प्रखंड अंतर्गत स्थानीय थाना परिसर में भूमि संबंधी विवाद के निपटारे को लेकर अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन के नेतृत्व में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें अंचलाधिकारी के द्वारा कुल 6 मामलों की सुनवाई की गई जिसमें चार पुराना एवं दो नए मामले की सुनवाई हुई एवं सुनवाई के उपरांत साक्ष्यों के मद्देनजर उभय पक्षों के सहमति के आधार पर एक मामले का निपटारा किया गया। मौके पर अंचल कर्मी दानिश खान, पुलिसकर्मी सुरेश पटेल, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक परशुराम सिंह आदि लोग मौजूद थे।
सुखे को लेकर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग अलर्ट,पम्प ऑपरेटर के साथ बैठक बंदरा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कनीय अभियंता की अध्यक्षता में बंदरा प्रखण्ड के मुतलू पंचायत भवन सभागार में जलपूर्ति योजनाओं के पम्प ऑपरेटर को योजना के संचालन व अनुरक्षण गतिविधि अधारित प्रशिक्षण दिया गया पम्प ऑपरेटर का विवरणी मोबाइल एप के मध्यम से कनीय अभियंता के द्वारा प्रतिवेदित किया गया इस कार्यक्रम में धीरेन्द्र झा एवं एकेआरएसपीआई से प्रतिनिधि जितेन्द्र कुमार, रणबीर कुमार सिंह भी उपस्थित थे।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें
बढ़ती महंगाई से मुकाबला करने को दिनभर खेत- खलिहानों में व्यस्त रहने वाले लोगों के ईलाके में खेग्रामस एवं किसान महासभा ने रात्रि बैठक सह सदस्यता अभियान शुरू किया है. यह सफल साबित हो रहा है. इसमें किसान- मजदूरों की बड़ी भागीदारी हो रही है. गुरूवार की रात्रि मोतीपुर दक्षिणबाड़ी टोला स्थित एक निजी कोचिंग सेंटर पर एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता स्थानीय किसान अनील सिंह ने किया. संचालन किसान महासभा के प्रखण्ड अध्यक्ष ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने किया.
Transcript Unavailable.
मोहनपुर में मिला चार को मिला दरोगा परीक्षा में सफलता
समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में कपड़े की दुकान से काम कर देर संध्या घर लौट रही युवती के साथ कुछ दबंग युवकों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया गया था। जिसको लेकर पीड़िता के बयान पर कांड संख्या-283/22 दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी युवक मुकेश यादव एवं संजय कुमार को सिंघियाघाट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं तीसरा आरोपी मंटून यादव को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में जिले में पांच कैदी सहित नौ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजों की संख्या 17 हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल में बुधवार को कोरोना जांच के दौरान विभिन्न कांडों में गिरफ्तार आरोपियों में पांच कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके अलावे दलसिंहसराय में दो, कल्याणपुर में एक व रेलवे स्टेशन पर एक यात्री कोरोना संक्रमित पाया गया। बतादें कि जिले में तेज गर्मी व धूप के साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार में अच्छी बारिश नहीं होने के कारण सूखे की आशंका प्रबल हो गई है। रूठे मानसून के कारण किसान मायूस हो गए हैं। राज्य में कम बारिश होने के कारण राज्यभर में करीब 20 फीसदी ही धान की रोपनी हो पाई है। कई जिलों में तो धान की बीज (बिचड़े) डालने तक की बारिश नहीं हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में अब तक 263 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन नौ जुलाई तक 191.7 मिलीमीटर ही बारिश हुई है। बताया जा रहा है कि राज्य के 20 से 22 जिले ऐसे हैं जहां सामान्य से 40 फीसदी या उससे भी कम बारिश हुई है। कृषि विभाग के अनुसार, राज्य में बारिश नहीं होने के कारण धान और मक्का की खेती पर असर पड़ना अब तय माना जा रहा है। कहा जाता है कि आद्र्रा नक्षत्र में झमाझम बारिश होने के बाद धान की रोपनी होने के बाद धान की उपज अच्छी होती है, लेकिन आद्र्रा नक्षत्र गुजर जाने के बाद भी कहीं भी झमाझम बारिश नहीं हुई है। राज्य के भोजपुर, रोहतास, कैमूर, भागलपुर सहित कई ऐसे जिले हैं, जिनकी पहचान धान की अच्छी उपज के रूप में की जाती है लेकिन इन जिलों में भी आवश्यकता से कम बारिश होने के कारण किसान मायूस हो गए हैं।
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा में स्नातक प्रथम खंड एवं द्वितीय खंड में उत्तीर्ण एवं प्रोन्नत वैसे परीक्षार्थियों का स्नातक तृतीय खंड सत्र 2019-22 के परीक्षा प्रपत्र एवं शुल्क ऑनलाइन माध्यम से सामान्य शुल्क के साथ 15 जुलाई से 25 जुलाई तक छात्र-छात्राओं द्वारा भरा जाएगा। वहीं सामान्य विलंब शुल्क के साथ 26 जुलाई से 31 जुलाई तक छात्र छात्रा परीक्षा प्रपत्र भर सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. आनंद मोहन मिश्र ने यह जानकारी दी।
आज से सावन का महीना शुरू हो जाएगा। सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय महीना है। इस महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। पूरे महीने ढेर सारे श्रद्धालु लहसून, प्याज के साथ-साथ तामसी भोजन से परहेज करते हैं। प्रतिदिन भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजा अर्चना करने के बाद ही भोजन ग्रहण करते हैं। प्रतिदिन पूजा अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से तैयारी को अंतिम रूप दिया गया है। मंदिरों को जहां पूरी तरह सजाया गया है, वहीं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत नही हो, इसकी व्यवस्था की गई है। शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के साथ-साथ मोरवा स्थित खुदनेश्वर स्थान मंदिर और विद्यापतिधाम मंदिर में इसको लेकर खास व्यवस्था की गई है। इन मंदिरों में सोमवारी के दिन लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए पहुंचते हैं। मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए कतारवद्ध तरीके से प्रवेश देने की व्यवस्था भी कई जगहों पर की गई है। जिससे अफरातफरी की स्थिति नहीं हो।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
