बिहार राज्य के ग्राम नरहनपुर थाना विभूतिपुर जिला समस्तीपुर से शहनवाज़ हुसैन मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि कोविड वैक्सीन कैसे ले इसकी जानकारी चाहिए
जानिये डॉ शर्मा ने कैसे किया होम आइसोलेशन कैसे रहा उनका कोविड का सफर। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने जानकारी दी कि वैश्विक महामारी कोरोना से पूरा देश में त्राहि-त्राहि मची हुई है। लोगों के काम-धंधे चौपट पड़े हैं। आर्थिक संकट की वजह से लोग बेरोजगार हो गए। इन सबके बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर एक बार फिर सुर्खियों में है। कोरोना की जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द देने के लिए सरकार ने ट्रूनेट मशीन अस्पताल में लगवाई है। इसका मकसद लोगों की ज्यादा से ज्यादा जांच हो सके। लेकिन अस्पताल के कर्मचारियों ने इस मशीन की आड़ में भ्रष्टाचार करना शुरू कर दिया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सरायरंजन प्रखंड के हरिलोचनपुर में शनिवार की दोपहर निर्माणाधीन 5 जी टावर के काम को ग्रामीणों ने रोक दिया है। बता दें कि शनिवार की दोपहर जब कतिपय कामगार उक्त 5 जी टावर के काम की जांच कर रहे थे तो ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए काम को रोक दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि 5 जी टावर के कारण पशु-पक्षियों के साथ-साथ मानव का जीवन भी खतरे में पड़ गया है। ग्रामीणों का यह भी कहना था कि कंपनियों के द्वारा जो 5जी टावर की लॉन्चिग एवं टेस्टिग की जा रही है, उससे लोगों में तरह-तरह की बीमारियां फैल रही हैं।
जमीयत-उल-विदा ( रमजान की आखिरी जुमा) की नमाज के साथ ही ईद के इस्तकबाल की तैयारियां शुरु हो गई है। लॉकडाउन की पाबंदियों के बीच लोग अपने अपने घरों में ही त्योहार की खुशियां मनाने में जुटे हैं। चूंकी, पिछले वर्ष की तरह इस बार भी ईद के त्योहार पर कोरोना संक्रमण का साया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
हसनपुर प्रखंड क्षेत्र में कोरोना संक्रमण तेजी से पांव फैला रहा है। ऐसे में आमलोगों को लॉकडाउन के आदेशों का अनुपालन करना चाहिए। ताकि कोरोना प्रबंधन के लिए सरकारी उपायों में सफलता हासिल हो सके, और कोरोना की जंग जीती जा सके। इस विषम परिस्थितियों में भी यदि आमलोग अपनी जिंदगी का ख्याल रखे बगैर लॉकडाउन के आदेशों की धज्जियां उड़ाने लगे और कोरोना को आमंत्रण देने लगे, तो प्रशासनिक सख्ती काफी हद तक जायज है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कोरोना संक्रमण को लेकर सरकारी तौर पर 15 मई तक लॉकडाउन की घोषणा की जा चुकी है। लॉकडाउन के अनुपालन के लिए कई आदेश भी जारी किए गए हैं। जिसके तहत बिना पास चार पहिया वाहनों के आवागमन पर रोक है। साथ ही बिना आवश्यक्ता के एक जिला से दूसरे जिला क्षेत्र में जाने पर भी सख्त मनाही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
लॉकडाउन को लेकर नगर पुलिस सख्त होती दिख रही है। आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के दिन के 11 बजे बंद हो जाने के बाद बाजार में लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगाई जा रही है। ऐसा ही नजारा शुक्रवार को देखने को मिला जब दिन में 12 बजे के बाद बाजार में सख्ती की गई। हर बाइक व चार पहिया सवार को पुलिस जांच के बाद ही आगे जाने दे रही थी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आरबी कॉलेज दलसिंहसराय के प्रोफेसर डॉ. विनोद कुमार की कोरोना से मौत हो गई। प्रोफेसर डॉ. विनोद मुख्य रूप से मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड के मरुकिया गांव के निवासी थे। दरभंगा में रहकर वे कॉलेज आते जाते थे। कॉलेज आने के दौरान वे कोरोना संक्रमित हो गये थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
लॉकडाउन की चर्चा करते हुए डीएम ने कहा कि इस अवधि में आवश्यक सेवाओं को छोड़ शेष सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन, पुलिस, सिविल डिफेंस, विद्युत आपूर्ति, जलापूर्ति, स्वच्छता, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य, पशु स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, कोषागार एवं उनसे संबंधित वित्त विभाग के कार्यालय, दूर संचार, डाक विभाग से संबंधित कार्यालय यथावत कार्य करेंगे। न्यायिक प्रशासन के संबंध में उच्च न्यायालय द्वारा लिया गया निर्णय लागू होगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
