Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के सरायरंजन प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से जीतेन्द्र ने रवि तेजा का साक्षात्कार लिया। रवि ने बताया की ये बहुत पतले दुबले हैं जिसके कारन इनके दोस्त इनका मजाक उड़ाते हैं। सभी को सन्देश दे रहें हैं की किसी का मजाक नहीं उड़ाना चाहियें क्यूंकि जो जैसा भी है वो वैसा ही रहेगा

बिहार राज्य के सरायरंजन प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से जीतेन्द्र कुमार के साथ राजा कुमार ठाकुर बोल रहें हैं की समाज में बहुत से लोग हैं जो दूसरे को पतला , काला और मोटा बोलकर मजाक उड़ाते हैं। ऐसा बिलकुल किसी पर कमेंट नहीं करना चाहियें। सभी को सन्देश दे रहें हैं की ऊपर वाले ने दुनिया में जिसको भी जैसा बनाया है वो भी एक वयक्ति है

रोसरा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर एरोत सेंट्रल बैंक में लूट का दिया अंजाम रोसरा एरोत मुसहरी सेंट्रल बैंक आधा दर्जन के करीब आए अपराधियों ने दीया घटना को अंजाम समस्तीपुर मोबाइल वाणी रिपोर्टर मोनू कुमार चौधरी रोसरा थाना क्षेत्र के एरोत सेंट्रल बैंक में आधा दर्जन के करीब आए अपराधियों ने दीया घटना को अंजाम बताते चलें कि रोसरा थाना क्षेत्र के एरोत मुसहरी सेंट्रल बैंक में घुसकर पिस्तौल दिखाकर 6500000 लाख के लम सम में लूट का दिया अंजाम ग्रामीणों के द्वारा अपनी जान को हथेली पर लेकर एक अपराधी को पिस्तौल एवं कुछ रुपए के गड्डी के साथ पकड़ कर किया थाना के हवाले अपराधी से पूछताछ किया जा रहा है मिलते जानकारी अनुसार समस्तीपुर एसपी हृदय कांत एवं समस्तीपुर जिला के जो नजदीकी थाना था सभी अपने दल बल के साथ रोसरा एरोत मुसहरी पहुंचकर घटना की छानबीन में लग गए ग्रामीणों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार चोर के तरफ इश्क के खेत में छिपने का बताया साजिश जहां पुलिस अपने सारे दल बल के साथ उस खेत एवं चोर के तरफ अपराधी को ढूंढने एवं पकड़ने के लिए हड़ता प्रयास किया गया एवं एक अपराधी को पकड़ कर पूछताछ किया जा रहा है

विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय मध्यान भोजन रसोईया प्रखंड के तत्वावधान मे संगठन की बैठक आयोजित किया गया। समस्तीपुर मोबाइल वाणी रिपोर्टर मोनू कुमार चौधरी शिवाजीनगर (समस्तीपुर)( आससे)। राष्ट्रीय मध्यान भोजन रसोईया फ्रंट के तत्वावधान में संगठन के जिला संयोजक विद्याधर झा की अध्यक्षता में प्रखंड संसाधन केंद्र शिवाजीनगर परिसर में प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के कार्यरत रसोइयों की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में रसोइयों के अलावा संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय महासचिव रामकृपाल ने उपस्थित रसोइयों एवं संगठन के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में रसोइयों की स्थिति बद से बदतर हो गई है इस महंगाई में वर्तमान में मिलने वाला मंदिर उसके मुंह में जीरे की समान है। वर्तमान मानदेय से रसोइयों का अपना पेट चलाना मुश्किल है वह अपना घर कैसे चलाएंगे। रसोइयों के प्रति सरकार का रवैया सौतेला है सरकार अपने कुर्सी बचाने व चुनाव लड़ने लड़ाने में व्यस्त हैं खुद बच्चों का पेट भरने वाली मातृशक्ति अपने पेट नहीं पाल पा रही है जो बहुत ही शर्मनाक है। उन्होंने सरकार से रसोइयों को तत्काल न्यूनतम मजदूरी दर 10 हजार प्रत्येक माह भुगतान करने की मांग की है। हाईकोर्ट के फैसले है कि प्रत्येक रसोईया को 7000  मानदेय भुगतान किया जाय। राज्य सरकार का कहना है कि यह केंद्र से पोषित कार्यक्रम है रसोईया अंशकालिक है। बैठक को संबोधित करते हुए विद्याधर झा ने सभी रसोइयों को एकजुट होकर आंदोलन करने का आह्वान किया। बैठक को रसोईया कौशल्या देवी, मिथलेश्वरी देवी, रूना झा, सुरेंद्र पौदार, अनीशिया देवी ने संबोधित किया, मौके पर रसोईया रामशरण मंडल, राम कुमारी देवी, सुंदर देवी, अनिता देवी, उर्मिला देवी, परमेश्वर मंडल, संमतोला देवी, चित्रलेखा देवी, शिकील देवी, फुलझड़ी देवी, रामफूल देवी ने भाग लिया बैठक का संचालन मोहन पासवान ने किया।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से नेहा कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उनका चेहरा कला होने के कारण वह अपनी पढ़ाई अपने घर पर ही करती हैं और वह घर से बाहर भी नहीं जाती हैं। क्योंकि जब भी वह घर से बाहर जाती हैं, तो लोग उन्हें चिढ़ाने लगते हैं

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से गुंजन कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उनका चेहरा कला होने के कारण वह अपनी पढ़ाई अपने घर पर ही करती हैं और वह घर से बाहर भी नहीं जाती हैं

शिवाजी नगर ओपी के द्वारा चलाया गया वाहन जांच समस्तीपुर मोबाइल वाणी रिपोर्टर मोनू कुमार चौधरी शिवाजी नगर प्रखंड क्षेत्र के बरियाही घाट पुल पर चलाया गया विशेष वाहन जांच जेएसआई हंसराज के द्वारा उन्होंने बताया डीएसपी साहब के आदेश के अनुसार वाहन जांच चल रहा है सभी दल बल के साथ ओपी शिवाजी नगर के सभी पुलिसकर्मी थे मौजूद

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता दीपक ने पवन कुमार से साक्षात्कार लिया। जिसमें उन्होंने जानकारी दी की जब भी किसी व्यक्ति का उसकी कमियों के कारण दुर्व्यवहार किया जाता है, तो उस व्यक्ति का मनोबल बहुत कम हो जाता है। उसे अपने आप से ही नफरत होने लगती है। इसलिए कभी भी किसी की कमियों का मजाक नहीं बनाना चाहिए। अगर कभी किसी के साथ ऐसा हो तो उन्हें अपने दोस्तों से बात जरूर करनी चाहिए। जिससे की उनके अंदर बदलाव आ सके

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के ग्राम मोरवा से अमन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि उनका शरीर बहुत ही पतला है और इसके चलते लोग बात नहीं करना चाहते हैं