दरभंगा जिला के सतीघाट पशु चिकित्सालय के सभी पशु टिकाकर्मी पदाधिकारी के झूठे शब्द और सरकार के झूठे आश्वासन से नाराज है. सभी टिकाकर्मी लगभग 10 वर्षों से निःशुल्क कार्यरत है लेकिन अभी तक कोई भी सुविधा प्राप्त नहीं हुआ है. जिसके कारण 4 दिवसीय हड़ताल का आयोजन किया गया. प्रखंड अध्यक्ष गंगेश प्रसाद ने बताया कि आज से 10 वर्ष पूर्व नोडल अधिकारी वर्ष में 4 बार होने वाले टिकाकरण के लिए रखा था. आश्वासन दिया कि बदले में न्यूनतम मजदूरी दिया जायेगा लेकिन इसका लाभ अभी तक प्राप्त नहीं हुआ. जब इसकी जानकारी आने वाले पदाधिकारी को दिया तो उसने जिला पशु पदाधिकारी के पास भेज दिया वहाँ पर भी निराश होना पड़ा. अंत में बिहार के पशु पालन मंत्री डॉ प्रेम कुमार से मिलने के बाद आश्वासन मिला की हमलोग को सभी सुविधा के साथ स्थायी कर दिया जायेगा. लेकिन एक वर्ष गुजर जाने के बाद भी कोई सुविधा प्राप्त नहीं हुआ मजबूरन सभी टिका कर्मी को हड़ताल जैसे कदम को उठाना पड़ा। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
विभूतिपुर : प्रखंड के बीएड कॉलेज नरहन में बीएड के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को कॉलेज परिसर में जमकर बवाल काटा,कॉलेज प्रशासन को 3 घंटे से अधिक समय तक बंधक बनाया और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।प्रदर्शनकारियों बीएड छात्र-छात्राओं का आरोप है कि बीएड सत्र 2018-20 के छात्रों से बिना नोटिस 35000 रुपये की माँग फॉर्म भरने के नाम पर की गयी हैं।जबकि छात्रों ने विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित शुल्क जमा कर दिया है।छात्रों द्वारा 35,000 का अतिरिक्त शुल्क के बिना बीएड विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर कनक लता ने फॉर्म भरने से मना कर दिया हैं। इसी बात से उग्र होकर बीएड के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को कॉलेज परिसर में जमकर नारेबाजी करने के साथ कॉलेज प्रशासन को बंधक बना लिया। वही बंधक बने कॉलेज प्रशासन तमाशा देखते रहे।बीएड कॉलेज के लगभग सैकड़ों छात्र-छात्राएं एकाएक नारेबाजी करते हुए कॉलेज में उपस्थित शिक्षकों को प्राचार्य कक्ष में बंधक बना लिया और कहा कि जबतक उनकी मांगें पूरी नहीं होती है,तबतक तब तक कॉलेज प्रशासन बंधक बने रहेंगे।इस दौरान बीएड विभागीय अध्यक्ष डॉक्टर कनकलता भी बंधक बनाए गए। आपको बता दें कि समाचार प्रेषण तक कॉलेज प्रशासन बंधक बने हुए थे।
विभूतिपुर : भारत का छात्र फेडरेशन एसएफआई के द्वारा केंद्रीय समिति के आह्वान पर नरहन डीबीकेएन कॉलेज के गेट पर बढ़ती बेरोजगारी व निजीकरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।नेतृत्व डीबीकेएन छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ कुमार कर रहे थे।सभी छात्र हाथ में बोर्ड व झंडा लेकर इंकलाब जिंदाबाद,एसएफआई जिंदाबाद,रेलवे का निजीकरण बंद करो,देश में बढ़ते हुए बेरोजगारी पर रोक लगाओ,छात्र एकता जिंदाबाद,नीतीश मोदी होश में आओ ,लोकतंत्र पर हमला करना बंद करो ,हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है आदि नारा लगा रहे थे।मौके पर एक सभा हुई जिसकी अध्यक्षता अंचल कमिटी सदस्य केशव झा कुमार ने की।सभा को जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार,कमिटी सदस्य वीरेंद्र कुमार,धर्मेंद्र कुमार,शैलेश कुमार आदि ने संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार देश में बेरोजगारी को बढ़ावा दे रही है।युवा रोजगार के लिए जगह-जगह भटक रहे हैं।मोदी सरकार ने देश के रेलवे,बीएसएनएल,लाल किला,एयरपोर्ट सहित सरकारी उपक्रमों को बेचने का काम कर रही है।एलएनएमयू के बीएड छात्रों से सत्र 2018-20 से अवैध वसूली की जा रही है।जो हम छात्र -युवाओं के लिए चिंता का विषय है।इन सब कारणों से देश में बेरोजगारी दर व भ्रष्टाचार बढ़ी है।केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति लाकर शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर दिया है।जिसे आज के छात्र-युवा कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। मौके पर नवीन कुमार,नीतीश कुमार,छात्र नेता सरवन कुमार,विपिन कुमार,बैजनाथ कुमार,गोलू कुमार,संतोष कुमार,शशि कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
15 सितम्बर 2020 समस्तीपुर भाकपा (माले)से संबद्ध अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) की राष्ट्रीय कार्यकारणी के अह्रवान पर देशव्यापी आंदोलन के तहत खेग्रामस,ऐपवा,मनरेगा मजदूर सभा की ओर से लाकडाउन का पालन कर शारिरीक दूरी बनाकर मास्क का उपयोग कर संयुक्त रुप से प्रदर्शन किया।
आज मंगलवार को समस्तीपुर के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने समस्तीपुर प्रखंड के अंतर्गत लगभग 51 लाख रुपये की लागत से निर्मित विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास किया l विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के जन्मदिन सेवा सप्ताह के तहत चल रहे कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी समस्तीपुर नगर के द्वारा मारवाड़ी धर्मशाला में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपना इलाज करवाया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिला अंतर्गत रोसरा अनुमंडल 24 घंटे बाद मिली नदी में डूबी बच्ची का शव रविवार शाम शहर के सीधी घाट स्थित बूढ़ी गंडक में डूबी (8 ) वर्षीय बच्ची का शव सीमावर्ती जिला बेगूसराय के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के नरेलाहरपुर के समीप नदी में उप लाता पाया गया! इसकी सूचना मछुआरों ने मृतक के परिजनों को दी! सूचना पर पहुंचे परिजनों ने सब की शिनाख्त की! मृतकों की पहचान शहर के वार्ड नंबर 10 निवासी कैलाश राम की पुत्री अमृता कुमारी आज के रूप में की गई है ! सूचना पर पहुंचे रोसरा थाना के एसआई महेश पासवान ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया! बताया जाता है कि रविवार शाम जलावन सुनने के लिए सहेलियों के साथ सीढ़ी घाट के समीप गई थी! नदी के किनारे जलावन चुनने के क्रम में उनका पैर फिसल गया! जिससे वह गहरे पानी में चली गई हालांकि स्थानीय लोगों व परिजनों ने उसे खोजने का काफी प्रयास किया पर बच्ची का कोई अता पता नहीं चल सका !
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया गुरु पूजन राष्ट्रीय स्वयं संघ ने सोमवार को गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया राज कपूर सिंह के नेतृत्व में यह कार्यक्रम इंदौर में संपन्न हुआ। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मोहिउद्दीननगर में सेवा सप्ताह के अंतर्गत चला स्वच्छता अभियान
जलालपुर पंचायत में लोजपा ने चलाया सदस्यता अभियान
