बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के सरायरंजन से रेखा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उनके पास शौचालय की कोई भी सुविधा नहीं है। जिसके चलते वह काफी परेशान है

बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर से असलम मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि उनकी पत्नी के खाते से फ़र्जी तरीके से पांच सौ रुपए की निकासी हो गई।इस संबंध में जब उन्होंने ब्रांच मैनेजर से कहा तो उनके द्वारा कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दिया गया.उसके बाद उन्होंने आरबीआई को क्लेम किया तो फिर पुनःकुछ दिनों के बाद उनके पास एक लेटर आया, उसमें लिखा हुआ था कि जो तीन हज़ार फ़र्जी तरीके से निकासी हुई थी उसको रिकवर कर लिया गया है और खाते में डाल दिया गया है.बम आपकी सभी त्रुटि को दुरुस्त कर दिया गया है. उसके बाद दुबारा जब इन्होने उस खाते में पैसे मंगवाए तो फ़र्जी तरीके से निकासी कर ली गई है और आरबीआई को क्लेम करने पर कहा जाता है कि आपकी समस्या को बंद कर दिया गया है। वही उनका खाता भी बंद कर दिया गया है जिसकारण उनको काफी समस्या हो रही है

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से महमूदा खातून मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उन्हें अभी तक इंदिरा आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। जिसके चलते वह काफी परेशान हैं।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के सरायरंजन प्रखण्ड से अम्बिका सिंह ने मोबाइल वाणी के माद्यम से एक ग्रामीण महिला से बातचीत किया। बातचीत के दौरान महिला ने बताया कि वे एक गरीब महिला है और उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। उनकी बेटी और बेटे को भी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से नम्रता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बता रही है कि विद्यालय के शिक्षक के पुत्र ने अपने बैग में कण्डोम का पैकेट लेकर आया था। जब शिक्षक से पूछा गया की यह क्या है। तो शिक्षक ने बताया कि यह कण्डोम है। साथ ही तन मन और हम कार्यक्रम के तहत पूरी जानकारी मिली

विद्यापतिनगर । सम्राट चौधरी को बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बनाए जाने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है। प्रखंड मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह पिंटू ने अपने बधाई देते हुए कहा है कि नए अध्यक्ष के तौर पर सम्राट चौधरी के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनावों की तैयारी की जाएगी तथा संगठन को मजबूत कर बिहार में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। वहीं भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा है कि सम्राट चौधरी एक कुशल नेतृत्वकर्ता के तौर पर पार्टी को आगे ले जाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रताप नड्डा ने एक पत्र जारी कर तत्काल प्रभाव से उन्हें बिहार राज्य का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया हैं । सम्राट चौधरी के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर दिलीप कुमार गिरि, अभिनाश भारद्वाज, नरेश महतो, अमित कुमार बिट्टू, प्रवीण कुमार गिरि सहित प्रखंड क्षेत्र के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी हैं।

समस्तीपुर जिला समाहरणालय से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली निकाला गया जो समापन बीआरबी कॉलेज में हुआ। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से नम्रता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताते हुए कहती हैं कि उनकी एक सहेली सुमन से बहुत सालों बाद मिली तो उसने बताया कि पिछले साल शादी हो चुकी है। सुमन ने बताया कि उसके पति अभी बच्चा नहीं चाहते हैं। तब जाकर नम्रता ने सुमन को अच्छी सलाह देते हुए कहती हैं कि वह परिवार नियोजन के तहत कण्डोम का इस्तेमाल करे और कण्डोम के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए तन मन और हम कार्यक्रम सुने। जिससे की वह पूर्ण रूप से कंडोम के बारे में जान सके

आज दिनांक 22 मार्च 2023 को नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा जल दिवस और बिहार दिवस के शुभ अवसर पर कैच द रैन के तहत जल संरक्षण क शपथ दिलाया गया। नेतृत्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कल्याणपुर मो० एजाज अध्यक्षता मंडल के सलाहकार प्रदीप कुमार ने किया युवाओं को जल संरक्षण का शपथ विश्वकांत कुमार ने दिलाया। मौके पर एकता युवा मंडल सैदपुर सदस्य कुंदन सतीश बिट्टू रोशन अनिकेत ऋषि जयप्रकाश धीरज रूपेश प्रिंस रमन चंदन सुमन अहमद रजा आशुतोष सनी सुजीत मनीष सूरज आदि लोग उपस्थित थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर जिला के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई। पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक अमिताभ रंजन ने बताया कि कृमि संक्रमण के रोकथाम के लिए प्रखंड के सभी विद्यालयओं एवं आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को दवा खिलाया गया