विद्यापतिनगर। प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर गुरूवार को पोशाक राशि का वितरण किया गया। बढ़ौना पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 62, पर 38 बच्चे को, 160 पर 35 एवं 161 पर 34 बच्चों के बीच चार /चार सौ रुपये पोशाक राशि का वितरण उपप्रमुख मृत्युंजय कुमार एवं एलएस चन्द्र किरण ने संयुक्त रूप से राशि का वितरण किया। पोशाक राशि वितरण के दौरान उपप्रमुख ने कहा कि सरकार द्वारा भेजा गया पोशाक राशि का वितरण प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आप लोग अपने बच्चों को प्रतिदिन आंगनबाड़ी केन्द्र भेजे। उन्होंने प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष से भी अनुरोध किया कि आप सभी मुखियागण अभिभावकों को प्रेरित करें। ताकि आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चे नियमित जाएं। उन्होंने कहा कि जब बच्चे नियमित केंद्र पर जाएंगे तो नौनिहालों को स्कूल पूर्व बेहतर शिक्षा दी जा सकेगी। सरकार गरीबों के बच्चों को स्कूल जाने के पहले ही शिक्षा देने के लिए काफी तत्पर है। महिलाओं को भी आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से सहायता कर रही है। बस आवश्यकता है सभी लोग अपने बच्चों को केन्द्र पर नियमित भेजें। मौके पर सेविका प्रीति कुमार, ललित कुमारी पूनम कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

विद्यापतिनगर। चिलचिलाती धूप अपने तेवर दिखा रही है। तापमान भी 40 से बढ़ कर 43 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में घर से निकलना मुश्किलों भरा हो गया है। चलने वाली गर्म हवाओं से लोग बेहाल है। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है। ग्रामीण क्षेत्र में भी गर्मी के तेवर सख्त होते जा रहे हैं। बढ़ती गर्मी का आलम है कि लोग दोपहर में घरों में बैठना ही पसंद कर रहे हैं। गर्मी और लू से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। अप्रैल माह के शुरुआत में ही तेज धूप के साथ गर्मी का असर दिखने लगा है। चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग जुगत करने में जुट गए हैं। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें।

विद्यापतिनगर। बिहार राज्य अध्यापक नियमावली 2023 के विरोध में बिहार शिक्षक संघर्ष मोर्चा द्वारा आदर्श मध्य विद्यालय मऊ बाजिदपुर के प्रांगण में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अविनाश कुमार ने किया वहीं सभा का संचालन सुदीश प्रसाद ने किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बिहार राज्य अध्यापक नियमावली 2023 में शिक्षकों के साथ सरकार की ओर से छल कपट किया गया है। इसके विरोध में प्रदेश भर में शिक्षकों की ओर से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें।

विद्यापतिनगर । प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय मऊ वाजिदपुर में क्षमतावान फाउंडेशन एवं विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में बाल संसद के गठन के लिए चुनाव कराया गया । मतदान प्रक्रिया वृहस्पतिवार को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक विधिवत रूप से कमाई गई । इस प्रक्रिया के द्वारा बच्चों को चुनाव एवं चुनाव से जुड़ी बारीकियों को समझाने का प्रयास किया गया । क्षमतालय फाउंडेशन के अमन कुमार व अभिषेक तिवारी ने बताया कि स्कूली बच्चों को संविधान, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या अन्य मंत्रियों के बारे में अध्ययन करना है, इसी कारण मतदान कराकर उन्हें इस संबंध में बेहतर शिक्षा देने का प्रयास किया गया है । खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें।थे ।

जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाना परिसर में ईद उल- फित्र को थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने को लेकर गुरुवार को शांति समिति की बैठक संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता पूर्व उप प्रमुख त्रिलोकी राय एवं संचालन पूर्व उप प्रमुख मोहम्मद सिराज अंसारी ने की बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ओम प्रकाश ने कहा कि ईद मुसलमानों के लिए एक विश्वव्यापी त्यौहार और उत्सव है जिसका शाब्दिक अर्थ है उपवास तोड़ने का त्योहार रमजान के पवित्र महीने के अंत में मुस्लिम समुदाय के लोग इस पर्व को धूमधाम से मनाते हैं उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ईद को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए .खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें।

मोहनपुर ओपी परिसर में ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न. जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहनपुर प्रखंड के मोहनपुर ओपी परिसर में पटोरी एसडीओ निशिकांत की अध्यक्षता में ईद पर्व को लेकर शांति समिति का बैठक संपन्न हुआ. मौके पर एसडीओ निशिकांत ने सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन के बारे में शांति समिति की बैठक में मौजूद लोगों को अवगत कराया, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ओपी अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने भी शांति समिति के सदस्यों को क्या हम दिशा निर्देश दिया, मौके पर प्रभारी अंचला अधिकारी विकास कुमार सिंह सहितदर्जनों की संख्या में शांति समिति की सदस्य मौजूद थे.खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के ग्राम खालिसपुर से स्वाती कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उन्हें तन मन और हम कार्यक्रम बहुत ही अच्छा लगता है और इस कार्यक्रम के माध्यम से हर तरह की जानकारी मिलती है

Transcript Unavailable.

विद्यापतिनगर। प्रखंड के विद्यापतिधाम स्मारक चौक पर स्थित हाई मास्क लाइट विगत 5 महीनों से खराब है। इसके कारण यह चौक रात में अंधेरे में डूबा रहता है। इस चौक पर रात के समय ट्रेन, बसों पर सवार होने के लिए आसपास के ग्रामीण यहां खड़े होते हैं। चौक पर अंधेरा होने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जानकारी के अनुसार दस साल पहले तत्कालीन मंत्री नागमणि के द्वारा स्मारक चौक पर राहगीरों एवं सड़क किनारे सब्जी बेचने वालों की सहूलियत के लिए हाई मास्क लाइट लगाया गया था। लेकिन यह लाइट साल में तीन दिनों के लिए ही जलाया जाता हैं तब जब विद्यापति राजकीय महोत्सव मनाई जाती हैं। फिर कोई पदाधिकारी लाइट की तरफ देखने तक नहीं आते हैं।खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें।

विद्यापतिनगर । प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ वाजिदपुर दक्षिण जिले के अनुकरणीय विद्यालयों में से एक है, इस बाबत विद्यालय को नए रूप में लाने एवं अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण बनाने की हर कवायद की जा रही है। विगत दो महीनों से विद्यालय के रंग रोगन, वर्ग कक्ष की मरम्मत, नए भवन का जीर्णोद्धार, शौचालय, पेयजल की व्यवस्था, साफ-सफाई, विद्युत की व्यवस्था, प्रकाश एवं सीसीटीवी कैमरे के साथ-साथ वाईफाई की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। विद्यालय प्राचार्या अमित भूषण ने बताया कि हमारा विद्यालय जिले का अनुकरणीय विद्यालय हैं, इसी कारण हम चाहते हैं कि विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ विद्यालय के इंफ्रास्ट्रक्चर में भी सुधार किया जाए, ताकि बच्चों को उचित शैक्षिक माहौल मिल सके, इसी के मद्देनजर विद्यालय के हर वर्ग कक्ष का रंग-रोगन एवं मरम्मत का कार्य प्रगति पर है, साथ ही विद्यालय में पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष, कलाभवन, प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें।