बरही-हज़ारीबाग राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नया समाहरणालय के प्रवेश द्वार के पास गति सीमा नियंत्रण के लिए रम्बल स्ट्रीप लगाने का निदेश उच्च पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को दिया। साथ ही आगामी पर्व त्योहार के मद्देनजर वाहनों के सुरक्षित परिचालन के अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु वाहनों की जाँच करने का निदेश दिया गया। गैर निबंधित वाहनों के परिचालन के कारण सरकार के राजस्व को नुकसान को रोकने व खनिजों के अवैध रूप से परिवहन पर नियंत्रण करने के लिए सघन जाँच अभियान चलाने का निदेश ज़िला परिवहन व मोटर यान निरीक्षक को दिया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।