थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के द्वारा विभिन्न कांडों में जब्त लगभग 46 लीटर देसी एवं विदेशी शराब का विनष्टीकरण अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन के देखरेख में थाना परिसर में पुलिस बल के द्वारा शनिवार को किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रखंड में भूमि संबंधित विवाद के निपटारे हेतु अंचलाधिकारी मोहिउद्दीन नगर प्रमोद कुमार रंजन के नेतृत्व में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस बाबत बताते हुए प्रभारी अंचल निरीक्षक वेद प्रकाश ने बताया कि शनिवार को कुल 11 मामलों की सुनवाई की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर में सांप काटने से एक स्कूली छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के राजाजान पंचायत के ब्रह्मपुरा गांव में बुधवार की मध्यरात्रि सांप काटने से स्कूली छात्रा की मौत हो गई है। मृत छात्रा की पहचान मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के राजाजान पंचायत के निवासी उमेश सिंह के 13 वर्षीय पुत्री चंचल कुमारी के रूप में की गई है। छात्रा ब्रह्मपुरा विद्यालय में चौथी क्लास की छात्रा थी। घटना के संबंध में बताया गया है की युवती अपने माता एवं बहन के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान एक सांप ने उसकी उंगली में काट लिया। तब उसकी नींद खुली सांप को देखकर उसने शोर मचाया। जिसके बाद पूरे घर के लोग उठ गए। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद गुरुवार की सुबह दल बल के साथ पहुंची मोदीनगर थाना की पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को अपने कब्जे में लिया। लेकिन, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। वही छात्रा की मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

समस्तीपुर में एक साथ उठी पति- पत्नी की अर्थी, गांव में कोहराम. समस्तीपुर ज़िले के मोहिउद्दीननगर लखनपुर गांव में एक साथ पति- पत्नी की अर्थी उठी। लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। फिर उनकी अंतिम यात्र में शामिल हुए। बताते चलें कि प्रखंड के कल्याणपुर बस्ती पूर्वी पंचायत के लखनपुर निवासी 79 वर्षीय रामविलास महतो की स्वभाविक मौत मंगलवार को पहले हुई। उसके कुछ देर बाद ही उनकी धर्मपत्नी 74 वर्षीय रामपरी देवी का निधन हो गया। कुछ घंटे के अंतराल में ही एक साथ पति-पत्नी की मौत की चर्चा पूरे गांव में फैल गई। जो जहां थे वहीं से इस पुण्यात्मा का अंतिम दर्शन करने पहुंचे। बुधवार को दोनों का पार्थिव शरीर एक ही साथ गंगा घाट पहुंची। वहां अंतिम संस्कार किया गया। इसके पूर्व एक शव यात्र निकाली गई। जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। गंगा घाट पर एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार हुआ।

थाना क्षेत्र के मदूदाबाद की 29 वर्षीय महिला रूणा देवी ने दहेज उत्पीड़न को लेकर स्थानीय थाना में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज करवाई है। दर्ज प्राथमिकी में उसने अपने पति रामाकांत स्हनी ससुर भुवनेश्वर स्हनी सहित 6 लोगों को आरोपित करते हुए अपने आवेदन में कहा है कि उसके पति, ससुर एवं ससुराल पक्ष वाले लोगों के द्वारा उनसे मायके से ₹100000 मांग कर लाने के लिए कहा जाता था। रुपया मायके से नहीं लाने के सूरत में घर में नहीं रहने देने की बात वह लोग कहते थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर में मुखिया की ब्लैक फंगस से मौत, शोक की लहर. -------------- समस्तीपुर ज़िले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड के राजाजान पंचायत के वर्तमान मुखिया जगन्नाथ राय उर्फ झम्मन राय की मौत मंगलवार की अल सुबह इलाज के दौरान पटना में हो गई। वे ब्लैक फंगस से ग्रसित थे। उनका इलाज पटना के आईजीआइएमएस में महीनों से चल रहा था। उनके निधन की खबर सुनकर लोग स्तब्ध रह गए। बुलंद हौसले और सामाजिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले मुखिया के निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मुखिया के पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास राजाजान पहुंचते ही अंतिम दर्शन को ले लोगों की भीड उमड़ पड़ी। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। शव से लिपट कर रोती- बिलखती पत्नी मीणा देवी, भाई, बेटे- बेटियों की चीख पुकार से हर आंखों से बरवस आंसू की धारा बह रही थी। राजाजान के मुखिया अमर रहे के उद्धोष के साथ अंतिम यात्रा निकाली गई। बाद में मुखिया के शव को प्रखंड परिसर अंतिम दर्शन के लिए लाया गया। लोगों के दर्शन के लिए शव को रखा गया। नम आंखों से श्रद्धांजलि देते हुए लोगों ने दो मिनट का मौन रखा। विधायक राजेश कुमार सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष प्रेमलता, बीडीओ ओमप्रकाश, पूर्व प्रमुख जवाहर लाल राय,मनोज कुमार सुनील, धर्मेन्द्र साह, कृष्ण कुमार चौधरी, पिकु सिंह, संजय राय, माकपा नेता मनोज कुमार सुनील, मुखिया संजु राय, उप प्रमुख मो. सिराज अंसारी,अजय कुमार विरेन्द्र, रामपुकार महतो, रामउदगार राय, विश्वनाथ राय, गंगा प्रसाद राय,विरंचन्द्र राय,सचिन कुमार,रविष कुमार सिंह, लालबाबु पासवान,सुबोध राय, धर्मवीर कुंवर,रामसुरत राय, मनीष कुमार, गंगा राय ,गजेन्द्र प्रसाद गज्जु, सरोज राय, प्रभात रंजन यादव, व्रजविलास राय, सुरेन्द्र पासवान आदि थे। वहीं पूर्व विधायक एज्या यादव, अजय कुमार बुल्गानीन,पूर्व विधान पार्षद राणा गंगेश्वर प्रसाद सिंह, रामाश्रय ठाकुर, पूर्व बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने भी शोक संवेदना प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि दी।

प्रखंड के ततारपुर पंचायत में कालाजार के रोकथाम हेतु मंगलवार को सिंथेटिक पायराथ्राइड का छिड़काव कैंप इंचार्ज मनीष कुमार भूषण के देखरेख में किया गया। इस बाबत बताते हुए कालाजार उन्मूलन हेतु सिंथेटिक पायराथ्राइड छिड़काव के कैंप इंचार्ज ने कहा कि कालाजार की रोकथाम हेतु सरकार की 2 योजनाएं हैं एक क्यूरेटिव और दूसरा प्रीवेंटिव।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर ज़िले में मोहिउद्दीननगर के नए बीडीओ के रुप ओमप्रकाश ने ग्रहण किया पदभार

प्रखंड में राजद कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम उत्पादों में हुई बेतहाशा मूल्यवृद्धि व बढ़ती महंगाई को लेकर प्रखंड मुख्यालय से सटे मुख्य सड़क पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। उल्लेखनीय हो कि राजद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव जवाहरलाल राय के नेतृत्व में हनुमान नगर चौक से जुलूस निकालते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मदूदाबाद चौक पर पहुंची। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रखंड में कालाजार उन्मूलन हेतु सिंथेटिक पायराथ्राइड छिड़काव की शुरुआत गुरुवार को कैंप इंचार्ज मनीष कुमार भूषण एवं प्रखंड समन्वयक कालाजार पवन कुमार गिरी की देखरेख में किया गया। सर्वप्रथम कालाजार उन्मूलन हेतु सिंथेटिक पायराथ्राइड की शुरुआत मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के करीम नगर पंचायत में की गई जिसकी समीक्षात्मक बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मोहिउद्दीन नगर के सभा कक्ष में की गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।