राष्ट्रीय सेवा योजना की मनायी गई स्थापना दिवस

नयी कृषि बिल से किसान होगा आत्मनिर्भर

किसानों की खेत को खा रही सरकार- भाई दिनकर

रोसड़ा मुख्य मार्ग के तरुनीया मैदान के निकट वृहद पैमाने पर चल रहे सड़क निर्माण कंपनी  सीएनसी जे वी एस एच 88 ए रोडवेज कंपनी के कैंप में कार्यरत मजदूर ने पिछले 9 महीने की मजदूरी नहीं मिलने को लेकर हड़ताल करने का निर्णय लिया है।साथ ही बुधवार के सुबह कंपनी के गेट पर काम बंद कर सैकड़ों की संख्या में मजदूर जमकर  प्रदर्शन कर रहे थे। और एस पी एम के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे थे। मजदूरों का कहना था कि हम लोगों को 9 महीने का मजदूरी नहीं मिला है।मजदूरी मांगने पर कंपनी के एस पी एम शशिभूषण सिंह रसोईया में काम कर रही महिला के साथ रेप केस में फसाने व जेल भेजने की धमकी देता है। करोना काल में उपस्थित कर्मचारी को भी अनुपस्थित कर दिया गया है।साथ ही उपस्थिति पंजी भी दो बनाए हुए है।साथ ही जो मजदूर गाड़ी चलाते है जड़ा भी ठोकर कहीं लग गई उस मजदूर से जबरन राशि वसूली की जाती हैं।साथ ही मजदूरों से 24 घंटे ड्यूटी कराने के वाबजूद भी ओवर टाइम का पैसा नहीं मिलता है।मजदूर का कहना था कि जबतक बकाया राशि नहीं मिलेगी तबतक हमलोग हड़ताल पर रहेंगे।साथ ही मजदूर ने बताया कि हमलोग को रात में खाना भी नहीं दिया गया।रसोइया मजदूरी के कारण खाना बनाना छोड़ दिया। इस प्रदर्शन में मजदूर  छोटू कुमार,राहुल,विजय महतो,सुधीर कुमार राम,अनमोल कुमार,रिंकू कुमार,सुबोध कुमार सिंह,अनिल झा,पिंटू कुमार सहित लगभग 200 के करीब मजदूर हड़ताल में शामिल होकर प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं जब हमारे संवाददाता ने मजदूर की समस्या सुनकर कंपनी के एस पी एम शशिभूषण सिंह से इस संबंध में जानकारी लेना चाहा तो महानुभाव पत्रकार से मिलना भी मुनासिब नहीं समझा।जबकि वे कंपनी में अपने चेंबर में बैठे थे।जब गेट पर पत्रकार पहुंचे तो अपने सहयोगी के माध्यम से संवाद दिया कि हम पत्रकार से बात नहीं मिल सकते हैं। अब प्रश्न यह उठता है कि जब एस पी एम साहब देश के चौथे स्तम्भ मीडिया से नहीं मिल सकते हैं तो आम मजदूर के साथ इनका कैसा बर्ताव करते होंगे। आखिर किस बात का भय हो गया। आखिर जो भी हो लेकिन मजदूर के साथ इस तरह का

भाजपा कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। समस्तीपुर/मोरवा:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने देश को मजबूत किया है। उक्त बातें करें पूर्व मंत्री वैजनाथ सहनी ने निकसपुर में आयोजित भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए।इसके साथ हैं और मंत्री से साहनी ने सभी कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस सेवा सप्ताह के तहत सैकड़ों छात्र-छात्राओं में पाठ्य सामग्री का वितरण किया। बैठक में सभी पंचायतों को बूथ स्तरीय मजबूती, सभी शक्ति के न्द्र तथा सप्तर्षि मंडल को मजबूत कर पार्टी को सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।जिला मंत्री मनोरंजन मोदीन, राम याद शांडिल्य, संयोजक मनोज मांझी, नरेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार शर्मा ,फूलन कुमार सिंह, उदय कुमार चौधरी, हरेंद्र ठाकुर, दीप नारायण चौधरी, त्रिलोकी कुमार झा, अजय चौधरी, नीलम सिंह, विनय कुमार झा, अजीत कुमार चौधरी , मुकेश कुमार चौधरी आदि ने बैठक को संबोधित किया।

जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार से मिलकर दिया सांत्वना और आर्थिक मदद किया एवं आगे भी हर संभव मदद का भरोसा दिया है | कहीं भी कोई दुर्घटना घटना पर दुख दर्द में हमेशा पहुंचकर सहयोग करते रहते है | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बांस काटने को लेकर हुई मारपीट सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है |

बिहार प्रान्तीय खेतिहर मजदूर यूनियन भारत की जनवादी नौजवान ने रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया और वहीं सभा को संबोधित करते हुए अजय कुमार ने कहा कि आज मोदी जी जनता से किए गए वादे से मुकर रहे हैं | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने आज बुधवार को 15 लाख की विभिन्न योजनाओ का शिलान्यास व उद्घाटन किया l जिसमे प्रमुखरूप से समस्तीपुर शहर के वार्ड संख्या -24 स्थित अम्बेडकर नगर में लगभग 10 लाख की लागत से प्राथमिक विद्यालय में नवनिर्मित कमरा तथा वार्ड संख्या - 10 के अंतर्गत चीनी मिल चौक के पास लगभग 05 लाख की लागत से बनने वाली सड़क -सह -नाला का शिलान्यास शामिल है l विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि क्षेत्र के चहुमुखी विकास को वे कृतसंकल्पित हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्कूल भवन , चबूतरा , शवदाहगृह, सड़क , नाला, पुलिया , सामुदायिक भवन , नाट्यकला मंच , खेल व व्यायाम सामग्री जैसी बुनियादी जरूरत की चीजें उनकी प्राथमिकता में सदैव रही है। वे हर एक समस्याओं के समाधान को अपने स्तर से इमानदार प्रयास किया है। वे बुधवार को शिलान्यास कार्यक्रमों के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि मैं समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्रार की जनता का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं जिसने मुझे लोकतंत्र के मंदिर तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि सड़को को हमने कीचड़ और अँधेरा मुक्त किया l समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़को का जाल बिछ गया है l पंचायतो में सोलर लाइट लगाया जा रहा है l विधायक श्री शाहीन ने कहा कि हमने कभी जाति, धर्म/मजहब की राजनीति नहीं किया l इंसानियत की राह पर चलते रहे l उन्होंने यह भी कहा कि मेरा हर पल समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र को सुन्दर बनाने के लिए है l क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि उनके द्वारा लगातार गरीबों के हित में कार्य किया जा रहा है l समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र विकास के रास्ते पर अग्रसर है l उन्होंने कहा कि शुरू से हमारा राजनीतिक लक्ष्य जनता की सेवा है l भेदभाव रहित सभी तबके का विकास हमारा संकल्प है l कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद नगर अध्यक्ष प्रोफेसर जितेन्द्र प्रसाद उर्फ नन्नकी तथा संचालन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने की l मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , नगर पार्षद शकीला खातून , नगर पार्षद रंजू कुमारी, राजद नगर अध्यक्ष प्रोफेसर जितेन्द्र प्रसाद उर्फ नन्नकी, पूर्व नगर अध्यक्ष मोo छोटन खान , प्रदीप पासवान , डाo ज्ञानेन्द्र, मोo अकरम जमाल खान , राकेश यादव , प्रमोद कुमार राम, पलटू राम , सुनील राम , राजन कुमार , मोo ￰हन्नान खान , शहजादा खातून , सुखदेव सहनी, अमित कुमार , अभिजीत यादव , रामचन्द्र महतो , राजू राय, संदीप कुमार तथा अजय कुमार सहित सैकड़ो शहरवासी मौजूद थे lइस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

रेलवे के निजीकरण के खिलाफ अपने राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत मुख्यालय स्थित सरकारी बस स्टैंड से बुधवार को सीटू, एकटू, एटक, इंटक, किसान संघ, दवा प्रतिनिधि आदि के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में झंडे, बैनर, फेसटून लेकर विशाल जुलूस निकाला. जुलूस में शामिल कार्यकर्ता निजीकरण के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकारी बस स्टैंड, थानेश्वर स्थान, नगरपालिका भवन होते हुए डीआरएम के समक्ष पहुंचा. डीआरएम के समक्ष जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई. मौके पर एक सभा का आयोजन किया गया. सभा की अध्यक्षता एटक नेता सुधीर कुमार देव ने किया एक्टू के उपेंद्र राय, जीवन पासवान, महेश पासवान, अशोक राय, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, दिनेश साह, सीटू के डा० एसएमए ईमाम, रघुनाथ राय, सत्यनारायण सिंह, प्रो० कृष्ण कुमार, राम प्रकाश यादव, पूनम देवी, अनुपम दा, लक्ष्मीकांत झा, रामसेवक महतो, एटक के शत्रुघ्न पंजी, राजेन्द्र राय, संजीव कुमार, माकपा, भाकपा, भाकपा माले, आइसा आदि वक्ताओं ने रेल के निजीकरण के खिलाफ केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पटरी हमारी है रेल तुम्हारी नहीं चलेगा. वक्ताओं ने रेलवे की परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को नौकरी देने, रेलवे के विभिन्न के संभागों का निजीकरण बंद करने, क्लोन ट्रेन को बंद कर नियमित ट्रेन परिचालन शुरू करने, रेलवे में छटनी बंद करने, संविदा पर बहाल कर्मियों को नियमित करने, खाली पदों पर बहाली करने, हवाई जहाज, कोल इंडिया, एचपीसीएल, एलआईसी, बीमा, स्वास्थ्य, रक्षा, शिक्षा, पेट्रोलियम,बैंक जैसे सार्वजनिक संपत्तियों का निजीकरण पर रोक लगाने की मांग की. डीआरएम के बुलावे पर 7 सूत्री मांग-पत्र मनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल ने डीआरएम को सौंप कर कार्रवाई करते हुए उक्त आवेदन को पीएमओ को भेजने की आग्रह किया गया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।