आज के साक्षात्कार में समुदाय स्वास्थ्य कार्यकर्ता सरवन कुमार के साक्षात्कार में कैंसर से बचने के लिए हम सबों को गुटखा तंबाकू जैसे खतरनाक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए और इसके लक्षण आने पर तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें जिससे लोग स्वस्थ रहेंगे।

टीवी से बचने के लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता सरवन कुमार ने संवाददाता के साथ साक्षात्कार में जानकारी साझा किया। सरकार टीवी से मुक्त करने का लक्ष्य बनाए रखी है इसके लिए हम सब को जागरूक रहना होगा अगर उनकी लक्षण पाए जाए तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर इसकी जांच करवाई और निशुल्क उपचार पाएं।

विद्यापतिनगर। जिला प्रशासन के निर्देश पर 34 में से 24 लाइसेंसी हथियारों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान लाइसेंस, गोली की संख्या एवं शस्त्रों के बारे में पूछताछ की गई। शस्त्रों के भौतिक सत्यापन को लेकर थाना परिसर में अन्य दिनों के अपेक्षा काफी भीड़ रही। सुबह दस बजे से ही लोग थाने पहुंचने लगे थे। लोगों ने दंडाधिकारी सह अंचल अधिकारी अजय कुमार एवं थानाध्यक्ष फिरोज आलम की मौजूदगी में शस्त्रों का सत्यापन हुआ। थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन जहां तैयारियों में जुट गया है, वहीं निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर ठोस कदम भी उठाया जा रहा है। डीएम के निर्देश के बाद विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में हथियारों का सत्यापन कराया गया। उन्होंने ने बताया कि थाना क्षेत्र में 34 लोगों के पास हथियार हैं। जिसमें 24 लोगों के हथियार का सत्यापन किया गया। 4 हथियार गन हाउस में जमा हैं, 3 थाना में जमा रखी गई हैं। वही 3 हथियार के मालिक जिला से बाहर रहने के कारण सत्यापन नहीं की गई है।

विद्यापतिनगर। विद्या, ज्ञान और सुर की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती की पूजा-अर्चना को लेकर प्रखंड क्षेत्र में तैयारी शुरू हो गई है। आगामी 14 फरवरी को बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में होने वाली सरस्वती पूजा के मद्देनजर मूर्तिकार माता सरस्वती की प्रतिमाओं के रंग रोगन एवं साज-सज्जा में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। प्रखंड अंतर्गत मऊ बाजार एवं राजा चौक के समीप बड़ी संख्या में प्रतिमाओं का निर्माण परंपरागत तरीके से पिछले कई सालों से किया जाता है। हालांकि कुछेक सालों में प्रतिमा निर्माण में कमी आई है। मूर्तिकार मुकेश कुमार ने बताया कि बढ़ती मंहगाई के कारण अब खरीद्दार कम आते हैं, जिससे मजदूरी निकाल पाना भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने बताया कि गत दो माह पूर्व से ही उनका पूरा परिवार मूर्ति निर्माण में लगा हुआ है, लेकिन कम ग्राहक की वजह से कई प्रतिमाएं नहीं बिक सकी । उधर स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले पूजा करने में कम खर्च लगता था, जिससे गली-मोहल्ले में जगह-जगह प्रतिमा स्थापित की जाती थी, पर अब यह बड़े पांडालों एवं शिक्षण संस्थानों तक सीमित रह गई है।

विद्यापतिनगर। थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में सीओ अजय कुमार व एएसआई रंजीत कुमार की उपस्थिति में भूमि संबंधी मामले को सुना गया। इस जनता दरबार में थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों से संबंधित भूमि विवाद के आठ मामले की सुनवाई की गई। इस दौरान मामले के दोनों पक्षों के लोगों की बातों को सुनकर तीन मामले का निष्पादन किया गया। वही शेष पांच मामलों की अगली तिथि को सुनवाई की जायेगी। मामले का निष्पादन दोनों पक्षों की सहमति से किया गया। सीओ अजय कुमार ने बताया कि विभागीय आदेशानुसार प्रत्येक सप्ताह शनिवार को जनता दरबार के आयोजन का मुख्य उद्देश्य भूमि विवाद के मामले का निपटारा स्थानीय स्तर पर ही आपसी सहमति से करना है। ताकि विवाद न्यायालय तक न पहुंचे। इस मौके पर राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार, चंदन कुमार के अलावा दर्जनों फरियादी उपस्थित थे।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता दीपक कुमार ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री से बात चीत की। जिसमें उन्होंने जानकारी दी की एक देश एक चुनाव लोकतंत्र के बिल्कुल विपरीत है , जो हमारे भारतीय संविधान की संरचना है , जो पूरी तरह से बहुदलीय प्रणाली के विपरीत है , जो राजशाही का प्रतीक है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर। शुक्रवार को विद्यापति उच्च विद्यालय मऊ बाजिदपुर दक्षिण में 9 बटालियन एनडीआरएफ बिहटा पटना की टीम के द्वारा स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसका संचालन उपनिरीक्षक बलराम ने किया। उपनिरीक्षक ने बताया कि आपदा आने पर बच्चों को कैसे बचाया जाए, उससे बचाव के लिए अनेक टिप्स दिए। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चों को स्कूल प्रांगण मैदान मे बैठाकर एनडीआरएफ के टीम द्वारा मॉक ड्रिल किया गया। एनडीआरएफ के उपनिरीक्षक के सहयोग से प्राकृतिक आपदा के दौरान लोगों की जान माल की तत्काल रक्षा व सहायता कैसे उपलब्ध कराया जाय इसकी जानकारी मॉक ड्रिल कर दिया गया। उपनिरीक्षक के द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को बताया कि अगर किसी भी प्राकृतिक आपदा के दौरान कोई व्यक्ति अगर मृत स्थिति में दिखाएं दे तो इसकी जीवन बचाने के लिए कैसे उपाय करना है, उसकी विशेष जानकारी दी गई। वहीं स्कूल के सभी स्टाफ को एक कमरे में बैठाकर उपनिरीक्षक बलराम ने कंप्यूटर की मदद से टिप्स देकर आपदा से बचाव की जानकारियां दी। वही उन्होंने ने बताया कि गृह मंत्रालय भारत सरकार के माध्यम से पूरे देश में जिला स्तर पर प्लस टू विद्यालय में स्कूल सेफ्टी का प्रोग्राम चलाया जा रहा है। प्राचार्य अमित भूषण ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से एनडीआरएफ टीम के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा बच्चों को राहत व बचाव को लेकर टिप्स दिए गए और उनको जागरूक किया। जैसे भूकंप, बाढ़, सीपीआर, ब्लड कन्ट्रोल, मरीजों को कैसे शिफ्ट किया जाना आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। मौके पर 9बीएन एनडीआरएफ के विकाश कुमार, चंदन कुमार, दीपक कुमार, जयप्रकार आपदा मित्र विनोद कुमार मालाकार, साहुल देव साह, तरुण कुमार, अनिल कुमार, रौशन झा सहित सैकड़ों स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

विद्यापतिनगर। प्रखंड के कांचा पंचायत के कांचा चौक स्थित प्रखंड में पहला जीविका भवन बन कर तैयार हुआ है। इस भवन का उद्घाटन संभवतः एक सप्ताह के अंदर किया जाएगा। जीविका बीपीएम अनिल कुमार चौधरी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पूरे प्रखंड में कांचा पंचायत हीं एक मात्र पंचायत है जहां यह जीविका भवन कार्यालय भवन बन कर तैयार हुआ है।उन्होंने बताया कि आने वाले समय में सभी पंचायत में ऐसा भवन बनाया जाना है। यह काम पायलट परियोजना के तहत किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सभी जगह जीविका समूह का गठन कर उसे प्रोत्साहित करना है। जहां जीविका समूह नहीं बन पाया है,वहां जीविका समूह बनाकर अपने परिवार और गांव के विकास में सहयोग करने के लिए जीविका दीदियों के लिए बैठने व कार्य क्रियान्वयन में जीविका भवन कारगर साबित होगा। वही मनरेगा प्रोग्राम पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि पुरे प्रखंड में यह पहली शुरुआत है। जिसका उद्घाटन विधिवत रूप बहुत जल्द किया जाएगा। इस भवन का कार्य युद्ध स्तर पर चला कर पूरा किया गया है। बीते 4 मार्च 2023 को जीविका ग्राम संगठन भवन का शिलान्यास किया गया था। भवन की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इस भवन का निर्माण मनरेगा के तहत लगभग 17 लाख रुपए से कराया गया है। इस कार्य योजना में 746 मानव दिवस का सृजन है। इस भवन के निर्माण से लगभग 300 से उपर जीविका दीदी लाभान्वित होंगी। जिन्हें अपना कार्य करने एवं बैठक के संचालन हेतु एक कार्यालय भवन उपलब्ध होगा।

विद्यापतिनगर। प्रखंड क्षेत्र के मऊ बाजार स्थित पुरानी दुर्गा मंदिर के नवनिर्माण एवं मंदिर में स्थापित माता दुर्गा की प्रतिमा के पुनर्प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पुरानी दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित 11 दिवसीय शत् चण्डी महायज्ञ की विधिवत शुरुआत शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बाद भव्य कलश सह शोभायात्रा के साथ हुई। कलशयात्रा की शुरुआत यज्ञशाला लंगड़ा ढाला (शिव मंदिर के समीप) से हुई। यज्ञ के आचार्य एवं पंडितों के निर्देशन में सैकड़ों कन्याओं एवं मुख्य यजमानों ने मोक्षदायिनी गंगा की सहायक बाया नदी के अखाड़ा घाट पर पहुंचकर कलश में जल भरा। कलश यात्रा में शामिल करीब 11 सौ कन्याओं तथा सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जय मां दुर्गा-जय मां चण्डी का जयकारा लगाते हुए शेरपुर चांदनी चौक, मड़वा ढाला, मऊ बाजार, पुरानी दुर्गा मंदिर होते हुए करीब 5 किलोमीटर की यात्रा कर यज्ञ स्थल पहुंचे, जहां यज्ञ के आचार्य पंडित गोविन्दाछार्य के दिशा निर्देश में कलश को रखा गया। शोभायात्रा में गाजे-बाजे तथा रथ व घोड़े के साथ भारी संख्या में भक्त श्रद्धालु लाल-पीले पारंपरिक वस्त्र धारण किए माता की जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति रस में सराबोर हो उठा। पुरानी दुर्गा पूजा समिति के सचिव अर्जुन प्रसाद सिंह ने बताया कि मंदिर के नवनिर्माण एवं स्थापित माता दुर्गा की प्रतीमा के फ्राण-प्रतिष्ठा को लेकर इस यज्ञ का आयोजन किया गया है, जिसमें लोगों का अपार सहयोग मिल रहा। अध्यक्ष राज कुमार पाण्डेय ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की सुख, शांति एवं समृद्धि के उद्देश्य से पूजा समिति द्वारा शत् चण्डी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, आज की भव्य कलश सह शोभायात्रा में अनुमान से अधिक कन्याओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया है, जो यह दर्शाता है कि आम जनमानस में भक्ति की धारा बह रही है। मुखिया दिनेश प्रसाद सिंह ने कहा कि यज्ञ से मन में शांति के साथ साथ आपसी प्रेम और भाईचारे में वृद्धि होती है, इसी कारण यज्ञ का आयोजन समय-समय पर होना चाहिए। इस यज्ञ में मुख्य यजमान के तौर पर अर्जुन प्रसाद सिंह, राम बिहारी सिंह, नवीन सिंह तथा पद्माकर सिंह लाला भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर थानाध्यक्ष फिरोज आलम, मुखिया दिनेश प्रसाद सिंह, सचिव अर्जुन प्रसाद सिंह, अध्यक्ष राज कुमार पाण्डेय, कोषाध्यक्ष गोविंद मिश्र, विमल प्रसाद सिंह, रामदयाल झा, सुदर्शन सिंह, रामाधार झा, राम बिहारी सिंह, शिवदासानी सिंह, संतोष सिंह, पद्माकर सिंह लाला, सुबोध सिंह, राजेश रोशन, कुमार अभिनव, पंकज सिंह, चितरंजन साह, सज्जन झा, हेमंत साह, अजय झा के अलावा बड़ी संख्या में भक्त श्रद्धालु मौजूद थे।

थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर ढेपुरा पंचायत के वार्ड संख्या 13 में गुरुवार की शाम ट्रेक्टर से दबकर एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा। सूचना पर पहुंची विद्यापतिनगर थाना की पुलिस ने उक्त ट्रेक्टर चालक को हिरासत में लिया।