मोहनपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए हुई बैठक
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के राष्ट्रीय आह्वान पर खेती बचाओ-किसान बचाओ, गांव बचाओ- देश बचाओ, किसान व जनविरोधी तीनों अध्यादेश वापस लो, बेमौसम धैचा का 72 रू० किलो बीज किसानों को लेने के लिए मजबूर करना बंद करो, राजस्थान में किसानों पर लाठीचार्ज के आरोपियों को जेल में बंद करो आदि नारा के साथ अखिल भारतीय किसान महासभा प्रखण्ड इकाई ने सोमवार को वार्ड-10 में जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान किसान अपने हाथों में झंडे, बैनर एवं मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां हाथों में लेकर जोर- जोर से नारे लगा रहे थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान महासभा के प्रखण्ड अध्यक्ष ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने किया. शंकर सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, महावीर सिंह, विन्देश्वर सिंह,ललन दास, बखरी सिंह, ननकी सिंह, अनील राय, धर्मेन्द्र राय, लालबाबू सिंह,सुनीता देवी, धनवंती देवी, मीना देवी, अनीता देवी समेत बड़ी संख्या में किसानों ने कार्यक्रम में भाग लिया. अपने अध्यक्षीय भाषण में ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रखण्ड में बहुलता में सब्जी की खेती की जाती है. अभी खेत में हरेक प्रकार की सब्जियां एवं अन्य फसलें लगी है जबकी बेमौसम 72 रू० किलो धैचा का बीज किसानों को विभाग द्वारा लेने का दबाब बनाया जा रहा है. इस तुगलकी आदेश को बीएओ, डीएओ वापस ले अन्यथा प्रखण्ड कृषि कार्यालय से लेकर जिला कृषि कार्यालय तक धरना- प्रदर्शन किसानों द्वारा शुरू किया जाएगा। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
* सफाईकर्मियों की मांग मानकर हड़ताल तोड़वाकर शहर की सफाई कराएं नगर परिषद- सुरेन्द्र सिंह समस्तीपुर 14 सितंबर '20 नगर परिषद के सफाई कर्मियों के 5 दिनों से लगातार जारी हड़ताल के कारण संपूर्ण नगर में कूड़े का अंबार लगा हुआ है. कूड़े के ढेर से निकल रहा बदबू राहगीरों को चलना मुश्किल कर दिया है. स्थानीय निवासी को महामारी का डर सताने लगा है. नगर परिषद अविलंब सफाईकर्मियों से वार्ता कर उनकी मांग को मानकर हड़ताल तोड़वाकर युद्धस्तर पर नगर की सफाई कराएं अन्यथा भाकपा माले भी आंदोलन की राह पकड़ेगी. नगर में लगे कूड़े की अंबार का मुआयना करने के बाद मो० सगीर, मनोज शर्मा के साथ भाकपा माले टीम नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इस आशय की जानकारी देते हुए कहा कि 5 दिनों से लगातार नगर परिषद के सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी है. इस हड़ताल की वजह से शहर के विभिन्न जगहों पर कूड़े का अंबार लग गया है. मोहनपुर रोड गायत्री कंप्लेक्स के पास लगे कूड़े की ढ़ेर सड़क पर आ जाने के कारण राहगीर सड़क हादसे के शिकार हो रहे हैं. कूड़े की सड़न से स्थानीय लोगों का जीना दूभर हो गया है. कूड़े की ढ़ेर से बगैर नाक पर रुमाल-गमछा के गुजर नहीं सकते. भाकपा माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने नगर परिषद के साथ बिहार सरकार को इसे गंभीरता से हड़ताल समाप्त कराकर शहर की सफाई कराने की मांग की है.
हिंदी दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ समस्तीपुर सिटी की प्रेसिडेंट रोटेरियन अमृता कुमारी के निर्देशानुसार सेक्रेट्री डॉ कनुप्रिया मिश्रा के निर्देशन में जिले के दलसिंहसराय स्थित मंडलकारा परिसर में हिंदी दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ समस्तीपुर सिटी के द्वारा महिला बंदियों के बीच हिंदी में लिखी किताबें, साड़ी, मास्क, विटामिन ए की गोलियां व सेनेटाइजर का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपकारा अधीक्षक स्नेहलता को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित भी किया गया। वहीं कारा अधीक्षक ने रोटरी क्लब के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार सहित धन्यवाद दिया। मौके पर कारा उपाधीक्षक निर्मल कुमार व कारा कर्मियों के अलावा रोटेरियन केशव किशोर प्रसाद, अमित कुमार वर्मा, एनजीओ संघ के सचिव संजय कुमार बबलू, ब्रजकिशोर कुमार मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समाजवाद के पुरोधा कर्मठ और ईमानदार पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह के आकस्मिक निधन पर जदयू नेताओ ने गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि बिहार ने अपना एक सपूत खो दिया है। अपने केंद्रीय मंत्रीत्व काल मे उन्होंने बिहार के विकास के लिए जो कार्य किये है वो हमेशा याद रखे जाएगे। उनके निधन से बिहार को अपूर्णीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नही है। ईश्वर उनके आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को दुख सहने की शक्ति दे। शोक संवेदना व्यक्त करने वालो में जिला अध्यक्ष अश्वमेघ देवी प्रदेश महासचिव डॉ दुर्गेश राय जिला महासचिव प्रो तकी अख्तर प्रो देवनाथ सिंह रामबहादुर सिंह पवन यादव वीरेंद्र प्रसाद सिंह नीरज कुमार दिलीप राय राजकुमार साह प्रो ज्योति निर्मला दिलीप साह डॉ हरिकिशोर सिंह बनारसी ठाकुर उमेश प्रसाद सिंह मनीष कुमार उमर फारूक प्रो उदित नारायण राय राजीव कुमार सिंह मुनेश्वर साह प्रकाश कुमार सिंह बिरिया देवी मृदुला देवी संजीत कुमार छेदीलाल भरतिया शंकर साह प्रमोद मिलिंद डॉ अमित कुमार मुन्ना अनस रिजवान शुभकान्त ठाकुर आदि नेता शामिल है।
बिहार विधानसभा चुनाव में समस्तीपुर विधानसभा चुनाव माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के क्रियाकलापों के मुद्दे पर होगा मनोज कुमार गुप्ता नेता भारतीय जनता पार्टी समस्तीपुर विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
खानपुर प्रखंड के नत्थूद्वार गांव में प्रखंड प्रमुख स राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव अर्चना कुमारी ने पांच मिनट का मौन रख पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रखर समाजवादी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किए , प्रखंड प्रमुख ने कहा कि रघुवंश बाबू सामाजिक न्याय के पुरोधा वंचित, समाज की आवाज, मनरेगा के सृजन कर्ता थे जनप्रिय व्यक्तित्व समाजवाद की धुरी गांव गरीब किसान के लिए हमेशा कार्य करने वाले एक सच्चे सिद्धांत वादी जमीन नेता थे उनका जाना बिहार एवं देश के लिए अपूरणीय क्षति है, वह हमारे आम आवाम के दिलों में सदैव जिंदा रहेंगे, वही युवा सामाजिक त्रिपुरारी झा ने कहां की समाजवाद के जीवंत प्रतिमूर्ति एक इमानदार चेहरा जो काजल के कोठरी में रहकर भी जिसने अपने दामन में दाग नहीं लगने दिया, अपने संपूर्ण राजनीतिक जीवन में अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किए, आज राजनीति समाजवादी सिद्धांत का एक युग का अंत हो गया, उनके निधन पर संतोश पासवान, राजू पासवान, अमन कुमार, रामप्रवेश पासवान ,रौशन कुमार, लक्ष्मीनिया देवी, श्रेयांश कुमार, मनोज पासवान आदि ने मौन रखकर उन्हें नमन किया एवं ईश्वर से दिव्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जन सरोकार से जुङे नेता थे रघुवंश बाबू : वीआईपी वारिसनगर विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
डॉक्टर अम्बेडकर का सपना साकार हुआ संविधान के द्वारा संपन्न हुए विवाह से सूर्य नारायण संविधान के द्वारा विवाहित दूल्हा दुल्हन को किया सम्मानित। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। मोरवा संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का सपना साकार हुआ है भारतीय संविधान के द्वारा संपन्न हुए विवाह से। उक्त बातें कहीं जन अधिकार पार्टी के प्रधान महासचिव एवं राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता अवकाश प्राप्त शिक्षक सूर्य नारायण सहनी ने दूल्हा दुल्हन के सम्मान के लिए आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए। श्री सहनी ने स्पष्ट किया कि भारत का संविधान सारे देश के लिए वेद के समान पवित्र सद ग्रंथ है। वेद के समान पवित्र भारत के संविधान की प्रस्तावना के द्वारा संपन्न किए गए विवाह से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर , संत रविदास एवं भगवान बुद्ध का सपना पूर्णतया साकार हो उठा है। श्रीसहनी ने संविधान की प्रस्तावना को मंत्र बनाकर संपन्न कराए गए विवाह की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक उत्तम आदर्श बताया। प्रधान महासचिव के द्वारा दूल्हा राजू कुमार एवं दुल्हन रवीना कुमारी को चादर , माला , पाग एवं नगद राशि का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर चिंता देवी, भीम आर्मी के प्रखंड अध्यक्ष कमल पासवान, संयोजक मनोज कुमार राम, विकास मित्र सुखलाल राम, राम चंद्र राम, जाप के प्रखंड अध्यक्ष लालबाबू पासवान, विनोद कुमार राय, मनीष कुमार, बबलू कुमार पासवान, जगजीत राम, रोबिन कुमार,सुमंत कुमार राम, अभिषेक कुमार राम, गणेशी राम, कृष्णा राम सहित सैकड़ों पुरुष महिलाएं मौजूद थी।
जी हां, बसंतपुर गांव निवासी समस्तीपुर जिले के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता हरिश्चन्द्र राय जी अपने निवास स्थान वारिसनगर ब्लॉक के बसंतपुर गांव में लालू जी की पाठशाला पिछले एक साल से चला रहे है। यहाँ पर करीब 50-60 बच्चे आसपास के गांव से आकर अपनी पढ़ाई करते है। इनमे मुख्य रूप से वैसे बच्चे शामिल है जो दलित, पिछड़े व कमजोर वर्ग से आते है तथा जिनके पास इतनी सामर्थ्य नही है कि वो खुद अपने घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ा सके। साथ ही कई ऐसे बच्चे भी शामिल है जो स्कूल ड्राप आउट है।जब इस बारे में हरिश्चन्द्र राय से पूछा गया कि उन्हें इसकी प्रेरणा कहाँ से मिली तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी प्रेरणा बाबा साहब अम्बेडकर और लालू जी से मिली। जहाँ बाबा साहब ने मंत्र दिया कि "शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो" वही लालू जी ने नारा दिया कि "पढ़ो या मरो"। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा ही बहुजनो के उत्थान के द्वार खोलेगा तथा समाज मे व्याप्त कुरीतियों, अंधविश्वासों और आडंबरों को मिटा पायेगा। इसी कारण वो सामाजिक चेतना मंच के माध्यम से भी पूरे समस्तीपुर जिला में शिक्षा की महत्ता पर जोर देते रहते है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इसी शिक्षा के वजह से उनके दोनों पुत्र किसान घर मे पैदा लेने के वाबजूद उच्च स्तरीय सरकारी सेवा में अधिकारी के पद पर है। जहां उनका बड़ा लड़का संतोष कुमार राय IAS बनकर अरुणाचल प्रदेश में जिला कलेक्टर है वही छोटा लड़का सुबोध कुमार राय भारत सरकार में सांख्यिकी अधिकारी के पद पर दिल्ली में कार्यरत है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 35 सालों से उनकी कोशिश रही है कि उनके घर पर शिक्षक बच्चों को पढ़ाये जिससे घर सहित पूरे समाज मे शिक्षण का माहौल बना रहता है। इसी का नतीजा है कि उनके बच्चे इतने ऊंचे पद पर है। जब उनसे यह पूछा गया कि अब तो उनके बच्चे की पढ़ाई हो चुकी है फिर भी वे यह पाठशाला क्यों चलाते है इस पर उनका कहना था कि उनके बच्चे तो पढ़ लिख कर अच्छा बन गए लेकिन अभी भी गांव समाज मे बहुत से ऐसे बच्चे है जो पढ़ना चाहते है, प्रतिभावान है लेकिन उनके पास उतने संसाधन नही है। इसीलिये उनका कहना है कि जब तक समाज में गरीबी रहेगी, अशिक्षा रहेगी तब तक उनका प्रयास "लालू जी की पाठशाला" के माध्यम से जारी रहेगा।इतना ही नही उनका यह भी कहना था कि अगर भविष्य में और ज्यादा संसाधन उनके पास आएगा तो वो इस निःशुल्क पाठशाला को और आगे ले जाएंगे तथा इसे एक बड़े स्कूल में तब्दील करेंगे ताकि गांव ही नही पूरे ब्लॉक और जिला स्तर पर सभी बच्चों को इसका लाभ मिल सके।इसके अलावा उनका यह भी कहना था कि इससे गरीब बच्चों को पढ़ाई जारी रखने में तो मदद मिलती ही है, साथ ही समाज के पढ़े लिखे मेधावी किंतु बेरोजगार लोगों को भी शिक्षक के रूप में इससे रोजगार मिलेगा।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
