बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर से नंदकिशोर चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के सिंघिया घाट बाजार में रविवार को घंटों भर जाम लग गई दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई जिससे यातायात बाधित हो गया यहां तक की इमरजेंसी एंबुलेंस गाड़ी भी उस जाम में फंसी रही लेकिन प्रशासन का कोई सहारा देखा नहीं गया। जाम में फंसे लोग किसी के सहारे का टकटकी लगाकर राह बटोर रहे थे लेकिन कहीं से किसी का सहारा देखा नहीं गया। यह जाम ब्लाक रोड के रास्ते ,दलसिंहसराय के रास्ते ,समस्तीपुर के रास्ते और रोसड़ा के रास्ते पर लगा हुआ था। आपको बता दें कि यह जाम समस्तीपुर हसनपुर रेलखंड के सिंघिया घाट रेलवे स्टेशन के समीप सिंघिया बाजार के गुमती पर ट्रेन पास करने के दौरान फाटक बंद होने से लग जाती है। जहां ओवरब्रिज की जरूरत है। वहीं दुकानदारों ने बताया कि यह जाम बराबर यहां लगता है और किसी की आंखें नहीं खुलती है हम लोगों के दुकानदारी पर काफी असर पड़ता है वोट के समय नेता लोग बहुत सारे वादे करते है लेकिन वोट के बाद कोई देखने वाले है नहीं, यहां एक ओवर ब्रिज बनना था जो बन नहीं रहा है जिससे यहां रोज जाम लगती है।