समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के रासपुर पतासिया पश्चिम पंचायत के सुल्तानपुर गांव अंतर्गत जिला टोला में स्थित कन्या मध्य विद्यालय पर सोमवार को 100 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।

समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड में रिक्त शिक्षक के पदों पर भर्ती हेतु सोमवार को दर्जनों अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग करवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न 7 पंचायतों में जिसमें कुर साहा, हरैल कल्याणपुर बस्ती, राजा जान, रसपुर पतासिया पूरव पंचायतों के कुल 42 रिक्त शिक्षकों के पदों पर भर्ती हेतु दर्जनों अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग करवाया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रखंड क्षेत्र के मोहिद्दीन नगर ब्लॉक ने जिले में स्वच्छता के क्षेत्र में जिले में नंबर वन रैंकिंग हासिल किए तथा बिहार में नौवां स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया उक्त जानकारी प्रखंड समन्वयक मोहम्मद सोहराब आलम निधि उन्होंने बताया कि बिहार में समस्तीपुर जिले में मोहद्दीनगर को 23700 शौचालय निर्माण के लक्ष्य रखा गया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

थाना क्षेत्र के फकीर तकिया स्थित सामुदायिक भवन के परिसर में अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने शुक्रवार की देर रात कल्याणपुर बस्ती पूर्व पंचायत के मुखिया मोहम्मद निजाम के परिजनों पर पिस्टल से फायरिंग की गनीमत रही कि इस फायरिंग में मुखिया के परिजन बाल बाल बच गए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

थाना परिसर में भूमि विवाद के निपटारे को लेकर शनिवार को अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया इस बाबत बताते हुए अंचलाधिकारी ने कहा कि कुल 10 मामलों की सुनवाई की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मोहिउद्दीन नगर प्रखंड में टीकाकरण एक्सप्रेस एवं कैंप के माध्यम से६ पंचायतों में बुधवार को 840 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया इस बाबत बताते हुए डॉ सुजीत कुमार ने कहा कि कन्या मध्य विद्यालय दुबहा मैं 150 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय हजरत पुर में 90 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रखंड क्षेत्र के महम्मदी पुर पंचायत के मनियर गांव में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह का 15 वीं पुण्यतिथि मनाई गई जिसकी अध्यक्षता रविंद्र सिंह ने किया तथा संचालन मनियर निवासी समाजसेवी चंद्रशेखर सैनी ने किया । पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की पुण्यतिथि 15 साल से मनियर निवासी चंद्रकेश सिंह उर्फ पिंकू सिंह मनाते आ रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

थाना क्षेत्र के रासपुर पतसिया पंचायत के सुल्तानपुर गांव अंतर्गत जरलाहा टोला से सहायक पुलिस अवर निरीक्षक राजकुमार पासवान नेतृत्व में बिहार सरकार मद्य निषेध विभाग के सूचना संख्या ईटी 0065932 के आधार पर छापेमारी के दौरान सूचना स्थल के 200 मीटर दूर पत्तों से से ढके हुए 8 लीटर देसी शराब बरामद किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सरकार के द्वारा लागू शराबबंदी कानून के बावजूद सुबे में हर दिन दर्जनों शराब कारोबारी पकरे जा रहे हैं ऐसा प्रतीत होता है कि शराब कारोबारियों में इस कानून का भय समाप्त हो गया है। इस कड़ी में मोहिउद्दीन नगर थाना के मदूदाबाद स्थित आशीर्वाद ढाबा से सहायक पुलिस अवर निरीक्षक रविंद्र प्रसाद के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान कई बोतल शराब एवं बियर का बरामद की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद के निपटारे को लेकर अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार में सात पुराने मामले एवं एक नए मामले की सुनवाई की गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।