बिष्णुगढ़ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मथुरा यादव पिता स्वर्गीय उगन यादव उपरैली बोदरा के ईंट भट्ठी के पास से 65 बोरा कोयला जब्त किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला के बिष्णुगढ़ प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश्वर महतो ने जानकारी दी कि नरकी पंचायत गझण्डी बोरवापानी के ग्रामीणों को पेयजल की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को मज़बूरी में दो किलोमीटर दूर स्थित कोनार नदी का बहता हुआ पानी पीने के लिए लाना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों ने कई बार वरीय पदाधिकारियों को इस समस्या से अवगत करवाया है। लेकिन अब तक इस समस्या का कोई हल नहीं निकाला गया है।पानी की समस्या से परेशान ग्रामीण अब आंदोलन करने की सोच रहे हैं।
बिष्णुगढ प्रखंड के जोबर पंचायत के ऊंचाघाना गाँव में दुर्गा मंडप के प्रांगण में मुखिया मुनीलाल महतो के अध्यक्षता में रामनवमी को लेकर शुक्रवार की रात्रि में बैठक किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मांडू विधायक जेपी पटेल ने जोबर पंचायत के उचाघाना में टेकलाल महतो ऐस ऐम टी भवन का उद्धघाटन किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिष्णुगढ़ प्रखंड अन्तर्गत दो शाखाओं में दूसरी स्थपाना दिवस गुरुवार को मनाया गया. कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ बिष्णुगढ शाखा प्रबंधक महेश प्रसाद वा चौथा शाखा प्रबंधक सतीश कुमार चौधरी ने सयुंक्तरुप से दीप प्राज्जवलित कर किया गया. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अटल पेंशन योजना किसान क्रेडिट कार्ड समेत अन्य लेन देन के बारे में पूरी जानकारी उपस्थित लोगों के बिच दी गई
आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र एवं कोरोना के बढ़ते प्रसार को देखते हुए राज्य सरकार के द्वारा जारी दिशा निर्देशों को लेकर हजारीबाग उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद एवं पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस ने सयुंक्त रूप से नगर भवन में बैठक कर विस्तार से जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने बताया कि कोविड का द्वितीय लहर का ट्रेंड पहले की तुलना में ज्यादा खतरनाक है। ज़िला में भी कोरोना का रफ़्तार दुगुना तेजी से रिकॉर्ड किया गया है। अगर हमलोग अभी सतर्क व सावधान नहीं हुए तो आने वाले समय भयावह स्तिथि हो सकती है। उन्होंने कहा लोगों में जागरूकता का स्तर में गिरावट व कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन में लापरवाही देखी गई है। उन्होंने बताया सरकार के नए गाइड लाइन के अनुसार किसी भी प्रकार के जुलूस निकालने या सामूहिक आयोजन पर प्रतिबंध है। कोविड संक्रमण से बचाव के लिए दैनिक जीवन में मास्क व सामाजिक दूरी का अनुपालन जरूर करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व मनाने की पाबंदी नहीं है परंतु निजी तौर पर अपने अपने घरों में मनाये। गुरुवार को हुए बैठक में जारी निर्देशों के आलोक में डीसी ने बताया की सरकार द्वारा आगामी त्योहारों में किसी प्रकार की जुलुस,सामूहिक कार्यक्रम आदि की छूट नहीं दी गयी है । पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
हज़ारीबाग शहर के विकास में कदम से कदम मिलाकर सदैव चलने वाले हज़ारीबाग के वरिष्ठ भाजपा नेता, नगर निगम के डिप्टी मेयर सह पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार लाल अब इस दुनिया में नहीं रहे। राजकुमार लाल का हृदय गति रुकने से देहांत हो गया। भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं सहित कई लोगों ने उनके इस असामयिक निधन को हजारीबाग के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि हजारीबाग वासियों ने एक जुझारू जनप्रतिनिधि और समाजसेवी को खो दिया है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
