मोहिउद्दीननगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं को मिला प्रशिक्षण | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।    

मोहिउद्दीन नगर विधायक राजेश कुमार सिंह का हुआ नागरिक अभिनंदन। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

जिले के मोहीउद्दीननगर में वामदलों द्वारा देशव्यापी आंदोलन के तहत कृषि अध्यादेश वापसी की मांग को लेकर मदुदाबाद चांदनी चौक, मोहिउद्दीननगर बाजार व जलालपुर बोथ‌ नाला के पास वामदल एवं राजद कार्यकर्ताओं ने सड़क चक्का जाम किया। माकपा नेता मनोज प्रसाद सुनील ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री किसानों के साथ धोखा कर रही हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

मोहीउद्दीननगर के समाजसेवी नवनीत कुमार झा ने जिलाधिकारी समस्तीपुर को पत्र देकर प्रखंड के मदुदाबाद पंचायत के किसी भी वार्ड में संवेदक एवं पदाधिकारियों की निष्क्रियता के कारण अभी तक नलजल योजना अंतर्गत पाईप लाईन का काम पूरा नहीं होने की शिकायत किया है। श्री झा ने कहा है इस पंचायत के लोगों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

मोहनपुर प्रखंड में भी बंद का असर दिखा। जगह-जगह पर सड़क जाम कर सरकार विरोधी नारे लगाये गए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

मिट्टी जांच के बाद करें उर्वरकों का प्रयोग।इससे फसल की गुणवत्ता नहीं होगी प्रभावित। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विधायक ने सुनी आम आदमी की समस्या। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राज्य परिषद् सदस्य मोहिउद्दीननगर विधानसभा सह जिला सचिव रालोसपा समस्तीपुर रंजीत कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बड़े दुख: के साथ कहना पड़ रहा है कि ग्राम - मुरादपुर बंगरा के कुशवाहा जाति की जो हमारी पुरानी परंपरा एवं पुरानी संस्कृति के अनुसार रिति रिवाज जमाने से चलता रहा है। जिसमें से एक मानजनी व्यवस्था में आज उचित न्याय नहीं मिल पा रहा है। छोटे-छोटे मानजन तो मनमानी करतें हैं, मगर चटईया संगठन के मानजन भी उचित न्याय नहीं कर पा रहें हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

मोहिउद्दीननगर में होगी 3250 हेक्टेयर में गेहूं की खेती। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार खेती करने का किया जा रहा है प्रयास।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आर्केस्ट्रा में फायरिंग, डांसर को लगी गोली समस्तीपुर : जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के कुरसाहा गांव में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान कुछ शरारती तत्वों के द्वारा तीन राउंड फायिरंग किए जाने की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस फायिरंग में एक नर्तक को बांह में गोली लगी है। जिसे जख्मी अवस्था में इलाज के लिए मोहिउद्दीननगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार की देर रात की बताई जा रही है। पुलिस के द्वारा आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के आयोजक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।