कोरोना के अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए इससे बचाव एवं सुरक्षा हेतु राज्य सरकार के निर्देशानुसार 18 वर्ष से ऊपर वालों का टीकाकरण। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के देश भर के प्रदेश अध्यक्षों की एक बैठक वीडियो कान्फ्रेंसिंग द्वारा ज़ूम ऐप पर 7 अप्रैल को आयोजित की गई। बैठक को लेकर बिहार प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर नम्रता आनंद ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने सभी प्रदेश अध्यक्षों को सलाह दी है कि जिलाध्यक्षों के साथ इसी तरह अपने प्रदेश की सभी इकाइयों के साथ बैठक कर अपनी सक्रियता बढ़ाएँ। डाक्टर नम्रता आनंद ने कहा कि बिहार में भी हम इस तरह की बैठक हम जल्द ही आयोजित करेंगे। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद की संकल्पना सेवन कोर वैल्यूज सेवा,सहयोग,संप्रेषण,सरलता समन्वय,सकारात्मकता और संवेदनशीलता को हम सब समाज से जोड़ क्र उसे जमीन पर उतारने की कोशिश करेंगे। नम्रता आनंद ने बिहार के जिलाध्यक्षों की सूची साझा की और कहा कि जल्द ही जीकेसी की सक्रियता का अहसास समाज को होगा।बिहार के जिलाध्यक्षों की सूची इस प्रकार है। पटना से सुशील श्रीवास्तव,बक्सर से शशि भूषण वर्मा, सहरसा से राजेश कुमार सिन्हा पूर्णिया से सुजीत कुमार सिन्हा सुपौल से रुद्र प्रताप लाल, मुजफ्फरपुर से डॉ रवि शंकर चैनपुरी सीतामढ़ी से अमृतेश कुमार दरभंगा से सुशील चंद्र दास, मधुबनी से अनिल दास, समस्तीपुर से मनीष कुमार, औरंगाबाद से कमल किशोर गया से डॉ पियूष कमल सिन्हा, बेगूसराय से बाल्मीकि प्रसाद, छपरा से मुकेश कुमार सिन्हा, मुंगेर से रवि शंकर सिन्हा, रोहतास से नवीन कुमार सिन्हा, शेखपुरा से आतोष कुमार सिन्हा, वैशाली से ज्योतिष कुमार सिन्हा, सिवान से नीलेश वर्मा नील, नालंदा से सुनील कुमार,जमुई से प्रवीण कुमार सिन्हा,जहानाबाद से बिंदूभूषण प्रसाद, भागलपुर से दीपक कुमार लाल, अररिया से नागेश्वर नाथ श्रीवास्तव, गोपालगंज से डॉ पियूष कुमार श्रीवास्तव,पूर्वी चम्पारण से संजय कुमार कैमूर से ओम प्रकाश श्रीवास्तव,कटिहार -डॉ सुब्रत कुमार घोष,भोजपुर से संजीव रंजन,शिवहर से सुरेंद्र प्रसाद,नवादा से अरुण कुमार, मधेपुरा से दीपक कुमार सिन्हा, प चम्पारण से अमरेंद्र वर्माऔर अरवल से श्रीमती अपराजिता सिन्हा ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं ।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

विभूतिपुर के माकपा विधायक अजय कुमार ने आज जरूरी स्वास्थ्य उपकरणों के योगदान हेतु अनुमंडलीय अस्पताल स्थित डेडीकेटेड कोविड हैल्थ सेंटर का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं सहित कोविड केयर की व्यस्थाओं का भी जायजा लिया। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कोविड केयर वार्ड में पेशेंट और अटेंडेंट का साथ रहना चिंता का विषय है, और ये अटेंडेंट के लिए खतरनाक भी है। उन्होंने बताया कि अस्पताल को मिले दोनों वेंटिलेटर अब तक नन फंक्शनल थे जिसे टेक्नीशियन की मदद से फंक्शन में तो ला दिया गया है, किन्तु कोई ऑपरेटर नहीं होने से ये भी मात्र शोभा की वस्तु रह गई है। उन्होंने बताया कि सिटी स्कैन के लिए पेशेंट को दरभंगा रेफर कर दिया जाता है। जबकि इसकी व्यवस्था अस्पताल में ही होनी चाहिए। वहीं उन्होंने कहा अस्पताल में इस वक्त ऑक्सीजन की उपलब्धता है। इसको लेकर उन्हें जानकारी मिली है कि इस वक्त 50 छोटा और 76 बड़ा सिलिंडर में ऑक्सीजन उपलब्ध है। कोविड केयर में भर्ती पेशेंट की जानकारी भी उन्होंने ली जिसके बारे में उन्होंने बताया कि इस वक्त कुल 33 पेशेंट हैं जिनमें 7 को डिस्चार्ज एवं 3 को रेफर किया गया है। मौके पर उन्होंने बेगूसराय से रेफर हुए बनघारा के पेशेंट दिना दास को भर्ती करवाया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से जरूरी उपकरणों की लिस्ट बना कर देने को कहा जिसे अपने सहयोग से पूर्ति करने की बात की। मौके पर स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा नीलम देवी, विधानचंद्र, रविशंकर आदि मौजूद थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर :- उत्तर बिहार में मौसम में अचानक बदलाव की वजह से कई जिलों में आंधी-पानी और ओलावृष्टि से भारी नुकसान सूचना है। समस्तीपुर में रविवार की सुबह तेज आंधी के साथ हुई हल्की बारिश और ओलावृष्टि से जहां एक ओर मौसम खुशगवार हो गया। वहीं दूसरी तरफ किसानों के माथे पर चिता की लकीरें उभर आईं। तेज आंधी और ओलावृष्टि से किसानों के खेतों में सब्जियों को नुकसान पहुंचा। जिले में रविवार सुबह से बादल छाए रहे। तेज आंधी के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। कल्याणपुर प्रखंड के कुछ गांव में ही बारिश हुई। जबकि शहरी क्षेत्रों में सिर्फ बारिश हुई। इसके बाद फिर से धूप निकली है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव रविवार को लंबे अरसे के बाद अपनी पार्टी के कार्यक्रम में नजर आए. पार्टी की तरफ से आयोजित वर्चुअल मीटिंग के दौरान लालू यादव ने अपने विधायकों और विधानपार्षदों के अलावा अन्य पार्टी नेताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश अभी संकट के दौर से गुजर रहा है. आप लोग अपने अपने क्षेत्र में जनता की सेवा करते रहिये. इस बात का ध्यान रखिये कि कोई भूखा ना रहे, सबको भोजन के साथ साथ जरूरत का सभी समान मिलती रहे. इस दौरान उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वे अभी बीमार हैं. डॉक्टरों की सलाह पर कहीं बाहर नहीं निकल सकते। मिली जानकारी के मुताबिक, RJD प्रमुख लालू यादव के अलावा इस वर्चुअल मीटिंग में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी जुड़े. गौरतलब है कि RJD सुप्रीमो लालू यादव को पिछले महीने ही जमानत मिली थी. वे जमानत पर रिहा होने के बाद अभी दिल्ली में अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के सरकारी आवास पर मौजूद हैं. वहीं से वे मीटिंग में शिरकत कर रहे हैं. इसे लेकर आरजेडी के विधायकों व जुड़ने वाले तमाम नेताओं में उत्साह है. हालांकि, बिहार में इसे लेकर सियासत भी काफी तेज है. एनडीए के नेताओं ने इसे लेकर टिप्पणी भी की है. RJD के नेताओं पलटवार भी किया है। वही तेजस्वी यादव ने एक पोस्ट कर बताया कि आज राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के समक्ष वर्चुअल संवाद के माध्यम से राष्ट्रीय जनता दल के सभी माननीय विधायकों और प्रत्याशी रहे सभी साथियों से अपील की है कि वे इस कोविड महामारी के कठिन समय में अपने क्षेत्र के सभी मतदाताओं के प्रति अपने कर्तव्य का पूरी निष्ठा से निर्वहन और सेवा करें। कोरोना गाँवो में पैर पसार चुका है। लोग बीमार है कहीं कोई जाँच नहीं हो रही।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार में अचानक मौसम ने करवट ले ली है. पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश के साथ मौसम सुहाना हो गया. वहीं लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा में भारी बारिश हुई. हालांकि इस बीच बक्सर में सबसे ज्यादा 37 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. बिहार के मौसम विभाग ने 12 मई तक के लिए राज्य के कई जिलों में बारिश-आंधी और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर। मम्मा आज ड्यूटी मत जाओ ना…आज मेरे साथ ही रुक जाओ…! रोज ड्यूटी के लिए निकलते वक्त मेरा बेटा कुछ ऐसा ही कह कर मुझे रोकने की कोशिश करता है। एक क्षण के लिए तो मुझे भी लगता है कि रुक जाउं… लेकिन समाज के प्रति जो दायित्व है वो मुझे फिर ड्यूटी पर खींच कर लाता है। यह कहानी समस्तीपुर पीएचसी में तैनात नर्स सुरुचि कुमारी की। वह अपने बेटे को ममता की छांव से दूर रखकर कोरोना काल में सेवा की सीख दे रहीं हैं।जो उसे एक बेटा की तुलना में एक बेहतर इंसान बनने में मदद करेगा। कोरोना महामारी से जंग में स्वास्थ्य कर्मी योद्धा बने हुए हैं। सबसे बड़ी जिम्मेदारी उन स्टाफ नर्स पर है, जो दिन-रात मरीजों की सेवा में लगी हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समस्तीपुर में तैनात नर्स सुरुचि कुमारी ऐसी ही जिम्मेदारी निभा रही हैं। इस समय कोरोना टीकाकरण में उनकी ड्यूटी लगी है। वह कहती हैं कि पूरा विश्व महामारी के दौर से गुजर रहा है। इसमें हम स्वास्थ्य कर्मियों पर अहम जिम्मेदारी है। हर रोज काम के बाद घर लौटने पर आत्मसंतुष्टि का अनुभव होता है। कोरोना के खिलाफ सुरक्षा तंत्र मजबूत करने पर मन में संतोष होता है। यहीं संतोष और अनुभव अगले दिन सेवा देने के लिए प्रेरित करते हैं।

समस्तीपुर भाजपा के यशस्वी जिला अध्यक्ष श्री उपेंद्र कुमार कुशवाहा जी को बहुत-बहुत धन्यवाद। उनके सार्थक पहल के कारण पंचायती राज्य मंत्री माननीय श्री सम्राट चौधरी जी ने समस्तीपुर जिले को 100 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। हम समस्तीपुर वासी माननीय मंत्री जी के प्रति कोटि कोटि आभार व्यक्त करते हैं।

समस्तीपुर। विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजिदपुर पंचायत स्थित चमथा मांझिलखूंट गांव में नवदुर्गा मंदिर के समीप शनिवार की रात कतिपय हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी । मृतक की शिनाख्त निकटवर्ती बछवाङा थाना क्षेत्र अंतर्गत चमथा मांझिलखूंट गांव निवासी जंगबहादुर सिंह के पुत्र वीरेन्द्र कुमार सिंह ( 45 ) के रूप में हुई है।वह बिजली मिस्त्री का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना की वजह आपसी रंजिश व वर्चस्व बतलायी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गयी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव में कतिपय जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था । इसी बीच शनिवार की रात्रि हुए मामूली विवाद को छुङाने गए वीरेन्द्र को गांव के ही एक युवक ने सिर व कनपट्टी पर दो गोली मार दी। खून से लथपथ वीरेन्द्र को जब तक स्वजन इलाज के लिए अस्पताल ले जाते रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।मृतक की पत्नी कविता देवी व पुत्र बिट्टू कुमार सिंह ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि गत शनिवार की रात्रि करीब सवा आठ बजे गांव के ही सामदेव ठाकुर व बिपीन ठाकुर के बीच जमीनी विवाद को लेकर झगङा-झंझट चल रहा था। इस बीच एक पक्ष के पक्षकार राजकुमार सिंह उर्फ खेसारी सिंह सहित अन्य पांच लोगों से पहले कहासुनी हुई इसके बाद कतिपय हथियारबंद बदमाशों ने वीरेन्द्र को गोली मार दी। इधर घटना की सूचना मिलते ही पहुंची विद्यापतिनगर व बछवाङा, घटहो आदि थाने की पुलिस ने दलसिंहसराय एसडीपीओ दिनेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में घटना पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू करते हुए आरोपियों के घर व संभावित ठिकानों पर छापामारी की।लेकिन सभी फरार मिले। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है।वहीं घटना को लेकर कुछ देर के लिए लिए ग्रामीणों ने अपने आक्रोश का इजहार किया ।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य के ग्राम नरहनपुर थाना विभूतिपुर जिला समस्तीपुर से एफ.बी कलाम मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि कोविड वैक्सीन कैसे ले इसकी जानकारी चाहिए