विद्यापतिनगर। प्रखंड क्षेत्र के बंगराहा पंचायत स्थित वार्ड 6 में पानी टंकी बने पांच वर्ष हो गए। जिससे दो सौ के आबादी वाले टोला में आज तक नलजल का पानी नहीं पहुंचा। निर्माण के पांच वर्ष बाद भी लोगों के लिए यह जलमीनार व नल परेशानी का सबब बन गया है। जनप्रतिनिधियों का गाहे-बेगाहे आना जाना रहता है। लेकिन आज तक किसी जनप्रतिनिधि का ध्यान इस टोला या जलमीनार की तरफ नहीं जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। वार्ड 6 के वासियों ने बताया कि वर्षो से जलमीनार बनकर तैयार है। लेकिन पांच वर्ष में जलमीनार एक बूंद पानी नहीं दे सका जिसके कारण ग्राम वासियों को शुद्ध पानी नसीब नहीं हो रहा है। सरकार की योजना है कि सभी घरों में नल से जल पहुंचाया जाएं। लेकिन यह योजना धरातल पर नहीं उतर पाई है। जबकि इसमें लाखों की लागत से जलमीनार विगत पांच वर्ष पूर्व बनकर तैयार हो चुका है। टोला में लगे नल भी अब उखड़ने लगा हैं। ग्रामीण पानी को तरस रहे हैं। सरकारी चापाकल के सहारे की कट रही हैं समय, बिछाई गई पाइप भी अब टूटने लगी हैं। किसी भी जनप्रतिनिधि का ध्यान इस जलमीनार की तरफ नहीं जाता है। ग्रामीण कहते हैं कि विकास के पैमाने का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में नल से जल का यह हाल है। गांव में नल का जल का क्या हाल होगा। लेकिन इसकी स्थिति से कोई भी अधिकारी जान बुझकर वास्ता नहीं रखना चाहता है।

आशा सेवा संस्थान के तत्वावधान में डॉ एल के वी डी कॉलेज ,ताजपुर के प्रांगण में पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण कार्यक्रम का अयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रभात रंजन कर्ण ने किया।संचालन आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण कितना जरूरी है ये सभी को पता है किंतु अफ़सोस की बात है कि लोग आज भी इसके महत्व को समझ नहीं पाए हैं और इसे नुकसान पहुंचाते रहते हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के पूसा गाँव से अजित कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से किसान सम्मान निधि योजना के बारे में जानना चाहते हैं

तारा धमौन गांव में अचानक भूसा की टाल में लगी आग,70 किसान का 80टाल में लगी थी आग, एक व्यक्ति झुलस गए. जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के पटोरी थाना क्षेत्र के तारा धमौन चौर में अचानक आग लगने से 70 किसान के 80 साल कबूतर जलकर राख हो गया उक्त भूसा की कीमत 1000000 आ गई है. आग बुझाने के क्रम में तारा धाम उनकी मिथिलेश राय के पुत्र प्रीतम कुमार झुलस गया, जिसका इलाज पटोरी अनुमंडल अस्पताल में चल रही है.खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें।

Transcript Unavailable.

आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक

विद्यापतिनगर देश में बढ़ती बेरोजगारी एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों से प्रभावित होकर एक युवक ने आत्म निर्भर भारत की ओर कदम बढ़ाई है । अपनी बेरोजगारी दूर करने के लिए युवक ने रोजगार के नए अवसर तलाशें है, जो रोजाना के लिए भटक रहे दूसरे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है । छपरा (सारण) निवासी मनोज कुमार ने बताया कि वे तकरीबन एक वर्ष से विद्यापति नगर में में रहकर इस रोजगार से जुड़े हैं । मनोज ने अपनी मोटरसाइकिल पर एक मशीन लगा रखी है, जिसके सहारे वह गांव,गली और कस्बों में घूम घूम कर चना का सत्तू बेचा करता है, गाड़ी पर ही मशीन होने के कारण वह लोगों को सामने में चना का सत्तू पीस कर देता है, जिससे शुद्धता के साथ साथ ग्राहकों को ताजा सत्तू भी मिलता है, चलता-फिरता दुकान होने की वजह से ग्राहकों को सस्ते दाम पर सामान मिल जाते हैं, इस कारण अच्छी आमदनी भी हो जाती है । मनोज ने बताया कि यूट्यूब के माध्यम से उसे इस तकनीक के बारे में जानकारी मिली थी, इस से प्रेरित होकर उसने गुजरात से मशीन खरीदी तथा नए रोजगार की शुरुआत की । उसने बताया कि इस रोजगार से प्रत्येक दिन औसतन एक हजार रुपए वह आसानी से कमा लेता है, उसकी कमाई देख अन्य युवा भी अब इस प्रकार के रोजगार की ओर उन्मुख हो रही है ।

विद्यापतिनगर प्रखंड के बढ़ौना पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 4 मोहनपुर मोहल्ला के समीप पोखर पर सड़क सुरक्षा के लिए बनाई गई दीवार शनिवार की रात अचानक धराशाही हो गई । मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष 2018-19 में तत्कालीन मुखिया के द्वारा 4 लाख 86 हजार की राशि से पोखर के पूर्वी छोर पर सड़क सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया गया था, उसी दीवार पर वर्तमान मुखिया द्वारा सौन्दर्यीकरण का काम किया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से पोखर पर सीढ़ी निर्माण एवं सौंदर्यीकरण का काम कराया जा रहा है, नीचे की दीवार कमजोर होने एवं मिट्टी भराई के बाद उत्पन्न दबाव को दीवार सह नहीं सका और शनिवार की देर रात धराशाही हो गया । मनरेगा के परियोजना पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि वर्ष 2018-19 में मनरेगा के तहत सड़क सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया गया था, वर्तमान में उक्त पोखर पर मनरेगा के तहत कोई कार्य नहीं कराया जा रहा है ।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के साहपुर पटोरी से संवाददाता अमित कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहें हैं की पटोरी थाना क्षेत्र के अनुमंडल अस्पताल परिसर में पीएम केयर्स फंड से लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट काफी दिन से बंद पड़ा था। इस खबर को संवाददाता अमित कुमार ने मोबाइल वाणी पर रिकॉर्ड करवाया और साथ में उक्त खबर को उनके द्वारा कई ग्रुप में साझा किया गया। खबर का असर यह हुआ की आज से पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में ऑक्सीजन उत्पादन का कार्य शुरू हो चूका है।