मोहिउद्दीन नगर: हनुमान नगर के समाजसेवी अशोक चौधरी नहीं रहे। रविवार को बेगूसराय में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह क्षेत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित कई सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी व सफल आयोजन के लिए जाने जाते थे। उनके निधन पर विधायक राजेश कुमार सिंह, लोजपा नेता संजीव कुमार सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता संजीव कुमार राय, राज कुमार पाल ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।