‘‘दरभंगा - अजमेर - दरभंगा विशेष गाड़ी का होगा परिचालन ’’ रेलवे प्रशासन ने गाड़ी संख्या 05537/05538 दरभंगा - अजमेर - दरभंगा साप्ताहिक विशेष गाड़ी को चलाये जाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी दिनांक 20.07.2022 से 11.08.2022 के बीच 04 फेरा चलायी जायेगी गाड़ी संख्या 05537 दरभंगा - अजमेर विशेष गाड़ी:- यह दरभंगा से दिनांक 20.07.2022 से 10.08.2022 तक प्रत्येक बुधवार को दरभंगा से 13.15 बजे प्रस्थान करेगी तथा सीतामढ़ी 14.20/14.25, बैरगनिया 14.51/14.53, रक्सौल 15.50/15.55, नरकटियागंज 18.05/18.10, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहाँपुर, मथुरा, अछनेरा, जयपुर होते हुए गुरूवार को 22.05 बजे अजमेर पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05538 अजमेर - दरभंगा विशेष गाड़ी दिनांक 21.07.2022 से 11.08.2022 तक अजमेर से प्रत्येक गुरूवार को 23.25 बजे प्रस्थान करेगी तथा जयपुर, अछनेरा, मथुरा, शाहजहाँपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, कप्तानगंज, नरकटियागंज 02.00/02.05, रक्सौल 02.45/02.50, बैरगनिया 03.37/03.39 एवं सीतामढ़ी 04.25/04.30 होते हुए शनिवार को 06.50 बजे दरभंगा पहुँचेगी। इस गाड़ी में 02 एसएलआर, 04 सामान्य, 13 शयनयान, 03 एसी/3, 02 एसी/2 सहित कुल 24 कोचों का समायोजन होगा तथा मेल/एक्सप्रेस का भाड़ा लागू होगा। यात्रा के दौरान कोविड-19 के संबंध में राज्य सरकार/केन्द्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशांे का अनुपालन अनिवार्य होगा।
समस्तीपुर जिला अन्तर्गत विभूतिपुर प्रखंड के विभिन्न जगहों पर विषधर सांपों का मेला अद्भुत लगता है जिसमें से एक है सलखन्नी में हजारों की हजारों की संख्या में भक्तों के द्वारा सांप निकाला जाता है। जिसमें लोगों को जनसैलाब उमरी लोग जान जोखिम में डालकर भी बिषधर सांप को देखने के लिए आ रहे थे।
समर्पण अपने देश के प्रति समर्पण करना देश मुझे बहुत कुछ देती है मुझे भी - ठाकुर संग्राम सिंह
Transcript Unavailable.
विधुत आपूर्ति बाधित रहने की माले की संघर्ष एवं शिकायत को मीडिया द्वारा प्रमुखता से छापे जाने के बाद मचा हलचल के मद्देनजर चीर निद्रा में सोई विधुत विभाग शनिवार की शाम एवं रविवार को एक्शन में दिखा. अधीक्षण अभियंता पंकज राजेश के आदेश पर स्थानीय जेई केशव कुमार के नेतृत्व में योगियामठ चौभच्चा पोखर स्थित पेड़- पौधे से घिरे दोनों समेत अन्य कई ट्रांसफार्मर, तार, पोल से पौधे का काट-छांटकर अलग किया गया. आनन- फानन में ढ़ीले तार को टाईट किया गया साथ ही अतिरिक्त ट्रांसफार्मर, पोल, तार लगाने, जर्जर तार बदलने का कार्य जल्द शुरू करने, सोमवार से शिकायत वाले स्थानों को जेई द्वारा निरिक्षण करने का आश्वासन देकर आंदोलन स्थगित करने का आग्रह किया गया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आस वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में समस्तीपुर जिले के रूप नारायणपुर बेला पंचायत में रविवार को 150 महिलाओं एवं बच्चियों के बीच सैनिटरी पैड का वितरण किया गया। महिलाओं एवं बच्चियों को निशुल्क संस्था के द्वारा दिया जायेगा और साथ ही संस्था के तरफ से पैड बैंक से उचित मूल्य पर समाज के सभी जाति के महिला एवं किशोरी खरीद सकती है । इस दौरान इनलोगों को मासिक धर्म के बारे में जानकारी भी दी गई एवं इस दौरान लापरवाही से होने वाली समस्याओं को भी बताया। संस्था के सदस्यों ने बताया कि मासिक चक्र के दौरान खुद को स्वच्छ रखकर गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड मत्स्य जीवी सहयोग साख समिति के चुनाव को लेकर सारी तैयारियां पूरी
भरपुरा गांव में मारपीट की घटना में एक महिला घायल पीएचसी में ईलाज जारी घायल महिला की पहचान सीता देवी के रूप में किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
बारिश नहीं होने से किसान सही समय पर खेती नहीं कर पा रहे है। जिसके कारण उन्हें बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
