बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के सरायरंजन प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता संजय कुमार बबलू ने सच्ची कुमारी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि वो समाज सेवा में भी रूचि रखती हैं। पहले बेटीयों को कहीं भी जाने से रोका जाता था। लेकिन जब से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना आया है तब से बेटियों को इस समस्या से छुटकारा मिल गया। लड़कियों को कम उम्र में शादी कर दिया जाता था इससे भी उन्हें छुटकारा मिल गया। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

आस वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा आज निशुल्क शिक्षा केन्द्र के बच्चो के बीच बाल दिवस और प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के शुभ अवसर पर बच्चों के बीच केक कटाया गया और टॉफी, बिस्किट, कॉपी, पेंसिल, रबर, और कटर वितरण किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आशा सेवा संस्थान एवं मंडल कारा समस्तीपुर के तत्वावधान में बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने की।संचालन आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री वर्मा ने कहा कि भारत में 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। बाल दिवस बच्चों के लिए विशेष महत्व रखता है।

बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर के पूसा प्रखंड के बिशनपुर बथुआ से आशा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी लेना चाहती है कि जिन किसानो को 20 - 21 प्रतिशत नुकसान हुआ है। क्या उन्हें कृषि लाभ प्राप्त करने के लिए बैंक नम्बर को आधार से जोड़ना अनिवार्य है और क्या बैंक खाता आधार से जुड़ा होने पर ही किसानो को दस सौ का लाभ मिल पायेगा ?

समस्तीपुर जिले के पुर्व विधान परिषद सदस्य स्वर्गीय हरी नारायण चौधरी के पुत्र वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पुर्व प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष तरुण कुमार को भाजपा प्रदेष अध्यक्ष संजय जायसवाल, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के साथ अन्य महामंत्री ने संयुक्त रुप से प्रदेश कार्यालय भाजपा के अटल सभागार में भाजपा की सदस्यता दिलाई। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मोरबा/सरायरंजन चुनाव कार्य हेतु मोतीपुर सब्जी मंडी में पुलिस द्वारा गाड़ी पकड़ते देख चालकों द्वारा गाड़ी लेकर भाग जाने से किसानों एवं व्यापारियों को बड़ा नुकसान हुआ है. कुछ किसानों को कम कीमत पर सब्जी बेचना पड़ा तो कुछ किसान का बंधागोभी, फूलगोभी, बैगन, कद्दू आदि हरा सब्जी पड़ा रह गया. इससे किसानों की भारी क्षति होना बताया गया है. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बढ़ते अपराध, जहरीली शराब बिक्री एवं पुलिसिया जुल्म के खिलाफ भाकपा माले द्वारा आयोजित जन प्रतिवाद सम्मेलन बाजोपुर जेल चौक स्थित आदित्य कंप्लेक्स में शनिवार को संपन्न हुआ. सम्मेलन की अध्यक्षता जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार ने किया. जिला कमिटी सदस्य बंदना सिंह, राम कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, सुखलाल यादव, फूल बाबू सिंह, राज कुमार चौधरी, फिरोजा बेगम, रामचंद्र पासवान, प्रेमानंद सिंह, मनीषा कुमारी, प्रमिला राय, उपेंद्र राय, दिनेश कुमार, अजय कुमार समेत दरभंगा जिला सचिव बैधनाथ यादव, माले नेता मो० जमाल, मो० अलाउद्दीन, विजय कुमार आजाद, संतोष कुमार, महेश कुमार, आफताब अहमद, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, सुनील कुमार, गंगा प्रसाद पासवान, कर्मचारी नेता अजय कुमार, प्रो० स्नेहलता, पंसस मो० ऐनुलहक, शोभा देवी समेत जिले के विभिन्न प्रखंड से आये दर्जनों छात्र, नौजवान, किसान, मजदूर, महिला, कर्मचारी नेता, बुद्धिजीवियों ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए बढ़ते अपराध, जहरीली शराब से मौत एवं पुलिसिया जुल्म के जिम्मेवार नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.