मैं बिहार के जिला-समस्तीपुर, अनुमंडल-रोसडा़ प्रखंड-शिवाजीनगर, के परसा पंचायत वार्ड नं10 गांव-खानपुर बेलहर निवासी हुं।मेरा गांव 2वार्ड में बंटा हैं, गांव के अधिकांश टोला में पक्की सड़क हैं।वार्ड नंबर 09 हरिजन टोला में सड़क नहीं हैं, आबादी 250के करीब हैं, टोला से संबंधित लोग सड़क के लिए कई बार आवेदन दे चुके हैं। दिलासा मिलता हैं कि सड़क बन जाएगा,2 पंचवर्षी से सड़क निर्माण के लिए प्रयासरत हैं, मुखिया, विधायक, अंचलाधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी, सांसद, जिलाधिकारी सभी से निवेदन किया किया हुं। समस्या जस का तस हैं। लेकिन सड़क अब तक नहीं बन पाया हैं, सभी टोला वासी का आवागमन में खेत के पगडंडी सहारा मात्र हैं, बारिश के मौसम में हालत काफी दयनीय स्थिति हो जाती हैं पानी जमाव के कारण कीचड़ हो जाता हैं। सड़क निर्माण अवरोध का मुख्य कारण निजी जमीन हैं, खेत के मालिक से भी निवेदन हैं,वह लोग उनकी निवेदन को नजरंदाज करता रहा हैं, अतः आपसे नम्र निवेदन हैं कि समस्या का समाधान कर, सड़क का निर्माण कराएं। इसके लिए आपका सदा आभारी रहूंगा।धन्यवाद
समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के बेलसंडी तारा पंचायत के ग्रामीण आवास सहायक राजेश कुमार पासवान को उप विकास आयुक्त समस्तीपुर ने कार्य में शिथिलता, लापरवाही, मनमानी, तथा उच्च अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने पर सेवा समाप्त करते हुए आदेश जारी कर दिया है।कि राजेश कुमार पासवान (पदमुक्त आवास सहायक) अपने सरकारी मोबाइल सभी अभिलेख योजना पंजी एवं अन्य कागजात प्रखंड विकास पदाधिकारी विभूतिपुर के पास जमा करेंगे। मोबाइल एवं कागजात जमा नहीं होने के द्वारा में प्रखंड विकास पदाधिकारी विभूतिपुर इनके विरुद्ध विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई करेंगे। दिए गए आदेश में बताया गया है कि बेलसंडी तारा पंचायत निवासी मोहम्मद रियाज आलम उर्फ मोहम्मद रियाज ने अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रोसड़ा एवं प्रथम अपीलीय प्राधिकार- सह- अपर समाहर्ता समस्तीपुर द्वारा पारित आदेश सेअसंतुष्ट होकर द्वितीय अपीलीय प्राधिकार- सह- जिला अधिकारी समस्तीपुर को परिवाद पत्र दायर किया गया। की वित्तीय वर्ष 2016 - 17 में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत सही लाभुक खैरून निशा को आवास योजना की राशि नहीं प्रदान कर उसके स्थान पर गलत लाभुक मैमून निशा को आवास योजना की सहायता राशि प्रदान कर दिया गया। जिस आलोक में जिला अधिकारी के द्वारा सुनवाई के क्रम में सत्य पाया गया। तथा सुनवाई के क्रम में ग्रामीण आवास सहायक के द्वारा लाभुक खैरून निशा की मृत्यु हो जाने तथा उनके घर में कोई व्यक्ति नहीं होने की जानकारी दी गई। जो गलत है। वहीं आवेदक लाभुक के पोता हैं। जिसे आवास योजना का लाभ मिल सकता है। जिस पर जिलाधिकारी ने गलत लाभुकों को आवास लाभ प्रदान करने तथा भ्रामक कथन के कारण सेवा मुक्त करने की आदेश पारित कर दिया। जिस आलोक में अनन्य संख्या 519410124061903977/2A में दिनांक 07.03.2020 के पारित आदेश (पत्रांक 136 द्वि0अ0प्रा0 दिनांक 12.0 3.2020) केअनुपालन हेतु ग्रामीण विकास विभाग बिहार पटना के संकल्प संख्या 165209 दिनांक 12. 03.2013 की कंडिका 11मे वर्णित प्रावधानों के अनुसार तथा ग्रामीण विकास विभाग बिहार पटना के पत्रांक 44 5301 दिनांक 28-10-2019 के आलोक में उप विकास आयुक्त समस्तीपुर ने बेलसंडी तारा पंचायत के तत्कालीन आवास सहायक राजेश कुमार पासवान का सेवा समाप्त (पदमुक्त) कर दिया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के अहमदपुर गांव निवासी राधे श्याम क्या कहते हैं बजट पर सुनने के लिए लिंक करें।
आधार बनवाने एवं सुधार कराने के लिए प्रखंड मुख्यालय स्थित आधार सेंटर में आवेदन प्राप्त होने का पंचायत वार रोस्टर तय कर दिया गया है | वीडियो द्वारा तय की गई रोस्टर के अनुसार किस प्रखंड के लिए कौन सा दिन होगा कि विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
अब राशन कार्ड के आवेदन जमा करने को लेकर प्रखंड में नहीं जाना होगा पंचायत के सरकारी भवन में ही लोगों से आवेदन लिया जाएगा | लगातार ठंड में हो रहे इजाफा व प्रखंड स्थित दीप आरटीपीएस काउंटर पर अत्यधिक भीड़ को लेकर वीडियो ने आदेश जारी किया है | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिला अंतर्गत रोसरा अनुमंडल बने इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को प्रथम पाली में गणित विषय की परीक्षा में 20 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए दूसरी पाली में वह गुण विषय में 62 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर में अक्सर लगता है जाम आज इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर बीआरबी कॉलेज के नजदीक भयंकर जाम लगा जाम छुराने आने में ट्रैफिक पुलिस नहीं थी तैनात घंटे भर ऑटो से रहा यातायात बाधित
मुसरीघरारी के थाना अध्यक्ष विकास कुमार को हथौड़ी थाना प्रभारी बनाया गया है वही मुसरीघरारी थाना के नए थानाध्यक्ष संजय कुमार को बनाया गया
आदर्श परीक्षा केंद्र बालिका उच्च विद्यालय समस्तीपुर में इंटर के परीक्षार्थियों को फुल वर्षा कर वह मिठाई खिलाकर वह टॉफी देकर विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया गया वही वीक्षक परीक्षार्थियों को लाल चंदन का टीका लगाकर परीक्षा हॉल में प्रवेश कर आ रही थी
