शिवाजी नगर नन्दे नगर बल्हा किराना दुकान व्यापारियों को छीन छोड़ एवं गोली मारकर फरार होने में अपराधी रहे सफल समस्तीपुर मोबाइल वाली फोटो एक शिवाजी नगर प्रखंड क्षेत्र के नंन्दे नगर बल्हा गांव में किराना दुकान बहुत पूर्व से चला रहे किरण झा शिक्षक के छोटा पुत्र अमन झा जोकि 24 11 2022 को रात्रि 9:00 अपने दुकान को बढ़ाकर घर को जाने के क्रम में रास्ते में 10 से 12 लोगों ने उनको रोककर उनके जेब से ₹12000 एवं गले से सोने का चैन छीन लिया जिसको रोकने के क्रम में हल्ला करने पर बदमाशों ने मारने की नियत से उनके ऊपर पिस्तौल से गोली चला दिया भगवान का कुछ अच्छा किया था जो गोली उनके हाथ में लग गया और वह जख्मी हो गए गोली मारकर बदमाश भागने में रहे सफल जख्मी हालत में घर के लोग एवं गांव के लोगों ने उन्हें आनन-फानन में रोसरा अनुमंडल अस्पताल ने समस्तीपुर सदर अस्पताल किया रेफर जहां इलाज अभी भी चल रहा है बताते चलें कि फर्द बयान आने पर अमन कुमार ने गांव के ही कुछ मुख्य आरोपित को बताया जैसे कि शंभू झा घनश्याम पाठक मुकुल देव पाठक अमन झा ललित झा सभी का नाम बताया और लोगों को पहचानने से इनकार किया बताया कि कुछ बाहर के लोग थे जिनको मैं नहीं जानता हूं फर्द बयान आने पर रोसरा थाना ने सभी आरोपितों पर 04 12 2022 को रोसरा थाना ने f.i.r. किया लॉज और आगे की खबर के लिए समस्तीपुर मोबाइल बानी शिवाजीनगर में जुड़े रहें रिपोर्टर मोनू कुमार चौधरी

समस्तीपुर जिला के पटोरी थाना क्षेत्र के लोदीपुर पुल के निकट से गुप्त सूचना के आधार पर पटोरी पुलिस ने अल्टो कार में शराब लादकर पहुंचाने जाने के क्रम में लोदीपुर पुल के निकट से 240 बोतल विदेशी शराब के साथ शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड थाना क्षेत्र में अपाचे बाइक सवार तीन लोगों ने जब गस्ती कर रहे पुलिस बल को देखा तो बाइक सवार समस्तीपुर की ओर भागने लगे। जिसके बाद गस्ती पुलिस दल ने शक के आधार पर तीनों लोगों को पकड़ा और तीनों की तलाशी जब ली गई तो एक युवक के कमर में से पिस्तौल बरामद हुआ। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आज दिनांक 4 दिसंबर को पूसा प्रखंड के चंदौली पंचायत में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया शैलेंद्र झा ने किया कार्यक्रम का नेतृत्व युवा समाजसेवी आदर्श झा ने किया। मंच का संचालन युवा समाजसेवी पप्पू कुमार ने किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

एक अधूरा दो से पूरा के साथ सभी लोगों को कोविड-19 टीका लगवाना है बहुत जरूरी है।

समस्तीपुर कोर्ट में दायर याचिका के जांच के क्रम में गलत ऑपरेशन करने की शिकायत पर बुधवार शाम आजाद हॉस्पिटल गोपालपुर पहुंचकर सिविल सर्विस एसके चौधरी ने जांच पड़ताल किया साथ ही नर्सिंग होम के सभी कागजात को जांच कर कागजात की मांग किया गया। जिसे संचालक द्वारा कागजात अनुपलब्ध के कारण सीएस कार्यालय में जमा करने का समय लिया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पटोरी पुलिस ने चकसाहो गांव से एक कोर्ट वारंटी को गिरप्तार कर भेजा जेल. जनकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के पटोरी थाना क्षेत्र के चकसाहो पंचायत के चकसाहो गांव के रहने वाले एक कोर्ट वारंटी को गिरप्तार कर जेल दिया गया है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर प्रखंड मुख्यालय में स्वच्छ भारत अभियान दम तोड़ रहा है। प्रखंड मुख्यालय के पास कचड़ा पसरा है। उससे होकर ही प्रखंड के अधिकारी और अनुमंडल स्तर के पदाधिकारी गुजरते हैं, पर उसकी सफाई करने की पहल नहीं की गई। प्रखंड मुख्यालय के बाउंड्री के बाहर सड़क किनारे कचड़ा पसरा है। प्रखंड और अनुमंडल के अधिकारी कई बार स्वच्छता अभियान चलाया। लोगों को चेतावनी दी गई थी कि सार्वजनिक स्थल पर कचड़ा फेंकते पकड़े जाने पर कार्रवाई होगी। उक्त चेतावनी का किसी पर कोई असर नहीं पड़ा। उक्त चेतावनी का परवाह किए बिना लोग जहां तहां कचड़ा फेंकते नहीं चुकते। प्रखंड कार्यालय से बाहर लोगों ने डंपिंग यार्ड बना दिया है। आसपास के लोग कचड़ा वहीं फेंकते हैं।वहीं कचरा के सड़ने से आसपास के लोगों की परेशानी भी दिनों दिन बढ़ रही है। इतना ही नहीं आने जाने वाले लोगों को भी नाक पर कपड़ा डालना मजबूरी बन जाता है। इसे लेकर हालांकि स्थानीय लोग बराबर पंचायत के मुखिया व प्रशासन से शिकायत करते हैं, लेकिन अभी तक इसे लेकर कोई पहल शुरू नहीं हुई है। जिसके कारण दिनों दिन गंदगी से परेशानी बढ़ रही है। प्रखंड मुख्यालय में स्वच्छता अभियान महज दिखावा है।

विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विद्यापति इंटर विद्यालय दक्षिण में शिक्षक विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामराजी पौद्दार को भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने शिक्षक की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि शिक्षक रामराजी पौद्दार ने विद्यालय में लंबे समय तक सेवा की है उनके कार्यकाल में विद्यालय का विकास हुआ है जो सराहनीय है। इधर विदाई समारोह का संचालन कर रहे शिक्षक सागिर उद्दीन ने कहा कि विद्यालय में शिक्षक रामराजी पौद्दार के लगभग 28 वर्षों का कार्यकाल सकारात्मक रहा और इतने वर्षों के बाद उनकी विदाई इस विद्यालय से हो रही है। सेवानिवृत्त शिक्षक ने सभी को एकसूत्र में बांध कर चलने का जो काम किया है वही काम वर्तमान प्रधानाध्यापक को भी करनी चाहिए। वहीं उनकी लंबी उम्र की सभी ने कामना की। विदाई समारोह कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। तत्पश्चात् मंचासीन शिक्षक, ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं विद्यालय समिति के सदस्यों की ओर से सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रामराजी पौद्दार को माल्यार्पण किया गया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से दीपक कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से खेती से संबंधित परमेश्वर प्रसाद से साक्षात्कार किया। जिसमे परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि वह अपने 6 बीघा जमीन में 50 वर्षों से खेती कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिस तरह से मौसम में बदलाव हो रहा है और जिसके अनुकूल अलग अलग खेती करनी चाहिए। उसके लिए अभी तक उन्होंने एक भी प्रशिक्षण नहीं किया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें मौसम के अनुकूल अलग अलग खेती से संबंधित प्रशिक्षण दी जाए तो वह भी कर सकते हैं