Transcript Unavailable.
विभूतिपुर। प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर को सहायक जिला चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वी के सिंह के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें पीएचसी विभूतिपुर में चल रहे एएमसी जाँच, कोविड जाँच, ओपीडी,सहित विधि व्यवस्था पर कई आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को साफ सफाई करने, सामाजिक दूरी बनाने, व्यवस्थित रूप से जांच पड़ताल करने एवं ओपीडी सेवा इमरजेंसी सेवा में प्रतिनियुक्त डॉक्टर को मुस्तैदी से डियूटी पर रहने के लिए हिदायत दे दिया। उन्होंने व्यवस्था पर संतोष जाहिर करते हुए और बेहतर करने के लिए अस्पताल कर्मियों को निर्देशित किया। मौके पर डॉ अभय शंकर ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के समस्तीपुर के गाँव विशनपुर से रीना देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उन्होंने पहले राशन कार्ड बनवाई थी और उस राशन कार्ड के माध्यम से अनाज मिल रहा था। लेकिन पाँच साल के बाद से राशन मिलना बंद हो गया
नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत एकता युवा मंडल सैदपुर के द्वारा कल्याणपुर एवं पूसा प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मो० एजाज एवं रौशन कुमार के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समानांतर मो० एजाज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एकता मंडल के सलाहकार शिक्षक प्रदीप कुमार एवं नेतृत्व अध्यक्ष आयुष कुमार व पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पूसा पप्पू कुमार ने किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिला का 50वाँ स्थापना दिवस समारोह दिनांक 14.11.2021 को सफल आयोजन हेतु निम्नलिखित कार्यक्रम का संचालन किया जायेगा। इस स्थापना दिवस का थीम मद्य निषेध अभियान रखने का निर्णय लिया गया है। स्थापना दिवस के पूर्व संध्या पर दिनांक 13.11.2021 को जननायक कर्पूरी ठाकुर पार्क में स्थापित उनके प्रतिमा पर 07.00 बजे संध्या में शराब बंदी के जागरूकता के लिए दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। स्थापना दिवस समारोह दिनांक 14.11.2021 का कार्यक्रम: • 11.00 बजे पूर्वाहन - स्व0 जवाहर लाल नेहरू पूर्व प्रधान मंत्री के तैल चित्र पर माल्यार्पण। • 11.15 बजे पूर्वाहन - शराब बंदी के जागरूकता हेतु शपथ ग्रहण। • 11.25 बजे पूर्वाहन - शराब बंदी के जागरूकता हेतु जागरूकता रैली का आयोजन जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर।
भूख के कारण काम उम्र मे करता है नशा का सेवन
समस्तीपुर जिले के केवस पंचायत की संध्या कुमारी मोबाइल वाणी पर बताती हैं कि बेटी की पढ़ाई में एक बहुत बड़ा परेशानी यह है कि अब भी अभिभावक अपनी बच्चियों को लड़कों के साथ स्कूल भेजना पसंद नहीं करते ।
दीदीजी फाउंडेशन और जीकेसी ने 101 छठ व्रतियों के बीच किया पूजन सामग्री का वितरण छठी मैया की पूजा करने से सभी मनोकामना होती है पूरी : डा. नम्रता आनंद छठ पुजा करने से घर परिवार में आती है खुशहाली : डा. नम्रता आनंद भक्ति भाव से छठी मैया की पूजा करने से सभी मनोकामना मैय्या पूरी करती हैं : राजीव रंजन प्रसाद पटना, सामजिक संस्था दीदीजी फाउंडेशन और ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) के सौजन्य से 101 छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया। दीदी जी फाउंडेशन, पटना और जीकेसी बिहार के संयुक्त तत्वावधान में छठ पूजा के अवसर पर दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका और जीकेसी बिहार की प्रदेश अध्यक्ष डॉ नम्रता आनंद ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर परशुराम चौक, कुरथौल पंचायत के प्रांगण में छठव्रतियों के बीच साड़ी ,सूप ,नारियल एवं पूजन सामग्री का वितरण किया गया। कुरथौल के फुलझड़ी गार्डेन स्थित दीदी जी फाउंडेशन के संस्कारशाला के बच्चों के अभिभावकों और चितकोहरा पुल के नीचे जगजीवन नगर चितकोहरा स्लम बस्ती में भी साड़ी, सूप एवं पूजन सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर डा. नम्रता आनंद ने सभी लोगों को छठ की शुभकामना देते हुये कहा कि छठ पर्व सूर्योपासना का पर्व है। इस दिन सूर्यदेव की अराधना करने से व्रती को सुख, सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है और उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। उन्होंने कहा जो व्यक्ति भगवान सूर्य की विधि विधान से पूजा करता है, व्रत करता है उसे छठ मैया का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे उसके घर परिवार में खुशहाली बनी रहती है। जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने सभी लोगों को छठ की बधाई देते हुये कहा कि छठ केवल पर्व ही नहीं महापर्व भी है, जो लोग भक्ति भाव से छठी मैया की पूजा करता है उनकी सभी मनोकामना मैय्या पूरी करती हैं। छठ बिहार का महापर्व है, जिसे हम सब श्रद्धा और पवित्रता से सूर्य देव कि आराधना तथा अर्घ देकर मनाते हैं। दीदीजी फाउंडेशन के संरक्षक वी.के.सिंह ने भी लोगों को छठ की शुभकामना देते हुये कहा कि छठ पूजा करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूर्ण होती है। इस अवसर पर जीकेसी कला-संस्कृति और मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार, दीदी जी फाउंडेशन के संरक्षक और जीकेसी कला संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर कुमार वर्मा, भूषण जी, मिथिलेश कुमार सिंह , दीदीजी फाउंडेशन के संरक्षक चुन्नू सिंह , दीदी जी फाउंडेशन के प्रमुख कार्यकर्ता रंजीत ठाकुर, आशा कुमारी, जीकेसी चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष देवाशीष गौतम समेत कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे।
*सहयोगियों के साथ ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने विवेक-विहार मुहल्ला में छठ पूजा का किया समापन सहयोगियों के साथ चर्चित महिला अधिकार कार्यकर्ता, ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने शहर के विवेक- विहार मुहल्ला स्थित अपने आवास पर शांति, सौहार्दपूर्ण, स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना के साथ उगते सुर्य को अर्घ्य देकर छठब्रत का सफलतापूर्वक समापन किया. मौके पर आभा प्रवीन, मीनू दूबे, स्तुति, प्रवीण कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, रवि कुमार दूबे, जीत, साहिल, सुजिका, मो० सगीर, मो० लाल समेत दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे. इस अवसर पर श्रीमति सिंह ने उपस्थित ब्रतियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार प्रकृति सबों के लिए घूप, छांव, अन्न, जल, फल, फूल आदि निष्पक्ष रूप से देती है, उसी तरह से संपूर्ण मानव समाज को मानव- मानव में बिना भेद किये सुख- दुख में एक- दूसरे का सहयोगी बनना चाहिए. उन्होंने कहा कि आडंबर से दूर प्रकृति पूजा है. इसमें समाज के हरेक वर्ग का समान रूप से योगदान को दर्शाया गया है. जहाँ एक ओर किसानों के अन्न, आदि, हल्दी, ईख, पशुपालकों के दूध, घी, खोआ, डोम-डोमिन के दउरा, सूप तक के महत्व को दर्शाया गया है वहीं दूसरे ओर अमीर-गरीब, ऊच -नीच में विभेद किये बिना जीवन के समतामूलक समाज को रेखांकित करता है. यह पर्व पति- पत्नी- बच्चे केंद्रित परिवार के विरूद्ध सामूहिक परिवार के महत्व की विशेषता बताता है. यही कारण है कि सात समुंदर पार से भी लोग अपनों को याद करते हुए छठ में अपने गांव- घर का रूख करते हैं. हमें इस पर्व को और भी सकारात्मक ऊर्जा के साथ मनाना की ओर बढ़ना चाहिए.
