके पर संस्था के अध्यक्ष लालबाबु चौधरी, सचिव विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष रेखा कुमारी, संयोजक देवेंद्र कुमार, मीडिया विक्रम कुमार, उपसचिव नवीन कुमार, वस्त्र संग्रह विभाग विजय कुमार, लेखापाल मुकेश राज, विनोद कुमार विनय, महेश कुमार, अनिल कुमार, बसंत कुमार, बृजेश कुमार, गुंजन ठाकुर सहित दर्जनों महिला और पुरुष लोग उपस्थित थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर जिले के शिवाजी नगर प्रखंड के हथौड़ी थाना क्षेत्र के डुमरा मोहन गांव निवासी सुरेश कुमार सिंह एवं श्यामा देवी के पुत्र तुषार कुमार ने जेईई मेंस पास कर एडवांस परीक्षा के लिए चयनित हुआ है, जिसमें छात्र ने अपनी पढ़ाई ग्रामीण परिवेश में रहते हुए घर पर ही रह कर किया है जिससे माता पिता और भाई काफी गौरवान्वित हैं। छात्र अपनी सफ़लता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ अपने भाई को देते हुए छात्रों ने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने में माता पिता और भाई का काफी योगदान रहा है। साथ ही मामा संतोष कुमार और मौसा हरेकांत सिंह के मार्ग दर्शन काफी महत्वपूर्ण रहा है आपको बता दूं कि छात्र तुषार अपने घर पर रह कर ही मोबाइल के जरिए अपना पढ़ाई किया है और तुषार के बड़े भाई तपन फार्मेसी कर रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर ,शिवाजीनगर, प्रखंड अंतर्गत ग्राम डुमरा मोहन पोस्ट डुमरा मोहन पंचायत रजौर रामभद्रपुर सुरेश कुमार सिंह छोटे, पुत्र, तुषार कुमार, जे ई मेन पास कर एडवांस के लिए क्वालिफाई ग्राम डुमरा मोहन पंचायत डुमरा मोहन पोस्ट राजौर रामभद्रपुर थाना हथौरी सुरेश कुमार सिंह, ग्राम, डुमरा मोहन,पंचायत, डुमरा मोहन, पोस्ट,राजौर राम भद्र पुर, थाना, हथौड़ी, प्रखंड,शिवाजीनगर,समस्तीपुर, छोटे, पुत्र, तुषार कुमार, जे ई मेन पास कर एडवांस के लिए क्वालिफाई। खबर बना दीजिए।
समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने जनसंपर्क अभियान के साथ-साथ विकास योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन का सिलसिला आज भी जारी रखा । आज उन्होंने समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 4.5 करोड़ की लागत से निर्मित सड़कों का उद्घाटन व शिलान्यास किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भीम आर्मी ने कराया संविधान के द्वारा विवाह ! मोरवा प्रखंड के विक्रमपुर गांव में भीम आर्मी के अध्यक्ष एवं संयोजक ने संविधान के द्वारा लड़का लड़की का विवाह संपन्न कराया। स्थानीय स्वर्गीय राम शगुन राम एवं चिंता देवी की बेटी रवीना कुमारी का विवाह सरायरंजन थाना अंतर्गत मूसापुर गांव निवासी वशिष्ठ राम के पुत्र राजू कुमार राम के साथ धार्मिक रीत के बजाय संविधान के द्वारा कराया गया। भीम आर्मी के अध्यक्ष कमल पासवान एवं संयोजक मनोज कुमार राम ने संविधान की प्रस्तावना को वैवाहिक मंत्र के रूप में प्रयोग करते हुए विवाह संपन्न कराया। नन्द लाल राम, जगजीत राम, विश्वजीत राम, रामचंद्र राम, श्रीचंद राम, आलोक कुमार, अजय रजक सहित ग्रामीण मौजूद थे।
आक्रोशित शिक्षको ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया ! बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शनिवार को प्रखंड संसाधन केंद्र मोरवा से अर्थी जुलूस निकल कर मोरवा बाजार होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुँची जंहा से नारा लगाते हुए पुनः बीआरसी केंद्र पहुँची।जंहा संघ के प्रदेश महासचिव रामचंदर राय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री शुशील कुमार मोदी के पुतला दहन प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार की अध्यक्षता में बीआरसी के प्रांगण में दहन किया।वंही शिक्षको द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में पुरानी सेवा शर्त,पुरानी पेंशन,पुरानी बेतनमान, एवं अन्य सुबिधा की मांगों को लेकर आगामी विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सबक सिखाने के लिए शिक्षक गोलबन्द होकर सबक सिखाने का संकल्प लिया।मौके पर उपस्थित प्रदेश महासचिव रामचंदर राय,मो अब्बास,रामकुमार राय,राजकुमार चौधरी,कृष्ण कन्हिया मिश्र,तनवीर आलम,संजीत कुमार रजक, संजीव शर्मा,मो जावेद आलम,मो मासूम,लालदेव पंडित,शिवलाल साह,शुशील कुमार,सहित सैकड़ो की संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।
बिहार पंचायत नगर प्राम्भिक शिक्षक संघ 206/18 के प्रखंड इकाई वारिसनगर के तमाम शिक्षक सरकार के द्वारा दमनकारी नीति के विरोध में घोषित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अर्थी जुलूस निकालकर पुतला दहन किया गया।इस पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता वारिसनगर प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार के द्वारा किया गया मौके पर सुधीर पाण्डेय,पंकज कुमार,धर्मेंद्र कुमार,सुनील कुमार,सरोज पाण्डेय, रंजीत कुमार,संजीत कुमार,प्रशांत कुमार,उत्तम कुमार,सिद्धार्थ राय आदि शिक्षक उपस्थित थे।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
