आज दिनांक 24/9/2020 को कोरोना योद्धा सम्मान समारोह-2020 शगुन पार्टी ज़ोन,कुरथॉल में दीदी जी फाउंडेशन,पटना(बिहार) के संस्थापिका व राष्ट्रीय युवा पुरस्कार एवम शिक्षक सम्मान से सम्मानित डॉ नम्रता आनन्द के द्वारा कोरोना योद्धा सम्मान 2020 का आयोजन किया गया क्योंकि कोरोना संकट काल मे जब सबों के लिए अपने को ही सुरक्षित रखना यक्ष चुनौती थी,उनदिनों और आज भी कोरोना योद्धा अपनी जान की परवाह किये बिना मानवता को जागृत रखते हुए गरीब,असहाय व जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क मास्क,सैनिटाइजर,साबुन ,कपड़ा,दवाई का वितरण एवं इस विपरीत परिस्थिति से/में उत्पन्न भोजन की अनुपलब्धता की समस्या से निजात दिलाने के लिए तन,मन,धन से सूखा राशन के रूप में चावल,दाल, सत्तू , चूरा, गुर, तेल,आलू,प्याज ही क्या नमक भी वितरण कर असहायों की क्षुधा मिटाने में मदद किये हैं ।ऐसे कोरोना योद्धा के आत्मबल को बढ़ाने के लिए कार्यक्रम में उपस्थित कोरोना योद्धा को प्रोत्साहित करने के लिए अतिथि के रूप में विद्यानन्द विकल,अध्यक्ष राज्य खाद्य आयोग ,बिहार) ,डॉ नरेश कुमार,अपर निदेशक(स्वास्थ्य विभाग,बिहार), डॉ धर्मेंद्र कुमार, आनंद कुमार झा, सरयू प्रसाद, सुधा वर्गीज, संजय कुमार बबलू अमित वर्मा आदि ने अपने बहुमूल्य समय दिए व समाज सेवा और दीदी जी फाउंडेशन की कार्यशैली पर प्रकाश डाले व कहा *बड़े भाग मानुष तन पावा सुर दुर्लभ सब ग्रँथहिं गाबा* को चरितार्थ करने पर बल दिया। बिहार के कई संस्था के कार्यकर्ता को यह पुरस्कार दिया गया ताकि उनका मनोबल बढ़ने से समाज का निर्माण करने में अभिरुचि दिखाते रहें। दीदी जी फाउंडेशन को आज तक कोई सरकारी अनुदान न मिला है और न लेने के लिए अग्रसर ही रही है। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन श्री विद्यानंद विकल चेयरमैन राज्य खाद्य आयोग, बिहार सरकार, डॉक्टर नरेश कुमार राज्य स्वास्थ्य निदेशक बिहार सरकार, सुधा वर्गीज सचिव नारी गुंजन पद्मश्री सम्मान से सम्मानित, सरयू प्रसाद समाजसेवी , आनंद कुमार झा धर्मेंद्र कुमार डॉ नम्रता आनंद समाज सेविका के हाथों दीप प्रज्वलन कराके किया गया। कार्यक्रम में 66 को रोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र शॉल प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम की संयोजिका डॉ नम्रता आनंद संस्था पिका दीदी जी फाउंडेशन ने कहा कि कोरोना संक्रमण के प्रकोप से बचाव हेतु करो ना योद्धाओं ने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों के बीच निशुल्क मास्क सैनिटाइजर उत्पन्न परिस्थिति में आवश्यक सामग्री का वितरण किया।यह करोना योद्धा करोना महामारी में जूझ रहे गरीबों जरूरतमंदों मुसहर परिवारों, नट गुलगुलिया अंबेडकर बस्ती दिव्यांगों एवं ट्रांसजेंडर के बीच अपनी जान की परवाह न करते हुए अपने परिवार की परवाह न करते हुए कोरोना योद्धा बनकर विपरीत परिस्थितियों में भी हंसते-हंसते कार्य किया। इसके लिए दीदी जी फाउंडेशन इनको करोना योद्धाओं को सम्मानित करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इन लोगों ने सच में मानवता का परिचय दिया है। दीदी जी फाउंडेशन द्वारा करो ना योद्धा सम्मान जैनब अंजुम, प्रियंका कुमारी राजू कुमार विमल प्रकाश मनीषा कुमारी, निरंतरा हर्षा ,नियति सौम्या, प्रेम कुमार , विभा कुमारी संजय कुमार बबलू, अमित वर्मा, पिंटू कुमार , रंजीत ठाकुर, दीपक कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, शिखा स्वरूप, मुकेश कुमार सिंह, राजेश कुमार आर्य, मनोज कुमार, सुनीता मिश्रा ,अनुज कुमार सिंह, उत्तम कुमार सिंह, भरत कुमार सिंह, उदय कुमार सिंह, बसंत कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह,नितेशराज चुन्नू सिंह ,राकेश कुमार , जाहिदा नसर , ललिता देवी , अंकिता, रेहाना खातून, डॉ सिद्धार्थ वर्मा ,नीरज कुमार,संजू शर्मा ,कंचन गुप्ता, कोमल सोनी ,कुंदन कुमार मल्लिक, नेहा प्रवीण, अनिल कुमार, चंदू प्रिंस, नीतू शाही,आदि करोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया। राज्य समन्वयक कुंदन कुमार मल्लिक ने कहा दीदी जी फाउंडेशन हमेशा सकारात्मक कार्य करती है जिससे मानवता की सेवा हो । जिला समन्वयक कोमल सोनी शिखा स्वरूप सुमिता मिश्रा विभा कुमारी मनीषा कुमारी , विभा कुमारी जैनब अंजुम, प्रियंका कुमारी राजू कुमार, रंजीत ठाकुर, विमल प्रकाश ,पिंटू कुमार, कुंदन कुमार, मल्लिक कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया। मंच संचालन शिक्षिका शिखा स्वरूप ने किया।धन्यवाद ज्ञापन डॉ नम्रता आनंद द्वारा किया गया।