विष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर पंचायत के बन्दखारो गाँव में सनराइज पब्लिक स्कूल का उद्घाटन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विष्णुगढ़ में होली का परवान चढ़ने लगा है। जेएमएम और बीजेपी पार्टी समेत अन्य सामाजिक कार्यकर्ता करेंगे होली मिलन समारोह। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
नगर निगम हजारीबाग स्थित शाहिद निर्मल महतो पार्क की बंदोबस्ती सहायक नगर आयुक्त मनोज मंजीत की अध्यक्षता शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय भवन के हॉल में सम्पन्न हुई।इसमे चार प्रतिभागियों योगेश कुमार, सुजीत कुमार रजक, विवेक कुमार सिन्हा तथा मनोज कुमार सिन्हा ने भाग लिया।बोली रु एक करोड़ पचीस लाख से शुरू हुई, अन्ततः मनोज कुमार सिन्हा को पार्क एक करोड़ चौतीस लाख पचास हजार में आवंटित की गई।बंदोबस्ती के दौरान नगर प्रबंधक फरहत अनिसी, कनीय अभियंता संजय सिंह, सहायक राजीव कुशवाहा तथा निरंजन सिंह उपस्थित रहे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बरही-हज़ारीबाग राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नया समाहरणालय के प्रवेश द्वार के पास गति सीमा नियंत्रण के लिए रम्बल स्ट्रीप लगाने का निदेश उच्च पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को दिया। साथ ही आगामी पर्व त्योहार के मद्देनजर वाहनों के सुरक्षित परिचालन के अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु वाहनों की जाँच करने का निदेश दिया गया। गैर निबंधित वाहनों के परिचालन के कारण सरकार के राजस्व को नुकसान को रोकने व खनिजों के अवैध रूप से परिवहन पर नियंत्रण करने के लिए सघन जाँच अभियान चलाने का निदेश ज़िला परिवहन व मोटर यान निरीक्षक को दिया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
विश्व यक्ष्मा दिवस के शुभ अवसर पर जिला यक्ष्मा केन्द्र, शेख भिखारी मेडिकल काॅलेज, हजारीबाग के परिसर में पूर्वाह्न 10 बजे से यक्ष्मा संदेश का प्रचार-प्रसार करने हेतु बैनर, होर्डिंग, मास्क एवं माईकिंग के साथ एएनएमटी स्कूल की छात्रा एवं संत कोलम्बस स्कूल की छात्रा तथा यक्ष्मा कर्मी एवं अन्य कार्यालय के कर्मी ने रैली को सफल बनाने में भाग लिया। इस रैली का उद्घाटन सिविल सर्जन के सौजन्य से डा.गोविन्द नारायण, एम.ओ.जिला यक्ष्मा कन्द्र एवं यक्ष्मा कर्मी के द्वारा किया। इस रैली में टी.बी. हारेगा देश जीतेगा यक्ष्मा से संबंधित प्रचार-प्रसार, मास्क का वितरण जन सामान्य को अवगत कराने हेतु किया गया।
हजारीबाग रामनवमी महासमिती के पूर्व अध्यक्ष अमरदीप यादव ने मुख्यमंत्री झारखंड हेमंत सोरेन को रामनवमी जुलूस को गाइडलाइंस के साथ मनाने की अनुमति देने हेतु पत्र लिखा जिसमें बताया कि हज़ारीबाग की ऐतिहासिक और इंटरनेशनल रामनवमी की एक अलग पहचान है,,, खबर को विस्तार पूर्वक सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा हजारीबाग जिला अध्यक्ष रुचि कुजूर की अध्यक्षता में एक बैठक जिला अल्पसंख्यक कार्यालय दीपुगढ़ा में किया गया जिसमे आने वाली 4 अप्रैल को झारखंड मुक्ति मोर्चा स्थापना दिवस की तैयारी की समीक्षा किया गया तथा कार्यकर्ताओं को कार्यभार भी सौप गया, बैठक का संचालन सचिव सैफुल्लाह और उपाध्यक्ष कमाल कुरैशी ने सयुंक्त रूप से किया ।रुचि कुजुर लोगो से स्थापना दिवस को सफल बनाने का आग्रह किया और कहा की स्थापना दिवस झमुमों की पहचान है यह कोई सम्मेलन नही हो कर यह झारखंड की अपनी कला संस्कृति और संगठन को ताकत और मजबूती दिखाने का अवसर है हर कार्यकर्ता अपनी पहचान और वजूद दिखाये की आने वाला समय झारखंड की माटी की सरकार बनी रही। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
झारखंड राज्य के हजारीबाग जिले से राजेश्वर महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए डीईओ हजारीबाग का आदेश था की वर्ग 1 से वर्ग 8 तक के बच्चों को विद्यालय नहीं बुलाना है। इसके बाद भी विष्णुगढ़ के कई स्कूल बिना अनुमति के ही खोल दिये गए हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
