मोहिउद्दीन नगर: हनुमान नगर के समाजसेवी अशोक चौधरी नहीं रहे। रविवार को बेगूसराय में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह क्षेत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित कई सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी व सफल आयोजन के लिए जाने जाते थे। उनके निधन पर विधायक राजेश कुमार सिंह, लोजपा नेता संजीव कुमार सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता संजीव कुमार राय, राज कुमार पाल ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए केंद्र सरकार लगातार मदद कर रही है। इसी क्रम में पेट्रोलियम मंत्रालय ने राज्य में 9 मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाने का निर्णय लिया है। इससे कोरोना मरीजों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलने के साथ-साथ भविष्य में भी इसका लाभ मिलेगा। श्री पांडे ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आभार व्यक्त किया है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
डेस्क : दुनिया विकास की ओर प्रगति कर रही है। इस प्रगति में 5G की सुविधा आम आदमी को जल्द मिलने वाली है। भारत भी अब 5G टेस्टिंग की तरफ बढ़ रहा है। भारत ने भी 5G टेस्टिंग के लिए तैयारियां जोर शोर से कर ली हैं। भारत इस तकनीक से चीन को दूर रखना चाहता है जिसके चलते भारत ने चीन द्वारा निर्मित कोई भी 5G टेस्टिंग उपकरण लेने से मना कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
कोरोना वैश्विक महामारी के तौर पर पूरे विश्व में फैल चुका है, इससे निजात पाने के लिए वैक्सीन लेना बहुत जरूरी है। 18 साल प्लस वाले लोगों को वैक्सीन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आप सभी लोग वैक्सीन ले और सुरक्षित रहे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला पत्रकारों पर झूठा मुकदमा करने वालों का खैर नहीं ..सुप्रीम कोर्ट पत्रकारों पर बगैर जांच झूठा मुकदमा पंजीकृत हुआ तो कंटेप्ट ऑफ कोट की करवाई होगी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य के सभी पुलिस महानिदेशक को सख्त निर्देश दिए हैं
प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुये चेतना सामाजिक संस्था के अध्यक्ष डॉ मिथिलेश कुमार ने कहाँ की- कोरोना संक्रमण काल मे गाँव के अभिवंचित समुदायों एवं शहरी झुग्गियों में रहने वाले बच्चों और महिलाओं की स्थिति काफी दयनीय है। छोटे-छोटे बच्चे भी संक्रमण का शिकार हो रहें हैं।इन्दिरा आवास एवं झुग्गियों में लोगों के पास रहनें के लिए एक हीं छोटा कमरा है,उसी में बकरी और कम-से-कम दस लोगो का परिवार एक साथ रहते हैं।उस परिस्थिति में सोशल डिस्टेंसिग का पालन नही हो पा रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नरहन पंचायत वार्ड 14 के स्थाई निवासी सुधांशु कुमार पिता योगेंद्र दास के घर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम। बताया जाता है कि घरवाले लगभग 11 बजे सोने के लिए गए थे और करीब 1:30 बजे के आसपास चोरों ने चोरी किया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
स्वास्थ्य निदेशालय, बिहार सरकार ने कोरोना से बचाव के लिए होम आइसोलेशन और कोविड केयर सेंटर में आप स्वयं का ध्यान कैसे रखें इसके बारे में महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। सजग रहें, सतर्क रहें, घर में रहें, मास्क पहने, सरकारी गाइडलाइन का पालन करें और अपना ध्यान रखें।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार सरकार द्वारा रेमडिसिविर इंजेक्शन की दरें निर्धारित कर दी हैं, जिससे यह सुलभता के साथ उपलब्ध हो सकेगा। निर्धारित दरों से अधिक पर बेचे जाने की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बकस्वाहा जंगल को काटे जाने की खबर पर रविवार को पर्यावरण पर कार्य करने वाले देशभर के 60 से अधिक संस्थाओं ने वर्चुअल तरीके से भाग ली। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सरकार द्वारा आदित्य बिरला समूह को 50 साल के लिए बकस्वाहा जंगल की 382.13 हेक्टेयर जमीन दी जा रही है। जिसपर करीब दो लाख 15 हजार पेड लगे है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
