विभूतिपुर : प्रखंड के बीएड कॉलेज नरहन में बीएड के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को कॉलेज परिसर में जमकर बवाल काटा,कॉलेज प्रशासन को 3 घंटे से अधिक समय तक बंधक बनाया और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।प्रदर्शनकारियों बीएड छात्र-छात्राओं का आरोप है कि बीएड सत्र 2018-20 के छात्रों से बिना नोटिस 35000 रुपये की माँग फॉर्म भरने के नाम पर की गयी हैं।जबकि छात्रों ने विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित शुल्क जमा कर दिया है।छात्रों द्वारा 35,000 का अतिरिक्त शुल्क के बिना बीएड विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर कनक लता ने फॉर्म भरने से मना कर दिया हैं। इसी बात से उग्र होकर बीएड के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को कॉलेज परिसर में जमकर नारेबाजी करने के साथ कॉलेज प्रशासन को बंधक बना लिया। वही बंधक बने कॉलेज प्रशासन तमाशा देखते रहे।बीएड कॉलेज के लगभग सैकड़ों छात्र-छात्राएं एकाएक नारेबाजी करते हुए कॉलेज में उपस्थित शिक्षकों को प्राचार्य कक्ष में बंधक बना लिया और कहा कि जबतक उनकी मांगें पूरी नहीं होती है,तबतक तब तक कॉलेज प्रशासन बंधक बने रहेंगे।इस दौरान बीएड विभागीय अध्यक्ष डॉक्टर कनकलता भी बंधक बनाए गए। आपको बता दें कि समाचार प्रेषण तक कॉलेज प्रशासन बंधक बने हुए थे।
