बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से नम्रता कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताया कि समाज में जिस प्रकार से यह प्रथा किया गया है कि अगर किसी महिला का पति मर गया है, तो उस महिला को रंग बिरंगे कपड़े नहीं पहनने चाहिए। अगर ऐसा होता है, तो उस महिला के ऊपर समाज के द्वारा दवाब डालकर ताना दी जाती है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में कई ऐसी महिलाएँ हैं, जो विधवा होने के बाद समाज और परिवार के डर से अपने तरीके से नहीं चल पाती है
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी नौनिहालों को स्कूल तक का सफर 200 मीटर के कच्चे रास्ते को पार करके जाना पड़े, तो सरकारी सिस्टम पर यकीनन गुस्सा आता है। लेकिन उससे भी ज्यादा तरस उन बच्चों पर आता है, जो रोजाना डरते सहमते हुए स्कूल तक पहुुंचते हैं। एक तरफ राज्य और केंद्र सरकार स्कूल चले अभियान के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर प्रखंड के मनियारपुर पंचायत के वार्ड 5 के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रहीमपुर प्यारे स्कूल के बच्चों को कच्चे रास्ते से रोजाना स्कूल जाना उनकी मजबूरी बना हुआ है।स्कूल पहुंच मार्ग की दूरी महज 200 मीटर हैं। करीब 100 नौनिहाल और मिडिल स्कूल के छात्र-छात्राए इसी कच्चे मार्ग से होकर रोजाना स्कूल पहुंचते हैं। जिसे बरसात के समय में कीचड़ के दलदल वाले रास्ते में कोई अपना पैर भी नहीं रखना चाहता, उसी रास्ते से होकर बच्चे रोजाना स्कूल तक का सफर तय करते हैं। वहीं, ग्रामीणों व किसानों को उक्त मार्ग से होकर खेत आना-जाना पड़ता है, जिन्हें भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उक्त मार्ग पर सीसी रोड नहीं होने के चलते हर ग्रामीण परेशान हैं।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के सरायरंजन से दीपक कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से तन मन और हम कार्यक्रम के तहत विकलांगों के साथ हो रहे भेद भाव को लेकर मोहम्मद सरफ़राज़ के साथ साक्षात्कार किया। जिसमे मोहम्मद सरफ़राज़ ने बताया कि आज भी विकलांगों के साथ भेद भाव किया जाता है। उन्होंने बताया कि जो शारीरिक रूप से सही है वह विकलांगों को सही नज़रिया से नहीं देखते हैं
निःशुल्क चिकत्सीय परामर्श शिविर का आयोजन कर चिकित्सीय परामर्श दी जा रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत सिवैसिंहपुर में गुरुवार को कनीय अभियंता राजनंदन कुमार पासवान के नेतृत्व में अभियान चलाकर 8 विद्युत बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया।कनीय अभियंता के द्वारा बताया गया कि ऑन स्पॉट बकायेदारों से ₹25725 के राजस्व की भी वसूली की गई मौके पर फ्रेंचाइजी प्रमोद कुमार के साथ अन्य लोग मौजूद थे
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
