मैं बिहार के जिला-समस्तीपुर, अनुमंडल-रोसडा़ प्रखंड-शिवाजीनगर, के परसा पंचायत वार्ड नं10 गांव-खानपुर बेलहर निवासी हुं।मेरा गांव 2वार्ड में बंटा हैं, गांव के अधिकांश टोला में पक्की सड़क हैं।वार्ड नंबर 09 हरिजन टोला में सड़क नहीं हैं, आबादी 250के करीब हैं, टोला से संबंधित लोग सड़क के लिए कई बार आवेदन दे चुके हैं। दिलासा मिलता हैं कि सड़क बन जाएगा,2 पंचवर्षी से सड़क निर्माण के लिए प्रयासरत हैं, मुखिया, विधायक, अंचलाधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी, सांसद, जिलाधिकारी सभी से निवेदन किया किया हुं। समस्या जस का तस हैं। लेकिन सड़क अब तक नहीं बन पाया हैं, सभी टोला वासी का आवागमन में खेत के पगडंडी सहारा मात्र हैं, बारिश के मौसम में हालत काफी दयनीय स्थिति हो जाती हैं पानी जमाव के कारण कीचड़ हो जाता हैं। सड़क निर्माण अवरोध का मुख्य कारण निजी जमीन हैं, खेत के मालिक से भी निवेदन हैं,वह लोग उनकी निवेदन को नजरंदाज करता रहा हैं, अतः आपसे नम्र निवेदन हैं कि समस्या का समाधान कर, सड़क का निर्माण कराएं। इसके लिए आपका सदा आभारी रहूंगा।धन्यवाद