बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के खालिसपुर से अर्जुन राय मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बता रहे हैं कि उन्होंने कोरोना का दोनों टीकाकरण लगवा लिया है और अब उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं है
कल्याणपुर प्रखंड के सोमनाहा पंचायत भवन पर जन शिक्षण संस्थान समस्तीपुर के द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत जल संसाधन बैठक का आयोजन किया गया 15 . जुलाई.22 से 31 . जुलाई.2022 तक स्वच्छता पखवाड़ा में चला जाएगा कार्यक्रम मैं मुख्य अतिथि के रूप में जन शिक्षण संस्थान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी इरशाद आलम व अतिथि जन शिक्षा संस्थान समस्तीपुर के पदाधिकारी अजमत आलम प्रशांत कुमार जयप्रकाश राय मौजूद थे
दलित सेना के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे स्वर्गीय रामचंद्र पासवान की तीसरी पुण्यतिथि गुरुवार को शहर के रामबाबू चौक स्थित रालोजपा नगर कार्यालय में पार्टी के जिला प्रवक्ता व नगर अध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा की अध्यक्षता एवं अनुसूचित जाति-जनजाति जिलाध्यक्ष राजा पासवान के संचालन में मनाई गई। मौके पर उपस्थित रालोजपा कार्यकर्ताओं ने अपने दिवंगत सांसद रामचंद्र पासवान के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके कार्यों को याद किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आज दिनांक 21 जुलाई 2022 को अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन विभाग की बाढ 2022 पूर्व तैयारियों एवं सुखाड़ से पूर्व की तैयारी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आहूत की गई।बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस, डीपीओ मनरेगा, जिला आपदा प्रबंधन प्रभारी पदाधिकारी, जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, एडीआईओ, एसडीआरएफ की टीम, कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण, जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं बाढ़ से संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बारिश होने से किसानों में खुशी का माहौल देखने को मिला। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार के समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत सिंघिया घाट में हुये युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले के खिलाफ सीपीआईएम के द्वारा प्रतिरोध सभा का आयोजन उमेश दास की अध्यक्षता में किया गया । सभा को संबोधित करते हुए विभूतिपुर विधायक अजय कुमार ने कहा महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं के खिलाफ महिलाओं को संगठित होकर लड़ना पड़ेगा । इस तरह की घटना की कड़ी निंदा करती है साथ ही दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग करती है । सभा को सीपीआईएम के जिला मंत्री रामाश्रय महतो रामदयाल भारती जनवादी महिला समिति अध्यक्ष नीलम देवी बसंती देवी महेश कुमार श्याम किशोर सिया प्रसाद यादव सहित दर्जनों वक्ताओं ने संबोधित किया ।
बिहार राज्य के विष्णुपुर बथुआ से मोबाइल वाणी के माध्यम से नेहा कुमारी बता रही हैं की कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज ले चुकी हैं और तीसरा डोज लेंगी
दलित- गरीब- महिला- मजदूर को खेग्रामस का सदस्य बनाकर संगठन विस्तार में जूटी है भाकपा माले. दलित बस्ती चकमोतीपुर को केंद्र कर मंगलवार को खेग्रामस का सदस्यता अभियान चलाया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में दलित मजदूर ने खेग्रामस का सदस्यता ग्रहण किया. अभियान का नेतृत्व में किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, ललन दास, माले प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह आदि ने किया.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के खालिसपुर से कुसुम कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बता रहीं हैं कि उन्होंने कोरोना का दोनों टीकाकरण लगवा लिया है और अब उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं है
मालीनगर पंचायत के सिमरी गांव स्थित पंगु बाबा मंदिर पर नवयुवक पूजा समिति के द्वारा एवं ग्रामीण युवकों के सहयोग से सावन माह के पहले सोमवारी के दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई।इस भव्य कलश यात्रा में 201 कलश लिए हुए युवती एवं महिलाएं शामिल हुई जो पंगु बाबा मंदिर से चलकर बूढ़ी गंडक नदी सैदपुर से जल लेकर वापस पुनः पंगु बाबा मंदिर पचगच्छा चौक पर मंदिर में जल चढ़ाया गया।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
