शाहपुर पटोरी अनुमंडल अस्पताल के सभागार में सघन दस्त नियंत्रण पखवारे को लेकर आशा कार्यकर्ता का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुई है जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल अस्पताल परिसर में सघन दस्त नियंत्रण पखवारा को लेकर प्रखंड क्षेत्र के आशा कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुई। इस मौके पर दर्जनों की संख्या में क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता मौजूद रही हैं।
मत्स्य जीवी सहयोग समिति के निर्वाचन हेतु ग्राम प्लेस भवन पटोरी में चुनाव कर्मी का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के स्थानीय प्रखंड कार्यालय में स्थापित ग्राम पुलिस भवन में मत्स्य जीवी सहयोग समिति निर्वाचन हेतु कर्मियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न कराया गया। आगामी 19 जुलाई को होने वाले मत्स्य जीवी सहयोग समिति का चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है।
पटोरी अनुमंडल अस्पताल परिसर में बिहार चिकित्सक जन स्वास्थ्य कर्मी संघ शाखा का सम्मेलन संपन्न जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल अस्पताल परिसर में चिकित्सक संघ का एक दिवसीय सम्मेलन संपन्न हुआ सत्येंद्र बने अध्यक्ष प्रतिभा को सचिव पद पर मनोनीत किया गया। इसके अलावा चार और स्वास्थ्य कर्मियों को भी विभिन्न पदों की जिम्मेदारी दी गई।
शाहपुर पटोरी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विकास कार्य का औचक निरीक्षण किया है। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के सिरदीलपुर सुपौल पंचायत का पटोरी प्रखंड विकास पदाधिकारी शिव शंकर राय द्वारा जन वितरण प्रणाली की दुकान, मुख्यमंत्री ग्रामीण गली नाली पक्कीकरण एवं फेज टू सात निश्चय योजना अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं का अभिलेखीय निरीक्षण किया गया है। योजना के कार्यों के निरीक्षण के दौरान कर्मियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कई जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।
समस्तीपुर जिला परिवहन मजदूर युनियन, बिहार स्टेट आटो चालक संघ सीटू के बैनर तले 14/7से बस पडाव के टाल रसीद बेरियल बहिष्कार को सफल बनाने के लिए बस पडाव मे सुरेन्द्र राय की अधयक्षता मे सभा हुई सभा को महामंत्री डा एस एम असगर इमाम ने सम्बोधित कर बताये कि बरषो से बस पडाव मे बिजली, पीने का पानी,शौचालय सफाई, की समस्या दूर नही हुई सुखा पेड कभी भी गिरकर दुर्घटनाग्रस्त कर सकता है आयुक्त संजीव कुमार, टैक्स दरोगा भूपेन्द्र सिंह ने करोडो रूपए का घोटला किया,अवैध धन कमाने मे रहा नगर-निगम क्षेत्र का विकास नही हुआ, सभा को मो हुसैन, पवन राय, संजय राय, अनील, प्रमोद गुप्ता, ओम प्रकाश, शम्भु तिवारी, राजु कुमार ने सम्बोधित किए, वाहन चालक से अनुरोध है कल से एक भी स्टेंड शुल्क का रसीद बेरियल नही लेगे लोगो को पर्चा भी बाटा गया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार के माननीय मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के आदेश पर राज्य के सरकारी विद्यालयों का निरंतर निरीक्ष्ण/अनुश्रवन राज्य के वरिय पदाधिकारियों के द्वारा किया जा रहा है,जो राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा सराहनीय प्रयास कहा जा सकता है। निरीक्षण / अनुश्रवण के दौरान यह देखा जा रहा है कि वरिए पदाधिकारी प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लोगों को साथ में ले जाकर शिक्षकों से अनाप-शनाप प्रश्न पूछ रहे हैं और उसका वीडियो/ ऑडियो वायरल किया जा रहा जो बिल्कुल अनुचित और शिक्षक पद को अपमानित करने वाला कदम है। शिक्षकों की पढ़ाई में अथवा शिक्षा व्यवस्था में यदि कुछ कमी दिखती है तो पुरानी परिपाटी और शिक्षा विभाग के निदेश के आलोक में वरीय पदाधिकारियों को शिक्षकों/ प्रधानाध्यापकों को बच्चों से अलग होकर शिक्षा में सुधार हेतु आवश्यक सुझाव देना है।न कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रिंट मीडिया के सामने शिक्षकों से प्रश्न पूछना और उसका रिकॉर्डिंग कर सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में वायरल करना । अधिकारियों के इस कदम से समाज में शिक्षकों का मान सम्मान और प्रतिष्ठा गिर रहा है ।आज राज्य और देश की आम जनता को ऐसा अनुभव हो रहा है कि राज्य में शायद अधिकांश शिक्षक अयोग्य ही हैं? यदि एक बार राज्य के जनता जनार्दन के मन में यह भ्रम बैठ गया कि शिक्षक अयोग्य हैं तो चाहे कितना भी योग्य शिक्षक हों वे बच्चे को पढ़ा नहीं सकते है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
शाहपुर पटोरी स्थानीय प्रखंड में जीवीका दीदियों का अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। प्रखंड मुख्यालय स्थित जीविका भवन परिसर में स्वरोजगार उत्पन्न हेतु विकास से जुड़ी दीदियों का अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। मास्टर ट्रेनर के रूप में धर्मेंद्र कुमार मौके पर मौजूद थी।
शाहपुर पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के स्थानीय आचार्य नरेंद्र देव महाविद्यालय में पिछले वर्ष नालंदा खुला विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र का शुभारंभ किया गया था। जिसको लेकर प्रधानाचार्य जयशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में 2021-22 में नामांकित सभी छात्र /छात्रों के लिए पाठ्य सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर जयशंकर प्रसाद, गौतम कुमार इत्यादि द्वारा की गई है।
शाहपुर पटोरी स्थानीय गुलाब बावुना हाई स्कूल के प्रांगण में प्रखंड राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न हुई है यह संगोष्ठी छात्रों के चरित्र निर्माण में नैतिक शिक्षा को अनिवार्यता विषय पर की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के गुलाब बाबूना हाई स्कूल के प्रांगण में गौरीनाथ युवा पुस्तकालय के सौजन्य से छात्रों के चरित्र निर्माण नैतिक शिक्षा की अनिवार्यता विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम संपन्न हुई है । इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रोफेसर दयानिधि राय ने किया है। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि इंद्रजीत प्रसाद सिंह रहे वही मुख्य वक्ता प्रोफेसर राम भरत ठाकुर रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भरत लाल मंडल ,जय नाथ ठाकुर, मीरा झा, राजेंद्र शाह रेनू कुमारी इत्यादि रहे
मोहनपुर उपप्रमुख ने मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को एएनएम के पदस्थापन को ले लिखा पत्र
