मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की आवास पर हुआ बैठक बिहार के कई वरिष्ठ नेता इस बैठक में मौजूद रहे उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी राधा मोहन सिंह कई दिग्गज नेता इस बैठक में मौजूद रहे

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के आलमपुर कोदरिया पंचायत के वार्ड नौ निवासी लखविंदर सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार ने चार वित्तीय वर्ष 17/2018,18/2019,19/2020 और 20/2021 में आलमपुर कोदरिया पंचायत में हुए कार्यों खासकर सात निश्चय योजना पर पंचायत सेवक से लेकर वार्ड सदस्यों पर आवंटित राशि का गबन करने एवं पारदर्शिता छिपाने की आरोप लगाया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।   

केंद्रीय आम बजट 2021- 22 पर त्वरित प्रतिक्रिया वैश्विक महामारी कोविड-19 और जीडीपी के निगेटिव आंकड़ों के बीच इस दशक का दूसरा केंद्रीय आम बजट 2021 - 22 कुछ खास उत्साहजनक नहीं है। पेट्रोल और डीजल पर एग्री सेस का प्रस्ताव महंगाई बढ़ाने वाला है, आयकर में किसी प्रकार का छूट नहीं देने से मध्यमवर्ग पर दोहरा भार पड़ेगा। बजट में किसानों के ऋण की मात्रा बढ़ाए जाने के अलावा कोई प्रत्यक्ष सहायता की घोषणा नहीं की गई है, जो कि निराशाजनक है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी आधारभूत संरचना के विकास के लिए मात्र 40,000 करोड़ों रुपये की राशि का आवंटन कम है। कुल मिलाकर बजट में हेल्थ केयर और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के निवेश के जरिए रोजगार सृजन पर फोकस किया गया है, जो अपर्याप्त है। लॉकडाउन जैसी स्थिति में असंगठित और प्रवासी मजदूरों के रोजगार कैसे सुरक्षित हो इस पर सरकार तनिक भी ध्यान नहीं दिया है। राजकोषीय घाटा भी करीब 8% रहने की उम्मीद है। पीपीपी मोड में 100 सैनिक स्कूल खोलने की घोषणा की गई है।

राजद जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने आज पेश किये गए बजट में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह बजट दिशाहीन व बिहार के साथ छलावा है l उन्होंने कहा कि देश की गिरती अर्थव्यवस्था, बढ़ती महंगाई, रोजगार की विकराल समस्या, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों के आमदनी बढ़ाने एवं कृषि क्षेत्र में लागत कम करने, सस्ती शिक्षा, सुरक्षा और उद्योग जगत को मजबूत नीति देने में यह बजट असफल सिद्ध हुई है l

आज सोमवार को समस्तीपुर प्रखंड के मुसापुर पंचायत स्थित एक विवाह भवन के प्रांगण में समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के राजद कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई l जिसमे महागठबंधन के घटक दलों के कार्यकर्ता भी शामिल हुए l बैठक की अध्यक्षता सरपंच संघ की जिलाध्यक्ष बेबी साह, संचालन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, विषय प्रवेश व स्वागत सम्बोधन छोटू मंडल तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला राजद नेता राकेश यादव ने की lबैठक के प्रारम्भ में आगत अतिथियों का स्वागत पाग, चादर , माला तथा गुलदस्ता से किया गया l बैठक को सम्बोधित करते हुए राजद के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने आज लोकसभा में वित्‍त मंत्री सीतारमण द्वारा पेश किये गए बजट में एयरपोर्ट, सड़क, बिजली ट्रांसमिशन लाईन और वेयरहाउस बेचने का फैैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बतलाया l उन्होंने देश में जारी किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि जनहित में केन्द्र सरकार को तीनों कृषि कानूनों को रद्द करना चाहिए l भाकपा के जिला मंत्री सुरेन्द्र प्रसाद मुन्ना ने कहा कि मोदी सरकार को किसानों की फिक्र नहीं है l मोदी सरकार द्वारा लाये गए तीनों कृषि कानून काला कानून की पर्याय है l कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष डोमन राय ने समस्तीपुर जिला सहित सम्पूर्ण बिहार में बढ़ते हुए अपराध पर गहरी चिंता व्यक्त करते बदहाल कानून व्यवस्था को सुचारु करने की मांग किया l भाकपा माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने पूर्व प्रस्तावित "कर्पूरीग्राम - ताजपुर -महुआ - भगवानपुर रेल परियोजना" तथा भोला टॉकीज गुमटी व मुक्तापुर गुमटी पर पुल का निर्माण कार्य प्रारम्भ कराने हेतु आवश्यक व अपेक्षित पहल करने की मांग सरकार से किया तथा कहा कि इसके लिए चरणबद्ध आन्दोलनों की शंखनाद की जाएगी l बैठक को राजद के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन , राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय, पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , भाकपा के जिला मंत्री सुरेन्द्र प्रसाद मुन्ना, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष डोमन राय, भाकपा माले नेता सुरेन्द्र सिंह , राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव , सरपंच संघ की जिलाध्यक्ष बेबी साह, सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष विष्णु राय, समाजसेवी शिवशंकर राय, युवा राजद जिलाध्यक्ष राजू यादव , छात्र राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष शशि यादव , जिला राजद नेता राकेश यादव , रामकुमार राय, प्रमोद कुमार पप्पू , ज्योतिष महतो , पूनम देवी , पूनम श्रीवास्तव, रितेश कुमार पिंकू , रवि आनंद , अरविन्द यादव , रामानंद यादव , छोटू मंडल , कृष्णा कापर, राकेश कुशवाहा , मुकेश कुशवाहा , रंजीत कुमार रम्भू , जयलाल राय, मिथिलेश राय, रामबाबू राय, अनिल राय, अमन कुमार , रुद्रपति साह, मंजू देवी , परमेश्वर पासवान , अनिल तिवारी , परमानन्द मिश्र, गुड्डू सिंह , जैकी श्रीवास्तव , अशोक कुमार , चन्दन पंडित , सूरज सहनी, मोo शाहनवाज हसीब , अजित यादव , सुमित यादव , शम्भू यादव , गौरीशंकर राय, संतोष कुमार राय, मुकुल राय, मोo इकबाल , बिट्टू रजक , मुकेश कुमार , विनोद राय, मदन ठाकुर , रामकुमार पांडेय , नरेन्द्र कुमार , संदीप सरकार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे l

मुकेश कुमार की रिपोर्ट

*नौकरी दो या डिग्री वापस लो कार्यक्रम के तहत दरभंगा के बेरोजगार युवा प्रधानमंत्री मोदी को नौकरी के लिए लिखेंगे पत्र, पांच लाख छात्रो मोदी के घर भेजेंगे अपनी डिग्री* एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने कहा भाजपा जब सत्ता में आई थी तब पार्टी ने अपने घोषणापत्र में हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था। देश में लगातार बढ़ती बेरोजगारी और नौकरी न मिलने से परेशान युवा अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखने की तैयारी कर रहे हैं यही नहीं नौकरी की तलाश में घूम रहे 5 लाख युवा लोग अपने डिग्री को भी प्रधानमंत्री मोदी के निवास पर भेजेंगे। देशभर में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर एनएसयूआई मोदी सरकार के खिलाफ *नौकरी दो या डिग्री वापस लो* कैंपेन शुरू करने जा रही है इस अभियान के तहत दरभंगा एनएसयूआई जिला भर के पांच लाख से अधिक छात्र एवं छात्राओं का डिग्री एकत्रित कर प्रधानमंत्री मोदी जी के आवास भेजेंगे श्री कुमार ने कहा हमारे देश की कुल आबादी 138.35 करोड़ है। इसमें युवा वर्ग की संख्या 34.33 फीसदी है। आज सरकार लोगों को रोजगार देने की जगह नोटबंदी,जीएसटी एवं असुनियोजित लॉकडाउन करके युवाओं को बेरोजगारी के तरफ धकेल रही है। भाजपा सरकार हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था। इस हिसाब से अब तक 12 से 13 करोड़ लोगों को रोजगार मिल जाना चाहिए था मोदी सरकार के आने के बाद से देश में पिछले 45 वर्षों में बेरोजगारी दर सबसे ज्यादा है। भारतीय रेलवे देश में सबसे ज्यादा रोजगार के अवसर प्रदान करती है लेकिन मोदी सरकार ने रेलवे का निजीकरण करके देश में बेरोजगारी बढ़ाने का काम किया है विवि अध्यक्ष प्रह्लाद कुमार सिन्हा ने कहा कि स्टेट ऑफ वर्क इन इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार देश में नोट बंदी के कारण 50 लाख लोगों ने नौकरी खो दी थी वही मोदी सरकार सरकारी परीक्षाओं के परिणाम में देरी करके भी युवाओं के सामने एक बहुत बड़ा संकट खड़ा कर दिया आरआरबी एनटीपीसी रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा 2015 मैं परीक्षा आयोजित करवाई थी इसमें करीब 5700000 उम्मीदवार बैठे थे जिसका परिणाम 2 साल बाद घोषित किया गया इस से 2 साल तक 57 लाख युवाओं को आर्थिक संकट के दौर से गुजरना पड़ा इस अभियान के तहत हम जिला भर के 5 लाख छात्रों की डिग्री एकत्रित करेंगे और डिग्री धारी बेरोजगार का वास्तविक डाटा वर्तमान सरकार के सामने लाने का काम करेंगे दरभंगा एनएसयूआई ने अपने इस अभियान से युवा बेरोजगार लोगों को जोड़ने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 7903827498 भी जारी किया हैबढ़ती बेरोजगारी और नौकरी न मिलने से परेशान युवा अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखेगी अपने डिग्री को भी प्रधानमंत्री मोदी के निवास पर भेजेगे। जिला सचिव कन्हाई कुमार हरि सिंह अंकित कुमार अजय कुमार सुधांशु कुमार प्रियांशु कुमार प्रिंस कुमार राज पंडित राम चंदन राम श्याम कुमार ठाकुर राजू कुमार भोला कुमार ठाकुर सहित दर्जनों छात्र छात्राओं मौजूद थे

बिहार राज्य से संवादाता त्रिपुरारी झा मोबाइल वाणी के माध्यम से सुनील ठाकुर से सक्षात्कार ले रहे है। जिसमे सुनील जी बता रहे है कि जो गरीबों को देख सके और पंचायत के लिए अच्छा कार्य कर सके जिससे वे बात कर सके ,दुख सुख में साथ दे ऐसा मुखिया होना चाहिए।मुखिया अगर युवा हो अपनी समस्या को आसानी से रख सकते है और अगर बुजुर्ग हो तो कुछ बोलने में शर्मिंदगी महसूस होती है।

समस्तीपुर जिले में इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू | जिले में विभिन्‍न परीक्षा केंद्र बनाए गए है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।   

इंटर परीक्षा परीक्षार्थी जूता मोजा पहन कर प्रवेश कर सकते हैं परीक्षा हॉल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर बोर्ड ने अपना निर्देश वापस लेते हुए कड़ाके की ठंड में परीक्षार्थियों को जूता मोजा पहनकर परीक्षा दे सकते हैं