समस्तीपुर में 50 साल के एक टीचर ने 20 साल की अपनी ही छात्रा से शादी रचा ली जिसके बाद लोगों को जूली-मटुकनाथ की लव स्टोरी याद आ गई. 2006 में बिहार की राजधानी पटना में जूली-मुटकनाथ की लव स्टोरी ने खूब हंगामा बरपाया था और अब इस टीचर की शादी सुर्खियों में हैं. समस्तीपुर मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर रोसड़ा में संगीत कुमार नाम के इंग्लिश टीचर ने 20 साल की छात्रा से शादी कर ली है. 50 साल के संगीत कुमार आधी उम्र से भी कम अपनी छात्रा श्वेता कुमारी को दिल दे बैठे थे. दोनों के बीच प्यार ऐसा परवान चढ़ा की मंदिर में जाकर शादी रचा ली. कुछ ऐसा ही मामला पटना विश्वविद्यालय में भी देखने को मिला था जब साल 2006 में प्रोफेसर मटुकनाथ को अपनी छात्रा जूली से प्यार हो गया था और वो उसी के साथ रहने लगे थे.जब इस बात की भनक उनकी पत्नी को लगी तो वो अपने बेटे के साथ जूली और मटुकनाथ के ठिकाने पर पहुंच गई थी जहां जमकर झगड़ा हुआ था. पत्नी और लोगों ने मटुकनाथ के चेहरे पर कालिख पोत दी थी। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन स्थानीय रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय दलसिंहसराय में प्रधानाचार्य प्रो. संजय झा के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सिंह ने समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों को ‘सड़क पर वाहन चलाते समय सुरक्षा संबंधी बातों का ध्यान रखने, यातायात नियमों का पालन करने एवं परिजनों से करवाने,दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने,कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात नहीं करने, एम्बुलेंस एवं फायर ब्रिगेड को जाने की जगह देने, सड़क दुघर्टना पीड़ितों की सहायता करने संबंधी शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य प्रोफेसर झा ने अपने संबोधन में कहा कि सतर्कता के अभाव में सड़क दुघर्टना होती है। यदि हम सतर्क रहें एवं यातायात नियमों का पालन करें तो हम सड़क दुघर्टना से बच सकते हैं।
एक अधूरा दो से पूरा के साथ हम सबों को बूस्टर डोज लगवाना चाहिए।
समस्तीपुर आशा सेवा संस्थान एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के संयुक्त तत्वावधान में मंडल कारा समस्तीपुर में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अधीक्षक गौरव कुमार ने कहा की हमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए साथ ही अपने कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए।कार्यक्रम का संचालन आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने किया।संबोधित करते हुए श्री वर्मा ने कहा की वर्ष 2022 का थीम डिग्निटी, फ्रीडम और जस्टिस फॉर ऑल है।मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता पूर्णिमा कुमारी ने डीएलएसए के द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले सुविधाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया।एनजीओ संघ बिहार के सचिव संजय कुमार बबलू ,चेतना सामाजिक संस्था के अध्यक्ष डॉ मिथिलेश कुमार,आशा सेवा संस्थान के संरक्षक केशव किशोर प्रसाद,ईडेन वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन ब्रजकिशोर कुमार,संतोष कुमार निराला ने मानवाधिकार पर विस्तृत रूप से बंदियों को जानकारी दी।मौके पर मंडल कारा उपाधीक्षक रवि कुमार झा सहायक अधीक्षक अमरेंद्र कुमार मौजूद थे। आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन सहायक अधीक्षक जूही कुमारी ने की।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर जिला के पूसा प्रखंड स्थित ज्ञान किरण पब्लिक स्कूल परिसर में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर विटामिन एंजल एवं प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में बच्चों को विटामिन ए एवं अल्बेंडाजोल की खुराक दी गई| कार्यक्रम का उदघाटन बिहार एनजीओ संघ के सचिव व अधिवक्ता संजय कुमार बबलू ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समय समय पर बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक दी जानी चाहिए। यह उनके शारीरिक विकास के लिए जरूरी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
किसी देश की तरक्की केलिए महिलाओं का आत्मनिर्भर और आर्थिक रुप से स्वावलंबी होना बेहद महत्वपूर्ण है।शुक्रवार को जापानी कंपनी निप्पोन के भारत के हेड कुमागाई सैन ने अपने एकदिवसीय समस्तीपुर दौरे के दौरान कही। उन्होने कहा कि महिलाओं को समुचित अवसर दिये जाने की जरूरत है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री कृष्णा उच्च विद्यालय प्रांगण में तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय तरंग स्पोर्ट मेधा प्रतियोगिता आयोजित हुई । उक्त प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शंभूपट्टी के अंडर - 17 प्रतियोगिता में विद्यालय के चार छात्र / छात्राओं ने भाग लिया । उसमे से तीन छात्र / छात्राओं ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में सफलता प्राप्त की । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भूमि विवाद के निपटारे को लेकर मोहिउद्दीन नगर थाना परिसर में आयोजित हुई जनता दरबार जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाना परिसर में भूमि विवाद के निपटारे को लेकर अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन के नेतृत्व में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के खालीजपुर से मोबाइल वाणी के माध्यम से ललिता देवी बता रही हैं की इनका हाथ नहीं है तो सब लोग इन्हें लूली और लंगड़ी बोलकर मजाक उड़ाते हैं। बता रही हैं की लोग इन्हें दिव्यांग और बेरोज़गार भी बोलते हैं और घृणा भी करते हैं जिसके चलते ये घर से बाहर नहीं निकलती हैं।
सरस्वती शिशु मंदिर बल्हा में मनाया गया 20 स्थापना दिवस फोटो एक शिवाजी नगर मोबाइल वाणी शिवाजीनगर रिपोर्टर मोनू कुमार चौधरी शिवाजी नगर प्रखंड क्षेत्र के बल्हा बरेठा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में बड़े ही धूमधाम से 20 मां स्थापना दिवस मनाया गया मोके पर उपस्थित रोसरा विधायक वीरेंद्र पासवान एवं समस्तीपुर महिला आयोग अध्यक्ष नीलम साहनी शिवाजी नगर क्षेत्र संख्या 44 जिला पार्षद पति बबलू सिंह सरस्वती शिशु मंदिर प्रिंसिपल संजय कुमार झा सहायक अखिलेश कुमार झा आचार्य मैडम मनिता देवी एवं सभी के स्वागत के लिए कुछ संस्कृतिक कार्यक्रम का भी व्यवस्था किया गया था जिसका मुख्य कलाकार सरस्वती शिशु मंदिर प्रिंसिपल के पुत्री शालू झा थे एवं उनका सहायक तबला वादक एवं कलाकार के सभी साथी गण मौजूद थे बताते चलें कि भी 20 स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के प्रिंसिपल के द्वारा सभी पत्रकार एवं सभी गणमान्य व्यक्ति को 20 स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आमंत्रित किया गया था एवं सभी को सम्मानित भी किया गया
