विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय सभागार में रामनवमी ईद सरहुल त्यौहार शांति सौहार्द वातावरण में मनाने को लेकर अंचल अधिकारी नित्यानंद दास की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई बैठक में बड़ी संख्या में विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधि मौजूद थे रामनवमी त्योहार आपसी प्रेम भाईचारे के साथ बनाने का बात रखगया।
भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने जिले के विभिन्न मंडल अध्यक्षों का चयन किया जिसका सूची जारी होने के बाद विष्णुगढ़ प्रखंड पूर्वी मंडल अध्यक्ष के लिए जोबर पंचायत अंतर्गत उच्चाघना निवासी गोविंद कुमार महतो का नाम आने के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है गोविंद महतो ने कहा कि भाजपा पार्टी में शुरुआती दौर से निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक काम कर रहा हूं इसी का फल मुझे प्राप्त हुआ बधाई देने वालों में चंद्रनाथ भाई पटेल मधुसूदन प्रसाद तुलसी सिंह रजनी सूरज पाठक अशोक गुप्ता सुशील मंडल पप्पू मंडल नागेश्वर महतो गौतम भारतीय दीपू भाई रविंद्र कुमार वर्णवाल धीरज शर्मा जीवन सोनी तुलो महतो सुरेंद्र गंझू समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।
विष्णुगढ़ प्रखंड के नरकी ग्राम पंचायत अंतर्गत डोंमबाबेडा में बीते दिन बहा बोंगा प्रेम भाईचारे शांति सौहार्द वातावरण में मनाया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में हजारीबाग झामुमो बुद्धिजीवी मोर्चा जिला सचिव देवी राम हेमरोम का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर सुशील हेंमरोम राजेश हेंमरोम होपना हेमरोम प्रदीप हेमरोम रमेश हेमरोम दिलीप हेमरोम मनोज हेंमरोम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूदथे।
विष्णुगढ़ प्रखंड के भेलवारा पंचायत भवन परिसर में जन सहयोग केंद्र के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाई गई इस कार्यक्रम का शुभारंभ भेलवारा पंचायत के मुखिया लक्ष्मी कुमारी पूर्व जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश सिंह पटेल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों समानता और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना। कार्यक्रम में प्रखंड के बेडम खरना केसोडीह चित्रामो भुताही मुरगांवों समेत अन्य गांव के स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने भाग लिए तथा महिलाओं के अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया।
विष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर पंचायत अंतर्गत ऊंचाघाना दुर्गा मंडप के प्रांगण में ग्रामीणों ने रविवार के रात्रि में बैठक किया गया।रामनवमी त्योहार प्रेम भाईचारे शांति सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने पर बल दिया गया त्योहार को सफल बनाने के लिए पूजा कमेटी गठित की गई सर्व समिति से अध्यक्ष कपिल देव चौधरी उपाध्यक्ष मुनीलाल महतो कोषाध्यक्ष प्रकाश कुमार महतो सचिव भास्कर कुमार महतो उप सचिव नरेश कुमार महतो संयोजक विशेश्वर महतो को चयन किया गया।
विष्णुगढ़ प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी सौरव कुमार ने पद ग्रहण किया इस मौके पर पीडीएस संचालकों ने गुलदस्ता देखकर उन्हें स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बेहतर कार्य करूंगा किसी भी ग्राहक को कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा समय पर कार्डधारीयों को सामग्री वितरण किया जाएगा मौके पर डीलर संघ के सचिव शंभू नाथ पांडे भोला प्रसाद उमेश पांडे सुभाष कुमार गोविंद पटेल समेत कई पीडीएस संचालक मौजूद रहे।
विष्णुगढ़ प्रखंड के सारूकुदर पंचायत अंतर्गत चिहूंटीया जाने वाली मार्ग में तक्षशिला स्कूल फॉर्म का स्थापना किया गया जिसका विधिवत उद्घघाटन मांडू के पूर्व विधायक एवं हजारीबाग जिला के कांग्रेस जिला अध्यक्ष जयप्रकाश पटेल ने पूजा अर्चना फीता काटकर शुभारंभ किया। मौके पर विद्यालय संचालक घनश्याम महतो निरंजन महतो कोकील चंद महतो टेकलाल महतो गुलाब राम अनिल राय उत्तम महतो महेश महतो धर्मेंद्र महतो मंसूर अंसारी भोला महतो सफायत अंसारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विष्णुगढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई जिसमें रंगों का त्यौहार सौहार्द वातावरण में मनाने का संकल्प लिया गया बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सपन कुमार महथा ने किया संचालन पूर्व विधायक प्रतिनिधि गुरु प्रसाद साव ने किया इस बैठक में बात रखी गई की होली का त्यौहार आपसे प्रेम भाईचारे के साथ मनाए किसी भी तरह का अफवाह ना फैलाएं कुछ संदिग्ध सूचना मिलती है तो स्थानीय प्रशासन को जरूर जानकारी दें।
विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय सभागार में 11 फरवरी को लौटे दुबे से अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिकों के साथ प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के टीम ने उनसे रूबरू होते हुए उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा किया गया साथ ही झारखंड सरकार श्रम विभाग के द्वारा पुनर्वासन हेतु सूचना संकलन पत्र संग्रह किया गया एवं ईएमसी कंपनी में बकाया राशि एवं किराए भुगतान करने के संबंध में आवेदन लिया गया पीटीआई के वरिष्ठ संवाददाता सौरभ शुक्ला कैमरामैन कौशल कुमार विष्णुगढ़ श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विकास कुमार श्रमिक मित्र राजेश्वर महतो प्रवासी श्रमिक त्रिलोकी महतो दिलीप कुमार महतो दीपक कुमार बैजनाथ महतो गंगाधर महतो जागेश्वर महतो के पत्नी प्रमिला देवी मौजूद रहे।
विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय सभागार में पंचायती राज विभाग के द्वारा पंचायत सहायक मुखिया पंचायत सचिव को चार दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हो गया जिसे सभी पंचायत को सुदृढ़ीकरण डिजिटल पंचायत के अनुरूप केंद्र सरकार राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हैं कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अत्यंत गरीब वर्ग के लोगों को जागरुक करते हुए उन्हें लाभान्वित करने पर बल दिया गया प्रशिक्षण में स्वाति सिंह मुखिया उत्तम महतो चेतलाल महतो चंद्रशेखर महतो पंचायत सहायक उर्मिला कुमारी गीता देवी हेमंती देवी समेत बड़ी संख्या में पंचायत सहायक मौजूद रहे सफल प्रशिक्षण के दौरान मुखिया पंचायत सहायकों को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत प्रमाण पत्र वितरण किया गया।
