2 स्टाफ के बदौलत चलती है 20000 ग्राहकों के सेवा प्रदान करने वाले महथी टोले आलमपुर यूनियन बैंक का सारा कार्य | जिसमें ग्राहकों की काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।  

मोबाइल वाणी पर चला खबर का दिखा असर रेलवे ओवर ब्रिज पुल पर छोटे-छोटे गड्ढों में गिट्टी भरा गया

बारिश का पानी निकासी नहीं होने के कारण बारिश के समय में पैदल चलने वाले राहगीरों की अत्यधिक समस्याएं

कृषि अध्यादेशों एबं MSP गारंटी कानून पर आयोजित बरोदा विधानसभा के 54 गाँवों में किसान महा पंचायत का आयोजन किया गया है | निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने कहा कि वे हमेशा किसानों के साथ खड़े हैं | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।  

एन.जी.ओ नव ऊर्जा वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से फ्री ट्यूशन क्लास लगवाई गई है | जिसमें खुद ज्योति गंडोत्रा जी ने बच्चो को पढ़ाया और नव ऊर्जा वेलफेयर ट्रस्ट ने बच्चो को कॉपी, पेंसिल, रबर, बच्चों को दिया गया है | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।  

राजद के प्रदेश सचिव जवाहर लाल राय ने कृषि अध्यादेश का विरोध करते हुए केंद्र सरकार की आलोचना की है l कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज किसान कर्जे में दब रहा हैऔर लोग खुदकुशी कर रहे हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।  

समस्तीपुर माल गोदाम चौक -जितवारपुर रेलवे कॉलोनी सड़क की स्थिति बेहद जर्जर है। लोगों को इस पथ पर आने जाने करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। समाजसेवियों ने सड़क निर्माण के लिए कई बार रेलवे से गुहार लगाई है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।  

बारिश होने के साथ ही शहर के सड़क मुख्य जो समस्तीपुर से मुसरीघरारी तक जाने वाली सड़क का हाल बेहाल

समस्तीपुर बसंतपुर गांव निवासी समस्तीपुर जिले के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता हरिश्चन्द्र राय अपने निवास स्थान वारिसनगर ब्लॉक के बसंतपुर गांव में लालू जी की पाठशाला पिछले एक साल से चला रहे है। यहाँ पर करीब 50-60 बच्चे आसपास के गांव से आकर अपनी पढ़ाई करते है। इनमे मुख्य रूप से वैसे बच्चे शामिल है जो दलित, पिछड़े व कमजोर वर्ग से आते है तथा जिनके पास इतनी सामर्थ्य नही है कि वो खुद अपने घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ा सके। साथ ही इसमें कई ऐसे बच्चे भी शामिल है जो स्कूल ड्राप आउट है। जब इस बारे में हरिश्चन्द्र राय से पूछा गया कि उन्हें इसकी प्रेरणा कहाँ से मिली तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी प्रेरणा बाबा साहब अम्बेडकर और लालू जी से मिली। जहाँ बाबा साहब ने मंत्र दिया कि "शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो" वही लालू जी ने नारा दिया कि "पढ़ो या मरो"। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा ही बहुजनो के उत्थान के द्वार खोलेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इसी शिक्षा के वजह से उनके दोनों पुत्र किसान घर मे पैदा लेने के वाबजूद उच्च स्तरीय सरकारी सेवा में अधिकारी के पद पर है। जहां उनका बड़ा लड़का संतोष कुमार राय IAS बनकर अरुणाचल प्रदेश में जिला कलेक्टर है वही छोटा लड़का सुबोध कुमार राय भारत सरकार में सांख्यिकी अधिकारी के पद पर दिल्ली में कार्यरत है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 35 सालों से उनकी कोशिश रही है कि उनके घर पर शिक्षक बच्चों को पढ़ाये जिससे घर सहित पूरे समाज मे शिक्षण का माहौल बना रहता है। इसी का नतीजा है कि उनके बच्चे इतने ऊंचे पद पर है। जब उनसे यह पूछा गया कि अब तो उनके बच्चे की पढ़ाई हो चुकी है फिर भी वे यह पाठशाला क्यों चलाते है इस पर उनका कहना था कि उनके बच्चे तो पढ़ लिख कर अच्छा बन गए लेकिन अभी भी गांव समाज मे बहुत से ऐसे बच्चे है जो पढ़ना चाहते है, प्रतिभावान है लेकिन उनके पास उतने संसाधन नही है। इसीलिये उनका कहना है कि जब तक समाज में गरीबी रहेगी, अशिक्षा रहेगी तब तक उनका प्रयास "लालू जी की पाठशाला" के माध्यम से जारी रहेगा। इतना ही नही उनका यह भी कहना था कि अगर भविष्य में और ज्यादा संसाधन उनके पास आएगा तो वो इस निःशुल्क पाठशाला को और आगे ले जाएंगे तथा इसे एक बड़े स्कूल में तब्दील करेंगे ताकि गांव ही नही पूरे ब्लॉक और जिला स्तर पर सभी बच्चों को इसका लाभ मिल सके। इसके अलावा उनका यह भी कहना था कि इससे गरीब बच्चों को पढ़ाई जारी रखने में तो मदद मिलती ही है, साथ ही समाज के पढ़े लिखे मेधावी किंतु बेरोजगार लोगों को भी शिक्षक के रूप में इससे रोजगार मिलेगा।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर के डीएम ने नगर विभाग को कार्य मे लापरवाही के साथ बैठक में भाग नही लेने आदि गंभीर मामलों को लेकर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्यवायी की अनुशंसा की गई थी जिसके आलोक में विभाग ने निलंबित कर दिया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।