कृषि विधेयक लाने के विरोध में भारत बंद पर करता कहा भाकपा माले अनुमंडल संयोजिक संजीव आर्य

आज गुरुवार को समस्तीपुर के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन समस्तीपुर शहर के मगरदही घाट स्थित पार्क में लगभग 11 लाख की लागत से बनने वाली "शहीद स्मारक " का शिलान्यास किया वही दूसरी ओर शहर के वार्ड संख्या -26 में पानी टंकी के पास 06 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन किया l पूर्व सैनिको द्वारा "शहीद स्मारक " के लिए क्षेत्रीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन के प्रति आभार प्रकट किया गया l कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि देश के लिए जान न्यौछावर करने वाले शहीदों का सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का प्रथम कर्तव्य है। आज हम अपने घरों में महफूज हैं, क्योंकि हमारे वीर सैनिक सरहद पर अपनी जान को हथेली पर रख कर सुरक्षा में तैनात हैं l हम भारत के अमर सपूतों को शत-शत नमन करते हैं। चाहे रेगिस्तान में तपती गर्मी हो या सियाचिन की सर्दी, हमारे वीर जवान दिन-रात देश की रक्षा के लिए डटे हुए हैं। भारत का हर नागरिक इन वीर सैनिकों, देश पर कुर्बान होने वाले शहीदों और उनके परिवारों को सलाम करता है तथा आजादी से लेकर अब तक देश की रक्षा करते हुए अपनी शहादत देने समस्तीपुर जिला के अमर वीर सपूतो को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ l कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक सेवा परिषद् के मुकेश झा , संचालन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर तथा धन्यवाद् ज्ञापन राजद के पूर्व नगर अध्यक्ष प्रदीप पासवान ने की l मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , छात्र राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष शशि यादव उर्फ शशि राज, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रदीप पासवान , जिला राजद नेता सैयद एहसानुल हक चुन्ने, पूर्व सैनिक मुकेश झा , रंजीत राय, रामबली कुमार , रवि गुप्ता, बबलू कुमार, कृष्ण कुमार सिंह, श्याम सुंदर सर्राफ, मोo नौशाद , कुंदन कुमार, मोहम्मद अमन, मोहम्मद गुफरान , अशोक कुमार साह, रामचंद्र सिंह निषाद, सत्यनारायण सिंह, हरिनंदन राय ,सुनील कुमार मिश्रा, ए एन महतो ,संजय शर्मा ,जितेंद्र कुमार झा ,शंकर महतो तथा विपिन बिहारी शर्मा सहित सैकड़ो पूर्व सैनिक मौजूद थे। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

भाजपाइयों ने किया शोक सभा का आयोजन समस्तीपुर से अशोक कुमार की रिपोर्ट भारत सरकार के रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन पर प्रखंड के विभूतिपुर दक्षिणी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोकसभा आयोजित किया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष अमन पराशर ने कहा कि सुरेश अंगड़ी जी के निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। वो रेल राज्य मंत्री के रूप में रेल मंत्रालय को काफी आगे लेकर जा रहे थे। मौके पर मंडल महामंत्री मुरारी झा, किसान मोर्चा अध्यक्ष रामबालक महतो, युवा मोर्चा अध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष संतोष कुशवाहा, अनुसूचित मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष चंदन दास, किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष विजय चौधरी, दुर्गा बाबू, शिवम झा आदि उपस्थित थे।

जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न समस्तीपुर से अशोक कुमार की रिपोर्ट समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के भरपुरा पटपारा पंचायत में जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक कमरुद्दीन साहब के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा की गई।मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष युनुस खान एवं प्रखंड महासचिव नबाब आलम एवं मौलाना साहब उपस्थित थे। वहीं पंचायत अध्यक्ष मो• समीम, उपाध्यक्ष मो• निजाम,सचिव इसराइल,उप सचिव सकुर,बुथ अध्यक्ष मो• सतार सभी लोगों ने संकल्प लिया कि पुनः एक बार फिर विधायक राम बालक सिंह को भारी मतों से जीता कर विधानसभा भेजना है। ताकि हमारे विधायक मंत्री बन सकें।

आज दिनांक 24.09.2020 को आसन्न बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2020 के मद्देनजर समस्तीपुर जिला के #SVEEP कोषांग नोडल श्रीमती गायत्री कुमारी के द्वारा रोसड़ा अनुमंडल, समस्तीपुर स्थित बुनियादी केंद्र में सभी दिव्यांगजन को ट्राई साइकिल का वितरण के साथ-साथ सभी दिव्यांग को PWD ऐप को यूज करने का प्रशिक्षण दिया गया और मतदान हेतु शपथ दिलाया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

दिनांक 23.09.2020 को मास्क नहीं पहनने वाले से समन की राशि वसूल करने एवं मास्क उपलब्ध कराए जाने का विवरण: 1. कुल लोगों की जांच- 3697 2. कुल कितने लोग बिना मास्क लगाए पाए गए- 241 3. कुल जुर्माना के रूप में वसूली की गई राशि- ₹12050 बिना मास्क लगाए पाए गए लोगों को मास्क उपलब्ध कराया गया।

दिनांक 24.09.2020 Covid19 Updates पॉजिटिव केस:3734 एक्टिव: 121 डिस्चार्ज:3603 मृत्यु:10 होम आइसोलेशन में रह रहे मरीज:105 स्वास्थ्य आइसोलेशन में रह रहे मरीज:16 जिला में कुल एक्टिव कंटेनमेंट ज़ोन:05 होम आइसोलेशन में कितने लोगों से दूरभाष पर बात की गई:105

किसान विरोधी तीनों काला कानून को वापस लेने की मांग पर अखिल भारतीय किसान समन्वय संघर्ष समिति के द्वारा घोषित भारत बंद के पूर्व संध्या पर गुरूवार की शाम समस्तीपुर में बंद को सफल बनाने को लेकर भाकपा, माकपा एवं भाकपा माले से जुड़े किसान संघठनों के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने जिला कार्यालय से हाथों में मशाल लेकर मशाल जुलूस निकाला गया. जुलूस का नेतृत्व भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अशोक राय, राजकुमार चौधरी, उपेंद्र राय, माकपा के सत्यनारायण सिंह,गंगाधर झा, उपेंद्र राय, डा० एसएमए ईमाम, मनोज कुमार गुप्ता, धीरज कुमार, राम प्रकाश यादव, प्रो० कृष्ण कुमार, अनील कुमार, भाकपा के सुरेन्द्र कुमार मुन्ना, सुधीर कुमार देव, शत्रुधन राय समेत अन्य किसान नेताओं ने संबोधित किया. मशाल जुलूस के दौरान कार्यकर्ता किसान विरोधी सरकार के खिलाफ नारा लगाते हुए बाजार भ्रमण के बाद स्टेशन चौक पहुंचकर किसानों के संयुक्त सभा में तब्दील हो गया. सभा की अध्यक्षता सत्यनारायण सिंह ने किया. इस दौरान वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए 25 सितंबर के भारत बंद को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने की अपील जिलेवासी से की। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

नव ऊर्जा वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति गंडोत्रा जी की बिटिया के जन्मदिवस के अवसर पर एनजीओ के बच्चो के साथ जन्मदिवस मनाया गया, बच्चों को केक, बिस्कुट, मास्क और सैनिटाइजर वितरण किए गए साथ ही ऐलान किया गया कि एनजीओ के हर बच्चो का जन्मदिवस ऐसे ही मनाया जायेगा। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

आज दिनांक 24/9/2020 को कोरोना योद्धा सम्मान समारोह-2020 शगुन पार्टी ज़ोन,कुरथॉल में दीदी जी फाउंडेशन,पटना(बिहार) के संस्थापिका व राष्ट्रीय युवा पुरस्कार एवम शिक्षक सम्मान से सम्मानित डॉ नम्रता आनन्द के द्वारा कोरोना योद्धा सम्मान 2020 का आयोजन किया गया क्योंकि कोरोना संकट काल मे जब सबों के लिए अपने को ही सुरक्षित रखना यक्ष चुनौती थी,उनदिनों और आज भी कोरोना योद्धा अपनी जान की परवाह किये बिना मानवता को जागृत रखते हुए गरीब,असहाय व जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क मास्क,सैनिटाइजर,साबुन ,कपड़ा,दवाई का वितरण एवं इस विपरीत परिस्थिति से/में उत्पन्न भोजन की अनुपलब्धता की समस्या से निजात दिलाने के लिए तन,मन,धन से सूखा राशन के रूप में चावल,दाल, सत्तू , चूरा, गुर, तेल,आलू,प्याज ही क्या नमक भी वितरण कर असहायों की क्षुधा मिटाने में मदद किये हैं ।ऐसे कोरोना योद्धा के आत्मबल को बढ़ाने के लिए कार्यक्रम में उपस्थित कोरोना योद्धा को प्रोत्साहित करने के लिए अतिथि के रूप में विद्यानन्द विकल,अध्यक्ष राज्य खाद्य आयोग ,बिहार) ,डॉ नरेश कुमार,अपर निदेशक(स्वास्थ्य विभाग,बिहार), डॉ धर्मेंद्र कुमार, आनंद कुमार झा, सरयू प्रसाद, सुधा वर्गीज, संजय कुमार बबलू अमित वर्मा आदि ने अपने बहुमूल्य समय दिए व समाज सेवा और दीदी जी फाउंडेशन की कार्यशैली पर प्रकाश डाले व कहा *बड़े भाग मानुष तन पावा सुर दुर्लभ सब ग्रँथहिं गाबा* को चरितार्थ करने पर बल दिया। बिहार के कई संस्था के कार्यकर्ता को यह पुरस्कार दिया गया ताकि उनका मनोबल बढ़ने से समाज का निर्माण करने में अभिरुचि दिखाते रहें। दीदी जी फाउंडेशन को आज तक कोई सरकारी अनुदान न मिला है और न लेने के लिए अग्रसर ही रही है। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन श्री विद्यानंद विकल चेयरमैन राज्य खाद्य आयोग, बिहार सरकार, डॉक्टर नरेश कुमार राज्य स्वास्थ्य निदेशक बिहार सरकार, सुधा वर्गीज सचिव नारी गुंजन पद्मश्री सम्मान से सम्मानित, सरयू प्रसाद समाजसेवी , आनंद कुमार झा धर्मेंद्र कुमार डॉ नम्रता आनंद समाज सेविका के हाथों दीप प्रज्वलन कराके किया गया। कार्यक्रम में 66 को रोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र शॉल प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम की संयोजिका डॉ नम्रता आनंद संस्था पिका दीदी जी फाउंडेशन ने कहा कि कोरोना संक्रमण के प्रकोप से बचाव हेतु करो ना योद्धाओं ने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों के बीच निशुल्क मास्क सैनिटाइजर उत्पन्न परिस्थिति में आवश्यक सामग्री का वितरण किया।यह करोना योद्धा करोना महामारी में जूझ रहे गरीबों जरूरतमंदों मुसहर परिवारों, नट गुलगुलिया अंबेडकर बस्ती दिव्यांगों एवं ट्रांसजेंडर के बीच अपनी जान की परवाह न करते हुए अपने परिवार की परवाह न करते हुए कोरोना योद्धा बनकर विपरीत परिस्थितियों में भी हंसते-हंसते कार्य किया। इसके लिए दीदी जी फाउंडेशन इनको करोना योद्धाओं को सम्मानित करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इन लोगों ने सच में मानवता का परिचय दिया है। दीदी जी फाउंडेशन द्वारा करो ना योद्धा सम्मान जैनब अंजुम, प्रियंका कुमारी राजू कुमार विमल प्रकाश मनीषा कुमारी, निरंतरा हर्षा ,नियति सौम्या, प्रेम कुमार , विभा कुमारी संजय कुमार बबलू, अमित वर्मा, पिंटू कुमार , रंजीत ठाकुर, दीपक कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, शिखा स्वरूप, मुकेश कुमार सिंह, राजेश कुमार आर्य, मनोज कुमार, सुनीता मिश्रा ,अनुज कुमार सिंह, उत्तम कुमार सिंह, भरत कुमार सिंह, उदय कुमार सिंह, बसंत कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह,नितेशराज चुन्नू सिंह ,राकेश कुमार , जाहिदा नसर , ललिता देवी , अंकिता, रेहाना खातून, डॉ सिद्धार्थ वर्मा ,नीरज कुमार,संजू शर्मा ,कंचन गुप्ता, कोमल सोनी ,कुंदन कुमार मल्लिक, नेहा प्रवीण, अनिल कुमार, चंदू प्रिंस, नीतू शाही,आदि करोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया। राज्य समन्वयक कुंदन कुमार मल्लिक ने कहा दीदी जी फाउंडेशन हमेशा सकारात्मक कार्य करती है जिससे मानवता की सेवा हो । जिला समन्वयक कोमल सोनी शिखा स्वरूप सुमिता मिश्रा विभा कुमारी मनीषा कुमारी , विभा कुमारी जैनब अंजुम, प्रियंका कुमारी राजू कुमार, रंजीत ठाकुर, विमल प्रकाश ,पिंटू कुमार, कुंदन कुमार, मल्लिक कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया। मंच संचालन शिक्षिका शिखा स्वरूप ने किया।धन्यवाद ज्ञापन डॉ नम्रता आनंद द्वारा किया गया।