बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से जितेंद्र कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि उन्हें हुनरबाज़ कार्यक्रम बहुत ही अच्छा लगता है। उन्होंने बताया कि वह इस कार्यक्रम को हर माह सुनते हैं और इस कार्यक्रम के माध्यम से बहुत कुछ सीखने को मिलते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के हुनर देखने को मिल रहे हैं
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मिठू कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उनका कद छोटा होने के कारण आस पास के लोग बहुत ही मजाक उड़ाते हैं और उनके कद छोटा होने के कारण कोई भी दोस्ती नहीं करना चाहता है
प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय बिहार स्कूल स्पोर्ट्स मीट जूनियर एवं सीनियर आयु वर्ग में विजेता छात्र-छात्राओं के बीच मेडल प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार वितरित किया गया। फोटो नंबर 3 शिवाजीनगर, प्रतियोगिता में सफल छात्र को दिया गया मैडल। समस्तीपुर मोबाइल वाणी शिवाजीनगर रिपोर्टर मोनू कुमार चौधरी प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय बिहार स्कूल स्पोर्ट्स मीट 2022 जूनियर एवं सीनियर आयु वर्ग तरंग खेल प्रतियोगिता का आयोजन प्रखंड संसाधन केंद्र शिवाजीनगर के प्रांगण में किया गया। विभिन्न खेल विधाओं में प्रथम एवं द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के बीच दूसरे दिन प्रशस्ति पत्र एवं मेडल और पुरस्कार वितरण किया गया। अंदर 14 एक 100 मीटर दौड़ बालक में राजू कुमार बाघोपुर, सुमित कुमार बाघोपुर, सूर्य मोहन कुमार दहिया, बालिका वर्ग में कृष्णा कुमारी बुनियादपर रूपा कुमारी धरमपुर स्नेहा कुमारी रामभद्रपुर अंडर 14 आयु वर्ग 800 मीटर दौड़ में अभिमन्यु कुमार सरहिला, गुलशन कुमार रानी परती अनिल कुमार परवाना बालिका में निकी कुमारी शिवाजीनगर रूपा कुमारी धर्मपुर दिव्या भारती कटघारा अंडर 14 आयु वर्ग में ऊंची कूद में अंकुश कुमार बाघोपुर अनिल कुमार परवाना रोहित कुमार शिवाजीनगर बालिका वर्ग में रुचि कुमारी शिवाजीनगर दिव्या भारती कटघारा अंशु कुमारी बंडिहा अंडर 14 गोला फेंक में बालक वर्ग में रोहित कुमार शिवाजीनगर सुधांशु कुमार बल्लीपुर सत्यम कुमार धरमपुर बालिका वर्ग में प्रियंका कुमारी शिवाजीनगर सरस्वती भारती शिवाजी नगर नीलू कुमारी कटघारा अंदर 14 लंबी कूद में अंकुश कुमार बाघोपुर शुभम कुमार बंडिहा, गुलशन कुमार परवाना बालिका में प्रज्ञा कुमारी धरमपुर दिव्या भारती कटघारा दीपांशी कुमारी शिवाजीनगर अंदर बार और 60 मीटर दौड़ में सुनील कुमार शिवाजीनगर अभिषेक कुमार सरिल्ला सचिन कुमार कटघारा बालिका वर्ग में करीना कुमारी रामौल अमृता कुमारी धर्मपुर स्वाति कुमारी बल्लीपुर अंदर 12 वर्ग 300 मीटर दौड़ में अभिमन्यु कुमार सरीला रंजीत कुमार धरमपुर राजू कुमार कटघारा अमृता कुमारी धर्मपुर शांति कुमारी सरीला लक्ष्मी कुमारी बंदिया अंदर 12 लंबी कूद में मोहम्मद अजीज अमजद परशुराम रंजीत कुमार यादव बुनियादपर राजू कुमार उ म वि चितौरा बेला बालिका वर्ग में शांति कुमारी सर हिला काजल कुमारी बंडिहा, जागृति कुमारी, अंडर 17 आयु वर्ग एक 100 मीटर दौड़ में अमितेश शाह परवाना अनिकेत कुमार धरमपुर प्रेम कुमार शिवाजीनगर बालिका में प्रियंका कुमारी धर्मपुर लक्ष्मी कुमारी बाघोपुर प्रतिभा कुमारी शिवाजीनगर अंडर 17 वर्ग 800 मीटर दौड़ में शिवकुमार बंडिहा दिलखुश कुमार शिवाजीनगर विकास सहनी बल्लीपुर बालिका वर्ग में नीतू कुमारी शिवाजीनगर काजल कुमारी शिवाजीनगर गौरी कुमारी शिवाजीनगर अंदर सतरा ऊंची कूद में दिलखुश कुमार बल्लीपुर अंकेश कुमार धर्मपुर प्रिंस कुमार शिवाजीनगर बालिका वर्ग में पायल कुमारी बुनियादपुर प्रियंका कुमारी धर्मपुर मुन्नी कुमारी रानीपरती अंदर 17 गोला फेंक में विकास कुमार बल्लीपुर शिव कमार बंदी हां प्रेम कुमार शिवाजीनगर सपना कुमारी शिवाजनगर हां आंचल कुमारी बल्लीपुर मीना कुमारी बल्लीपुर अंदर 17 लंबी कूद में निकेश कुमार धरमपुर दिलखुश कुमार बल्लीपुर प्रिंस कुमार शिवाजीनगर बालिका वर्ग में प्रियंका कुमारी धरमपुर पुतुल कुमारी धरमपुर नेहा कुमारी शिवाजीनगर प्रखंड स्तरीय कबड्डी एवं खोखो प्रतियोगिता के बालक एव बालिका वर्ग को मेडल प्रस्तीपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। खेल प्रतियोगिता में विभिन्न विधाओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के बीच प्रशस्ति पत्र में मेडल एवं पुरस्कार दिया किया गया। पुरस्कार वितरण प्रखंड प्रमुख, बीडीओ, प्रखंड शिक्षा पदा एवं पूर्व बीआर मौके पर प्रखंड प्रमुख डा गोविंद कुमार बीडियो हरि ओम शरण, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामजन्म सिंह, पूर्व बीआर पी बालमुकुंद सिंह , मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह, जिला पार्षद प्रतिनिधि बबलू कुमार सिंह, अकाउंटेंट प्रभात कुमार, अभिषेक झा, पूर्व प्रधानाध्यापक राज नारायण सिंह, नंद किशोर यादव , पूर्व समन्वयक हीरालाल साह, पूर्व समन्वयक विकेश कुमार सिंह, पारसनाथ महाराज, प्रधानाध्यापक मृत्युंजय कुमार राय, राजकुमार मुखिया, मृत्युंजय कुमार सिंह, प्रमोद सिंह, राजकुमार राय, पूर्व समन्वयक शशि कुमार, पूनम सिन्हा, रामनाथ पंडित, उमेश राय, रामनाथ राय, प्रदीप कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह, सोनेलाल दास, संतोष राज,शशीकांत सिंह, दर्शन मंडल सहित अन्य चयनित शिक्षकों ने भाग लिया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा को लेकर रैली निकाला गया। फोटो 1 शिवाजीनगर, अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा को लेकर बाल विकास विभाग के द्वारा निकाला गया रैली। समस्तीपुर मोबाइल बानी शिवाजी नगर रिपोर्टर मोनू कुमार चौधरी शिवाजीनगर प्रखंड के बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी सेविका के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन जागरूकता अभियान के तहत कार्यस्थल पर यौन अथवा उत्पीड़न एवं गंभीर अपराध, बंद दरवाजे के पीछे महिलाओं के साथ होने वाले बर्ताव, घरेलू हिंसा, महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक उनको मानसिक रूप से ठेस पहुंचाना, महिलाओं के लिए सुरक्षित स्वास्थ्य और गरिमा पूर्ण कार्यस्थल के निर्माण सहित अन्य बिंदुओं पर रैली निकाला गया। रैली प्रखंड कार्यालय थाना चौक पशु अस्पताल होते हुए डिग्री कॉलेज पर संपन्न हुआ। मौके पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी प्रियंका महिला प्रवेक्षिका अनामिका कुमारी, सविता कुमारी, आंगनबाड़ी सेविका संघ अध्यक्ष बेला सिन्हा,सुजिता कुमार, सविता कुमारी, ललिता देवी, कविता देवी, आशा कुमारी ,सोनी कुमारी रविना कुमारी, महालक्ष्मी कुमारी, किरण कुमारी, सुनिता कुमारी, विन्दु कुमारी, सिता देवी, ममता कुमारी, आदि थे
बॉलीवुड के युवा फ़िल्म एडिटर और निर्देशक एन मंडल ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से से जानकारी दी कि "मैथिली सिनेमाक इतिहास के रचयिता किसलय कृष्णा से भेंट स्वरूप मिली पुस्तक को मैंने पढ़ा और देखा कि उसमें मैथिली सिनेमा की विकास यात्रा और विभिन्न पहलुओं की महत्वपूर्ण जानकारियां हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नगर परिषद चुनाव के मध्य नजर रखते हुए पटोरी कि सरको पर पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान. जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के पटोरी नगर क्षेत्र में नगर परिषद चुनाव के मध्य नजर रखते हुए पटोरी थाना के सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार द्वारा चलाया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विभागीय निर्देश के आलोक में सर्वोदय उच्च विद्यालय वैनी पूसा के प्रांगण में प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद अमानुल्लाह के नेतृत्व में संगीत शिक्षिका सह स्काउट गाइड कैप्टन सुश्री अमृता कुमारी ने सड़क सुरक्षा के लिए शपथ विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों को दिलाई । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ बाजिदपुर उत्तर में तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय तरंग मेधा उत्सव-2022 का शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन बीईओ शबनम कुमारी, एचएम जयराज पासवान, आलोक कुमार ने संयुक्त रुप से किया। प्रखंड स्तरीय एथलेटिक्स एकल एवं दलीय प्रतियोगिताओं के तहत पहले दिन अंडर-12 आयु वर्ग के बालक, बालिकाओं ने 60 मीटर, 300 मीटर, 100 मीटर व 800 मीटर दौड़ में अपना जौहर दिखाया। कबड्डी, लंबी कूद, ऊंची कूद खेल हुआ। जिसमें बालक और बालिका का अलग-अलग खेल में अपना जौहर दिखाया प्रतियोगिता के पहले दिन 12 वर्ष के नीचे के लड़के व लड़कियों ने हिस्सा ली। शुक्रवार को 14 वर्ष के नीचे के लड़के लड़कियां हिस्सा लेगी। अंतिम दिन 10 दिसंबर को 17 वर्ष के नीचे के लड़के व लड़कियों की खेल प्रतियोगिता होगी। खेल दो राउंड का किया जा रहा है। विजेताओं को शील्ड व पुरस्कार दिया गया है।
समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड अन्तर्गत गढसिसय पंचायत के बालीबाॅल ग्राउंड में आज 'हमारा परिवार ' संस्था के द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।संस्था के संगठक डाॅ 0 सुरेंद्र जी,केन्द्रीय टोली के सदस्य मेजर राजकिशोर जी,दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दी प्रकोष्ठ के प्राध्यापक डाॅ0 अवधेश कुमार आदि ने संस्था के महत्व एवं उद्देश्य को विस्तार से बताते हुए स्वदेशी वस्तुओ के उत्पादन और प्रयोग करने पर बल दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज कुरसाहा में सरकार प्रायोजित योजनाओं की प्रखंड विकास पदाधिकारी ओमप्रकाश के द्वारा जांच की गई इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा नल जल योजना, सात निश्चय योजना सहित अन्य योजनाओं में क्रियान्वित किए गए कार्य क्रियान्वित किए जा रहे कार्यों की जांच करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
