अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति संगोठनों के अखिल भारतीय परिसंघ के हज़ारीबाग ज़िला इकाई की मासिक बैठक ज़िला परिषद चौक अवस्थित बाबा भीम राव अम्बेडकर परिसर में आयोजित किया गया।इस बैठक की अध्यक्षता परिसंघ के ज़िला अध्यक्ष अमेरिकन रविदास किया और संचालन कार्यकारी अध्यक्ष बैजू गहलोत ने किया।इस बैठक में जिला महिला परिसंघ की जिला अध्यक्ष रुचि कुजुर भी उपस्थित थी उन्होंने आगामी भीम राव अम्बेडकर जयंती समारोह धूमधाम तरीके से बनाने का आग्रह किया और परिसंघ संगठन को सभी तरह से मजबूती प्रदान करने पर ज़ोर दिया साथ मे यह भी कहा कि केंद्र सरकार पिछले दरवाजे से आरक्षण को खत्म करने की साज़िश रच रही हैं।संविधान में भी तोड़ मरोड़ किया जा रहा है हम दलित आदिवासियों का अधिकार का हनन किया जा रहा है।बैजू गहलोत ने कहा कि जीतने भी लोग अलग बैनर से काम कर रहे हैं सभी एक जुट हो कर आगामी आयोजन में साथ दें और कार्यक्रम को सफल बनायें। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
